Breaking News
पानी की अवैध फैक्ट्री सील : दो बत्ती के जूस सेंटर पर मिली एक्सपायरी सामग्री Video | दंपती सहित तीन पर FIR : सिविक सेंटर में अवैध रूप से रह रहे लोग, गोवंश काटने का आरोप | राष्ट्रीय स्तर की खेल सौगात : खिलाड़ियों के लिए मील का पत्थर साबित होगा बंजली इंटीग्रेटेड स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स | रतलाम में जुटेगा संभागभर के पत्रकारों का महाकुंभ : आयोजन समिति की बैठक में बांटे प्रभार | महापौर ने किया भूमि पूजन : 1.52 करोड़ से बनेगी नई सड़क और नाला Video | रहवासी इलाकों से कबाड़ गोदाम हटाने की कार्रवाई तेज : 5 और गोदाम साफ, अब तक 13 हटाए | कलेक्ट्रेट में आत्मदाह का प्रयास : 3 साल से मुआवजे के लिए भटक रहा किसान खुद पर डाला पेट्रोल Video | रीवा की घटना पर सुलग उठा जैन समाज : संतों की सुरक्षा के लिए बने सख्त कानून | कबाड़ गोदामों पर एक्शन : 85 कबाड़ियों को हटाने मुहिम शुरू, 5 पर गिरी गाज : Video | दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी का 'वैचारिक अधिष्ठान : पाठ पढ़ने जुटे 170 से अधिक दिग्गज | पानी की अवैध फैक्ट्री सील : दो बत्ती के जूस सेंटर पर मिली एक्सपायरी सामग्री Video | दंपती सहित तीन पर FIR : सिविक सेंटर में अवैध रूप से रह रहे लोग, गोवंश काटने का आरोप | राष्ट्रीय स्तर की खेल सौगात : खिलाड़ियों के लिए मील का पत्थर साबित होगा बंजली इंटीग्रेटेड स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स | रतलाम में जुटेगा संभागभर के पत्रकारों का महाकुंभ : आयोजन समिति की बैठक में बांटे प्रभार | महापौर ने किया भूमि पूजन : 1.52 करोड़ से बनेगी नई सड़क और नाला Video | रहवासी इलाकों से कबाड़ गोदाम हटाने की कार्रवाई तेज : 5 और गोदाम साफ, अब तक 13 हटाए | कलेक्ट्रेट में आत्मदाह का प्रयास : 3 साल से मुआवजे के लिए भटक रहा किसान खुद पर डाला पेट्रोल Video | रीवा की घटना पर सुलग उठा जैन समाज : संतों की सुरक्षा के लिए बने सख्त कानून | कबाड़ गोदामों पर एक्शन : 85 कबाड़ियों को हटाने मुहिम शुरू, 5 पर गिरी गाज : Video | दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी का 'वैचारिक अधिष्ठान : पाठ पढ़ने जुटे 170 से अधिक दिग्गज |

दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी का 'वैचारिक अधिष्ठान : पाठ पढ़ने जुटे 170 से अधिक दिग्गज

Raj Kumar Luniya

Sat, May 23, 2026

जेएमडी स्थित श्री कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में भारतीय जनता पार्टी का विचार जन-जन तक पहुंचाने के संकल्प के साथ पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के तहत दो दिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग का भव्य शुभारंभ हुआ। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय के नेतृत्व में सर्वप्रथम ध्वजारोहण किया गया, जिसके बाद भाजपा के गौरवशाली इतिहास को दर्शाने वाली प्रदर्शनी और परिसर में बनाई गई आकर्षक रंगोली का अतिथियों द्वारा अवलोकन किया गया।

​उद्घाटन सत्र में संभाग प्रभारी सुरेश आर्य, जिला प्रशिक्षण प्रभारी नानालाल अटोलिया, विधायक डॉ. राजेन्द्र पाण्डे, मथुरालाल डामर, महापौर प्रहलाद पटेल, आरडीए अध्यक्ष मनोहर पोरवाल, निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा, जिला महामंत्री महेश सोनी, जयवंत कोठारी सहित प्रशिक्षण टोली के सदस्य मंचासीन रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने की। शुरुआत में पार्टी के पितृ पुरुषों के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित की गई तथा राष्ट्रगीत का गायन हुआ।

