: लाखों रुपए के विकास कार्यो का भूमिपूजन और लोकार्पण
Sun, Feb 19, 2023
रतलाम 19 फरवरी 2023/
विकास यात्रा के क्रम में रविवार को 7 वार्डों में तीन स्थानों पर शहर विधायक श्री चेतन्य काश्यप और महापौर श्री प्रहलाद पटेल द्वारा लाखों रुपए के विकास कार्यो का भूमिपूजन और लोकार्पण किया। इनमें संजीवनी क्लीनिक के भूमिपूजन से लेकर मांगलिक भवन का लोकार्पण सहित विभिन्न सड़कों के निर्माण व अन्य कार्य शामिल हैं। विकास यात्रा शहर में अपने अंतिम चरण में वार्ड क्रमांक 27
,
28
,
29
,
30
,
31
,
37 और 38 में निकाली गई।
विधायक श्री चेतन्य काश्यप ने होमगार्ड कॉलोनी में आयोजित कार्यक्रम में कहा कि यह क्षेत्र अगले समय का नया रतलाम बनेगा। ओवर ब्रिज के कारण जो हादसे यहां हुए हैं
,
उन्हें रोकने के लिए संबंधित विभाग के इंजीनियर के द्वारा सर्वे किया गया है और यदि जरूरत पड़ी तो इसमें बदलाव भी किया जाएगा।
अर्जुन नगर में आयोजित कार्यक्रम में श्री काश्यप ने कहा कि मुख्यमंत्रीजी के आने के बाद से लगातार विकास कार्य हो रहे हैं। कच्चे मकान पक्के आवासों में बदले हैं। क्षेत्र के कई परिवार पीएम आवास के लिए पात्र नहीं थे लेकिन उन्हें फाउंडेशन के माध्यम से सहयोग कर आवास बनाने में मदद की है। क्षेत्र में पानी की टंकी बनाकर लाइन भी डाली गई है लेकिन प्रेशर की कमी की बात सामने आई है जिसे दूर कराया जाएगा।
काजीपुरा में आयोजित कार्यक्रम में श्री काश्यप ने कहा कि मुझे रतलाम की जनता ने यानी आप सब लोगों ने चुना है। क्षेत्र में विकास के लिए हाकिमवाड़ा से आरडीए तक
,
कलेक्टर बंगले से संत रविदास चौक तक सिटी रिंग रोड का प्रस्ताव शासन के पास गया है
,
जिसे जल्द स्वीकृति मिलेगी। क्षेत्र की दो कॉलोनी ग्रीन बेल्ट में आ रही है
,
वहां पर भी कुछ लोगों ने मकान बनाए हैं। उन लोगों को नुकसान न हो इसके लिए शासन को पत्र भी लिखा है।
महापौर श्री प्रहलाद पटेल ने अर्जुन नगर में कहा कि माता
,
बहनों और बच्चियों के लिए सरकार हमेशा अग्रणी रही है। मोदीजी ने आयुष्मान कार्ड दिए हैं
,
तो मुख्यमंत्रीजी ने संजीवनी क्लीनिक की सौगात दी है। काजीपुरा में आयोजित समारोह के दौरान श्री पटेल ने बताया कि कायाकल्प योजना के तहत रतलाम की सड़कों के लिए 350 करोड़ रुपए मुख्यमंत्री जी दे रहे हैं। इतनी ही राशि की दूसरी किस्त भी आएगी। इसके माध्यम से शहर में विकास के विभिन्न कार्य होंगे। होमगार्ड कॉलोनी में आयोजित कार्यक्रम में श्री पटेल ने कहा कि मध्यम और निम्न वर्ग के लोगों को मैरिज गार्डन या फिर टेंट लगाने पर बहुत राशि खर्च करनी पड़ती थी। क्षेत्र को मांगलिक भवन मिलने से यहां के लोगों को न्यूनतम दाम पर यह उपलब्ध होगा।
कार्यक्रम के दौरान मुख्य रूप से श्री राजेन्द्र सिंह लुनेरा
,
श्री मनोहर पोरवाल
,
उपाध्यक्ष श्री दिनेश शर्मा
,
श्री निलेश गांधी
,
श्री आदित्य डागा
,
श्री मयूर पुरोहित
,
श्री कृष्णकुमार सोनी
,
श्री शैलेंद्रसिंह सिसौदिया
,
एमआईसी सदस्यश्री विशाल शर्मा
,
श्री रामू डाबी
,
श्री पप्पू पुरोहित
,
श्री धर्मेन्द्र व्यास
,
श्री दिलीप गांधी
,
श्री मनोहरलाल
,
श्री राजू सोनी
,
माया पांचाल
,
पार्षद श्री परमानंद योगी
,
श्री अशोक जोनवाल
,
शबाना खान
,
श्री इब्राहिम शेरानी
,
श्री मंसूर जमादार
,
श्री सलीम मेव
,
श्री सईद कुरैशी
,
सुशीला परमार
,
श्री राकेश परमार
,
श्री हेमंत राहोरी
,
श्री मुबारिक शेरानी
,
श्री शाहिद अंसारी
,
हीना शाह
,
मरियम मंसूरी
,
श्री सोहेल शाह
,
प्रो इमरान हुसैन
,
