Breaking News
पानी की अवैध फैक्ट्री सील : दो बत्ती के जूस सेंटर पर मिली एक्सपायरी सामग्री Video | दंपती सहित तीन पर FIR : सिविक सेंटर में अवैध रूप से रह रहे लोग, गोवंश काटने का आरोप | राष्ट्रीय स्तर की खेल सौगात : खिलाड़ियों के लिए मील का पत्थर साबित होगा बंजली इंटीग्रेटेड स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स | रतलाम में जुटेगा संभागभर के पत्रकारों का महाकुंभ : आयोजन समिति की बैठक में बांटे प्रभार | महापौर ने किया भूमि पूजन : 1.52 करोड़ से बनेगी नई सड़क और नाला Video | रहवासी इलाकों से कबाड़ गोदाम हटाने की कार्रवाई तेज : 5 और गोदाम साफ, अब तक 13 हटाए | कलेक्ट्रेट में आत्मदाह का प्रयास : 3 साल से मुआवजे के लिए भटक रहा किसान खुद पर डाला पेट्रोल Video | रीवा की घटना पर सुलग उठा जैन समाज : संतों की सुरक्षा के लिए बने सख्त कानून | कबाड़ गोदामों पर एक्शन : 85 कबाड़ियों को हटाने मुहिम शुरू, 5 पर गिरी गाज : Video | दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी का 'वैचारिक अधिष्ठान : पाठ पढ़ने जुटे 170 से अधिक दिग्गज | पानी की अवैध फैक्ट्री सील : दो बत्ती के जूस सेंटर पर मिली एक्सपायरी सामग्री Video | दंपती सहित तीन पर FIR : सिविक सेंटर में अवैध रूप से रह रहे लोग, गोवंश काटने का आरोप | राष्ट्रीय स्तर की खेल सौगात : खिलाड़ियों के लिए मील का पत्थर साबित होगा बंजली इंटीग्रेटेड स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स | रतलाम में जुटेगा संभागभर के पत्रकारों का महाकुंभ : आयोजन समिति की बैठक में बांटे प्रभार | महापौर ने किया भूमि पूजन : 1.52 करोड़ से बनेगी नई सड़क और नाला Video | रहवासी इलाकों से कबाड़ गोदाम हटाने की कार्रवाई तेज : 5 और गोदाम साफ, अब तक 13 हटाए | कलेक्ट्रेट में आत्मदाह का प्रयास : 3 साल से मुआवजे के लिए भटक रहा किसान खुद पर डाला पेट्रोल Video | रीवा की घटना पर सुलग उठा जैन समाज : संतों की सुरक्षा के लिए बने सख्त कानून | कबाड़ गोदामों पर एक्शन : 85 कबाड़ियों को हटाने मुहिम शुरू, 5 पर गिरी गाज : Video | दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी का 'वैचारिक अधिष्ठान : पाठ पढ़ने जुटे 170 से अधिक दिग्गज |

कबाड़ गोदामों पर एक्शन : 85 कबाड़ियों को हटाने मुहिम शुरू, 5 पर गिरी गाज : Video

Raj Kumar Luniya

Sat, May 23, 2026

शहर के रहवासी क्षेत्रों को सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के लिए नगर निगम, जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन के संयुक्त दल ने शनिवार को एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। माननीय न्यायालय के निर्देशों का पालन करते हुए दल ने शहर के विभिन्न रिहायशी इलाकों से 5 कबाड़ा व्यवसायियों के गोदामों को पूरी तरह हटा दिया। कार्रवाई के दौरान भारी मात्रा में मिला कबाड़ जब्त कर नगर निगम के वाहनों से जुलवानिया ट्रेंचिंग ग्राउंड पहुँचाया गया।

​इस बड़ी कार्रवाई के तहत जिन कबाड़ व्यवसायियों के गोदामों को पूरी तरह जमींदोज कर जब्ती की कार्रवाई की गई, उनमें अमृत सागर स्थित योगेश्वर महादेव मंदिर के सामने संचालित ख्वाजा हुसैन पिता उस्मान हुसैन का गोदाम शामिल है। इसके अलावा मोती नगर क्षेत्र से गौतम सिसोदिया पिता मोहन सिसोदिया, सागर पिता मांगीलाल और एजाज अहमद मंसूरी (अल शिफा फर्नीचर) के कबाड़ ठिकानों पर प्रशासन का डंडा चला। वहीं, शंकरगढ़ इलाके में संचालित मोहम्मद सिद्दीक उर्फ मोहम्मद नासिर के कबाड़ गोदाम को भी टीम ने पूरी तरह हटाते हुए वहाँ मौजूद सारा सामान जब्त कर लिया।

न्यायालय से याचिका खारिज होने के बाद हुई कार्रवाई : उल्लेखनीय है कि रतलाम शहर के रहवासी क्षेत्रों में संचालित लगभग 85 कबाड़ की दुकानों को शहर से बाहर स्थानांतरित करने के लिए नगर निगम द्वारा 19 दिसंबर 2025 को ही सूचना पत्र (नोटिस) जारी किए गए थे। इसके खिलाफ कबाड़ व्यापारियों ने न्यायालय की शरण ली थी, लेकिन माननीय न्यायालय ने व्यापारियों की याचिका को खारिज करते हुए दुकानों को शहर से बाहर ले जाने के निर्देश दिए।

​न्यायालय के इसी आदेश के तहत महापौर प्रहलाद पटेल के निर्देशानुसार निगम आयुक्त अनिल भाना ने जिला कलेक्टर मिशा सिंह को पर्याप्त पुलिस बल और कार्यपालक दण्डाधिकारी नियुक्त करने हेतु पत्र लिखा था। शनिवार को बल उपलब्ध होते ही दल ने मैदान में उतरकर यह कार्रवाई की।

​भीषण गर्मी में आग का खतरा और यातायात का दबाव बनी वजह : अधिकारियों के अनुसार, वर्तमान में पड़ रही भीषण गर्मी के कारण शहर में अग्नि दुर्घटनाओं का ग्राफ बढ़ा है। रहवासी क्षेत्रों में चल रहे इन कबाड़ गोदामों में अग्नि सुरक्षा (Fire Safety) के कोई उपकरण नहीं पाए गए, जिससे आसपास रहने वाले नागरिकों की जान-माल को बड़ा खतरा बना हुआ था। इसके अलावा इन दुकानों के कारण सड़कों पर भारी जाम और यातायात व्यवस्था भी प्रभावित हो रही थी। इसी के मद्देनजर यह सख्त कदम उठाया गया है।

​कार्रवाई के दौरान यह प्रशासनिक अमला रहा मौजूद : कबाड़ गोदामों को हटाने की इस बड़ी मुहिम के दौरान मौके पर तहसीलदार ऋषभ ठाकुर, स्वच्छता अधिकारी राजेन्द्रसिंह पंवार, माणक चौक थाना टीआई, झोन प्रभारी विनय चौहान, तरुण राठौड़ सहित भारी संख्या में पुलिस बल और निगम का अमला तैनात रहा। नगर निगम प्रशासन ने साफ किया है कि रहवासी क्षेत्रों से सभी चिन्हित कबाड़ दुकानों को हटाने की यह कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

Tags :

नगर_निगम_रतलाम

महापौर_रतलाम

प्रहलाद_पटेल

कलेक्टर_रतलाम

रतलाम_पुलिस

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें