: सन्त सतियाँ के विहार में पुलिस सुरक्षा उपलब्ध करवाने हेतु डीआईजी को दिया ज्ञापन
Fri, Apr 21, 2023
श्री अखिल भारतीय संगठन समिति युवा शाखा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनीष जी मारू के नेतृत्व में राष्ट्रीय पदाधिकारियों द्वारा रतलाम रेंज डीआईजी श्री मनोज कुमार सिंह साहब से सौजन्य भेंट की गई एंव जैन समाज के सन्त सतियों के पैदल विहार में होने वाली दुर्घटनाओं और परेशानियों के बारे में अवगत करवाया और विहार के दौरान पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध करवाने हेतु ज्ञापन प्रदान किया।
इस अवसर पर अखिल भारतीय जैन दिवाकर संगठन समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मनीष जी मारु-मंदसौर, राष्ट्रीय महामंत्री सौरभ बोथरा, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष श्री अशोक झेलावत, जैन दिवाकर नवयुवक मंडल के अध्यक्ष मनीष भटेवरा, महामंत्री पारस मेहता एवं दिवाकर मंडल के अन्य सदस्य उपस्थित थे। डीआईजी साहब ने जल्द से जल्द विहार के दौरान सुरक्षा देना का आश्वासन दिया ।
: श्री साधुमार्गी जैन संघ द्वारा वर्षी तप साधकों का किया गया अभिनंदन
Fri, Apr 21, 2023
रतलाम। आचार्य श्री रामालालजी म.सा. के आज्ञानुवर्ती श्री सुमित मुनीजी म.सा. के सानिध्य में 16 साधकों का वर्षीतप पूर्णता की और अग्रसर है इस अवसर पर जानकारी देते हुए प्रीतेश गादिया ने बताया की इस दीर्घ तपस्या कि पूर्णाहुति के स्वरूप श्री साधुमार्गी जैन संघ द्वारा समता भवन गोपाल नगर पर राम गुरु की जय जय कार के साथ तपस्या की अनुमोदना हेतु तपस्वियों का बहुमान किया गया।
इस कार्यक्रम में श्री संघ अध्यक्ष श्री सुदर्शन पिरोदिया मंत्री दशरथ बाफना पूर्व अध्यक्ष मदन लाल कटारिया चंदनमल जी पिरोदिया कपूर कोठारी सुशील गौरेचा कांतिलाल छाजेड़ निर्मल लूनिया अशोक पिरोदिया प्रकाश कोठारी राजेश सियाल सुमित कटारिया विनोद मेहता प्रकाश नांदेचा कमल पिरोदिया मणिलाल घोटा समता युवा संघ के अध्यक्ष पंकज मूणत राहुल जैन अजय घोटा रितेश नागौरी शीतल कोठारी अभिषेक रांका अंशुल मूणत बहु मंडल से अध्यक्ष प्रीति मूणत महिला मंडल से श्रीमती किरण चंडालिया श्रीमती सुधा बोरा आदि उपस्थित थे।
वर्षीतप साधक श्री पंकज कटारिया श्रीमती टीना कटारिया श्रीमती प्रीति मूणत रूपेश मूणत ग्रेसी दिनेशजी सिसोदिया चंद्रकांता पेरोडिया सुनीता कटारिया मंजू गांधी चंदनबाला मूणत निधि मूणत अनिता रांका सरोज मूणत इंदुबाला बोहरा स्नेहलता बाफना रेखा रांका इंदुबाला मूणत, शांताबाई कटारिया सरोजबाला बंबोरी का बहुमान श्री संघ द्वारा किया गया इस अवसर पर कई संख्या में श्री संघ सदस्य वहां मौजूद थे।
: कलेक्टर ने कराई पार्षदों में सुलह व जनहित में कार्य करने की दी नसीहत
Fri, Apr 21, 2023
रतलाम
20 अप्रैल 2023/
जिले की नगर परिषद बड़ावदा में विगत दिनों से पार्षदगणों के मध्य उत्पन्न आपसी मनमुटाव, आरोप-प्रत्यारोप, दुराभाव को लेकर एक समन्वयकारी सद्भावना बैठक गुरुवार को कलेक्टर श्री नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी के साथ कलेक्टर कक्ष में आयोजित हुई जिसमें नगर परिषद के अध्यक्ष उपाध्यक्ष के साथ-साथ समस्त पार्षदगण उपस्थित रहे।
बैठक में कलेक्टर श्री सूर्यवंशी द्वारा समस्त पार्षदगणों को शासन की गाइड लाइन, शासन के नियम, उपनियमो की जानकारी दी गई। शासकीय प्रावधानों के अनुसार कार्य संपादन से अवगत कराया। इस दौरान कलेक्टर ने समस्त पार्षदों की बात तथा प्रकाश में लाई गई समस्याओं को गंभीरता से सुना।
कलेक्टर ने पार्षदों को बताया कि नियमों के दायरे में किस प्रकार पार्षदगण जनहित में उचित निर्णय सर्वसम्मत तरीके से ले सकते हैं। दूषित, कलुषित भावना से ग्रसित हुए बगैर एक दूसरे के सम्मान के साथ अच्छी कार्यशैली अपना सकते हैं। उचित कार्य संपादन, संचालन के समस्त बिंदुओं से कलेक्टर ने पार्षदगणों को अवगत कराया। आमजन के लिए बेहतर कार्य करने का आग्रह किया।
पार्षदगणों द्वारा कलेक्टर की बात सुनकर आपसी सद्भावना एवं सम्मान के भाव के साथ कार्य करने का सर्वसम्मत भाव व्यक्त किया गया। सभी पार्षदों ने एक स्वर में आश्वस्त किया कि वे दूषित भावना से दूर रहकर नगर विकास में संपूर्ण योगदान देंगे। नगर परिषद के गरिमा के साथ संचालन में अग्रसर रहेंगे।