श्री रमेश पांचाल आदि उपस्थित थे।
: कैंसर,थेलेसीमिया सिकल सेल अनीमिया का जॉच उपचार शिविर संपन्न
Sun, Feb 19, 2023
रतलाम 19 फरवरी 2023/
जिला चिकित्सालय में
19
फरवरी को कैंसर
,
थेलेसीमिया
,
सिकल सेल अनीमिया का जॉच उपचार शिविर आयोजित किया गया । मुंबई के प्रसिद्व कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ. दिनेश पेंढारकर
,
शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. ललिता पेंढारकर
,
सर्जिकल स्पेश्लिस्ट डॉ. गोपाल यादव, कैंसर नोडल ऑफिसर डॉ. विपिन दुबे रेडिएशन ऑन्कोलाजिस्ट द्वारा मरीजों का परीक्षण कर उपचार किया गया।
शिविर के दौरान कैंसर के
38
एवं थेलेसीमिया के
18
तथा सिकल सेल अनीमिया के
18
मरीजों को स्वास्थ्य लाभ प्रदान किया गया। इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉ. आनंद चंदेलकर
,
कैंसर सोसायटी ऑफ म.प्र. के आजीवन सदस्य श्री अशोक अग्रवाल
,
काकानी सोशल वेलफेयर फाउंडेशन के सचिव व रोगी कल्याण समिति सदस्य श्री गोविन्द काकानी
,
श्री आशीष चौरसिया, श्री सचिन वर्मा, नर्सिंग ऑफिसर रेखा पंवार एवं जया योगी द्वारा सहयोग प्रदान किया गया।
: जावरा में 50 लाख की लागत से निर्मित होने वाले संजीवनी क्लिनिंक का हुआ भूमिपूजन
Thu, Feb 16, 2023
रतलाम
16
फरवरी
2023/ विकास के लिए सामूहिक प्रयास आवश्यक है। देश व प्रदेश के मुखिया को निचले तबके के विकास को लेकर चिंता बनी रहती है जिसके फलस्वरूप विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं बनाई गई है।
उक्त विचार विधायक डॉ राजेन्द्र पांडेय ने नगर पालिका परिषद द्वारा जावरा नगर में प्रारम्भ की गई विकास यात्रा के शुभारंभ करते हुए व्यक्त किये। इस अवसर पर श्री के.के. सिंह कालूखेड़ा
,
श्रीमती रानी सोनी
,
श्री पवन सोनी
,
श्रीमती सोनू चंद्रप्रकाश सोलंकी
,
श्रीमती पिंकी सोनू यादव
,
श्रीमती सोनू सोलंकी
,
श्रीमती पिंकी यादव
,
श्रीमती रुक्मणी राजेश धाकड़
,
श्री इरशाद बाबा
,
श्री अनिल मोदी
,
श्री रजत सोनी
,
श्री शिवेंद्र माथुर
,
श्री कीर्तिशरण सिंह
,
श्री अभय कोठारी
,
अनुविभागीय अधिकारी श्री हिमांशु प्रजापति
,
सीएमओ श्रीमती दुर्गा बामनिया मंचासीन रहे।
विकास यात्रा के अवसर पर
50
लाख रु. की लागत से निर्मित होने वाले संजीवनी क्लिनिंक का भी भूमिपूजन किया गया। कार्यक्रम के प्रारम्भ में अतिथियों ने कन्या पूजन किया। उसके पश्चात विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने अपने विभाग की योजनाओं का उल्लेख किया। हितग्राही मूलक योजनाओं के क्रियान्वयन की भी जानकारी प्रस्तुत की।
कार्यक्रम में हितग्राहियों को हित लाभ का वितरण किया गया। अतिथियों ने स्व सहायता समूह
,
स्वास्थ्य व महिला बाल विकास विभाग द्वारा लगाए गए विभिन्न स्टाल का अवलोकन कर कार्यो व सामग्री की सराहना की। कलश यात्रा के साथ प्रारम्भ हुई विकास यात्रा को अतिथियों ने हरी झंडी देकर शुभारंभ किया।
विधायक डॉ. पांडेय
,
श्री कालूखेड़ा
,
श्रीमती सोनी सहित विभिन्न जनप्रतिनिधियों ने पुराना अस्पताल स्थित लगभग
50
लाख से निर्मित होने वाली दो संजीवनी क्लिनिक का भूमिपूजन किया। बीएमओ डॉ. खराड़ी ने बताया कि इन संजीवनी क्लिनिंक पर ढाई सौ प्रकार की दवाईया व
75
प्रकार से अधिक जांच व प्रसव आदि की सुविधाएं मिल सकेगी। कार्यक्रम में अशोक जैन आंटियां
,
धर्मचंद चपडोद
,
जेश शर्मा
,
समरथ साहू
,
मोतीलाल यदुवंशी
,
सोनू यादव
,
राहुल उपमन्यु
,
देवेंद्र सिंह जादोंन सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।