: रतलाम जिले में कोविड 19 से बचाव की तैयारियों को लेकर मॉक ड्रिल संपन्न
Tue, Apr 11, 2023
रतलाम 11 अप्रैल 2023/
जिले के जिला चिकित्सालय मेडिकल कॉलेज एवं सिविल अस्पतालों तथा सीएचसी पीएचसी पर कोविड से बचाव के लिए आवश्यक संसाधनों एवं उपकरणों की क्रियाशीलता के लिए मॉक ड्रिल संपन्न की गई। प्रभारी सीएमएचओ डॉ. वर्षा कुरील ने बताया कि जिले में कुल 4 ऑक्सीजन प्लांट उपलब्ध है जो कि पूरी तरह क्रियाशील होना पाए गए है।
जिला चिकित्सालय में कुल 20 ऑक्सीजन सर्पोटेड आईसोलेशन बेड, 61 आईसीयू बेड, 18 वेंटीलेटर्स क्रियाशील होकर उपलब्ध हैं। जिले में कुल 41 एंबुलेंस उपलब्ध है जिनमें से 3 एंबुलेंस वेंटीलेटर की सुविधायुक्त हैं। 40 नेबुलाईजर्स 11 ऑक्सीजन कंसंट्रेट , 205 ऑक्सीजन सिलेंडर्स उपलब्ध हैं । आवश्यक दवाईयां , चिकित्सक एवं मानव संसाधन की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है।
सिविल सर्जन डॉ.आनंद चंदेलकर ने बताया कि कोविड के देश में बढते प्रकरणों के चलते राज्य कार्यालय के निर्देशानुसार सभी आवश्यक पूर्व तैयारियां सुनिश्चित की जा रही है। मॉक ड्रिल के दौरान डमी मरीज को फीवर क्लिनिक में जांच कर आईसोलेशन, आईसीयू वार्ड में भर्ती कराने एवं सेवा प्रदायगी की रिहर्सल की गई। मेडिकल कॉलेज रतलाम में भी मॉक ड्रिल संपन्न की गई । मेडिकल कॉलेज रतलाम में कुल 450 बेड ऑक्सीजन की सुविधायुक्त उपलब्ध है । 56 आईसीयू बेड तथा 70 वेंटीलेटर उपलब्ध है।
जिला चिकित्सालय में मॉकड्रिल के दौरान सिविल सर्जन डॉ.चंदेलकर , रोगी कल्याण समिति सदस्य श्री गोविंद काकानी, आरएमओ डॉ. प्रणव मोदी, एपिडेमियोलॉजिस्ट डॉ. गौरव बोरीवाल, मेल नर्सिंग ऑफिसर श्री पुष्पेंद्र सिह एवं विभागीय अधिकारी, कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।
: समता युवा संघ द्वार एक दिवसीय निशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर
Sun, Apr 9, 2023
रतलाम। समता युवा संघ रतलाम द्वारा दिनांक 9 अप्रेल रविवार को समता अतिथि भवन घास बाजार पर प्रात: 9 से 1 पर आयोजित किया जाएगा । उपरोक्त जानकारी देते हुए प्रीतेश गादिया ने बताया कि अचार्य श्री रामलाल जी म सा के 50वे सुवर्ण दिवस महत्तम महोत्सव के उपलक्ष में समता युवा संघ रतलाम द्वारा लायंस नेत्रालय जावरा के साथ नेत्र परीक्षण एवं निशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर आयोजित किया जा रहा है जिसमे रोगियों को परीक्षण के साथ दवाई व अन्य चिकिसीय सुविधा भी मुहैया कराई जाएगी । समता युवा संघ अध्यक्ष पंकज मूणत मंत्री पवन गोरेचा शिविर संयोजक रितेश नागोरी राहुल जैन ने समाज जनो से आव्हान किया की इसका लाभ जरूरतमंद रोगियों को अवश्य दिलवाए ।शिविर के लाभार्थी चपरोट व मूणत परिवार रहेगा।
: तीन मेडल प्राप्त कर रतलाम की कृतिका ने किया महा विद्यालय को गौरवान्वित
Sun, Apr 2, 2023
रतलाम 2 अप्रैल 2023/
शासकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय की गणित विभाग की छात्रा कृतिका करंदीकर ने विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन की
2022
की गणित की परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर गोल्ड मेडल
,
विज्ञान संकाय की परीक्षा में विक्रम वि.वि. की मेरिट लिस्ट मे प्रथम स्थान प्राप्त करने पर युधिष्ठिर भार्गव गोल्ड मेडल तथा एम.एससी गणित
2022
की परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर श्री वराह मिहिर स्वर्ण पदक प्राप्त किया है।
महाविद्यालय में एक सम्मान समारोह आयोजित कर विक्रम विश्वविद्यालय की मेरिट सूची में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले सभी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य डा. वाय.के. मिश्र ने बताया कि छात्रा कृतिका ने तीन मेडल प्राप्त कर न केवल महाविद्यालय का गौरव बढाया है
,
बल्कि रतलाम नगर का मान भी बढाया है। श्री मिश्र ने विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए कहा कि इस वर्ष महाविद्यालय के
8
विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालयीन परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक प्राप्त किया जो महाविद्यालय के विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक है।
श्री मिश्र ने कहा कि इस वर्ष वनस्पति विभाग की सुश्री तृप्ति शर्मा
,
भौतिक शास्त्र की श्रुति शुक्ला तथा राधिका अग्रवाल
,
माइक्रो बायोलाजी की सीमा मेहरा एवं ऐश्वर्या जैन तथा सांख्यिकी की सुश्री आयुषी गादिया एवं अनिमेष जैन ने गोल्ड मेडल प्राप्त किया है। विद्यार्थियों ने अपनी सफलता का श्रय अपने माता-पिता एवं गुरुजनों के मार्गदर्शन को बताया।
इस सफलता के लिए महाविव्यालय परिवार ने मेडल प्राप्त करने वाले सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी हैं। सम्मान समारोह का संचालन डा. रियाज अहमद मंसूरी ने किया एवं आभार डा. माया रानी देवडा ने माना। इस अवसर पर प्राध्यापकगण एवं विद्यार्थी उपस्थित थे।