​भाजपा जिलाध्यक्ष श्री उपाध्याय ने प्रस्तावना रखते हुए बताया कि जिले के सभी मंडलों में प्रशिक्षण वर्गों के सफल आयोजन के बाद अब जिला स्तर पर यह वर्ग हो रहा है, जिसमें 190 पंजीयन के मुकाबले 170 से अधिक सदस्य उपस्थित हो चुके हैं। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से अनुशासन पालन की अपेक्षा की।

​प्रथम दिन आयोजित हुए 7 वैचारिक सत्र:
  • प्रथम सत्र (वैचारिक अधिष्ठान): प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मदनलाल राठौड़ ने कहा कि भाजपा केवल एक राजनीतिक दल नहीं बल्कि एक विचार है। राष्ट्रप्रेम से ओत-प्रोत इस विचारधारा को पूर्व में कई बार कुचलने का प्रयास किया गया, लेकिन यह कभी झुकी नहीं और आज भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है। इस सत्र की अध्यक्षता पूर्व जिलाध्यक्ष ईश्वरलाल पाटीदार ने की।

  • ​द्वितीय सत्र (कार्यकर्ता विकास एवं दायित्व बोध): पूर्व जिलाध्यक्ष कान सिंह चौहान ने कहा कि कार्यकर्ता ही इस विचार के वाहक हैं। कार्यकर्ता सक्षम होगा तो ही संगठन सशक्त होगा। इस सत्र की अध्यक्षता प्रदेश कार्यसमिति सदस्य के.के.सिंह कालूखेड़ा ने की।

  • ​तृतीय सत्र (विचार परिवार): पूर्व विधायक देवीलाल धाकड़ ने विचार परिवार पर मार्गदर्शन दिया। अध्यक्षता कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप ने की।

  • ​चतुर्थ सत्र (सरकार की उपलब्धियां): भाजपा प्रदेश प्रवक्ता यशपाल सिंह सिसोदिया ने प्रदेश सरकार की जनहितैषी योजनाओं और उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। अध्यक्षता निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा ने की।

  • ​पंचम सत्र (हमारी कार्यपद्धति): मंदसौर जिला प्रभारी दिलीप सकलेचा ने संगठन की कार्यपद्धति समझाई। अध्यक्षता महापौर प्रहलाद पटेल ने की।

  • ​छठा सत्र (कार्य विस्तार की दृष्टि): संभाग टोली सदस्य विजय अटवाल ने कार्य विस्तार की हमारी दृष्टि विषय पर विचार रखे। अध्यक्षता पूर्व विधायक दिलीप मकवाना ने की।

  • ​सप्तम सत्र (व्यावहारिक सत्र): रतलाम जिला प्रभारी विवेक जोशी ने इसे व्यावहारिक सत्र के रूप में संबोधित किया। अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष लालाबाई चंद्रवंशी ने की।

​सत्रों के आरंभ में अतिथि परिचय क्रांति जोशी, मयूर पुरोहित, आदित्य डागा, मनोज शर्मा, पवन सोमानी, नंदकिशोर पंवार एवं निलेश गांधी ने दिया। स्वागत राजेंद्र सिंह डोडिया, पदमा जायसवाल, निमिष व्यास सहित अन्य वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने किया। सत्रों का कुशल संचालन जिला महामंत्री महेश सोनी द्वारा किया गया।

​प्रशिक्षण वर्ग के दूसरे दिन शनिवार को विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर 5 सत्र आयोजित किए जाएंगे। दोपहर बाद 4:15 बजे संभाग प्रभारी सुरेश आर्य के मुख्य आतिथ्य में इस दो दिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग का समापन होगा।

Tags :

भारतीय जनता पार्टी

वैचारिक अधिष्ठान

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें