: रतलाम जिले के 38 आरक्षक बनाए गए कार्यवाहक प्रधान आरक्षक
Tue, Apr 18, 2023
मध्य प्रदेश शासन के राजपत्र और पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा जारी जीओपी के अनुसार स्थानापन्न रूप से प्रदेश के समस्त जिलों में "कार्यवाहक" तौर पर उच्च पद का प्रभार देने के संबंध के निर्धारित प्रक्रियानुसार पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री सिद्धार्थ बहुगुणा द्वारा रतलाम जिले के पदस्थ 38 आरक्षकों को स्थानापन्न रूप से "कार्यवाहक" तौर पर उच्च पद( प्रधान आरक्षक) का प्रभार दिया गया। पुलिस अधीक्षक श्री बहुगुणा द्वारा सभी कार्यवाहक प्रधान आरक्षकों को उच्च पद प्राप्त पर शुभकामनाएं दी साथ ही कार्यवाहक के तौर पर नवीन जिम्मेदारियों व कर्तव्यों के पालन हेतु आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। श्री बहुगुणा द्वारा बदलते परिवेश में पुलिस की कार्यप्रणालियो और एवं जनता की पुलिस से अपेक्षाओ के बारे में भी अवगत कराकर अपनी जिम्मेदारियों को भी बताया। इस मौके पर जिले के रक्षित निरीक्षक व अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।
https://youtu.be/gMQmpII_98I
: देखिये कलेक्टर श्री सूर्यवंशी ने क्यो दिए प्लेटनीम वैली कॉलोनी के जांच के निर्देश
Mon, Apr 17, 2023
रतलाम 17 अप्रैल 2023/
शहर की प्लेटिनम वैली कालोनी में शासकीय भूमि/नाले पर अतिक्रमण तथा अन्य व्यक्तियों के भूखण्डो पर कब्जा किए जाने से संबधित अन्य शिकायते प्राप्त हो रही है। कलेक्टर श्री नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी द्वारा शिकायतो की जांच हेतु दल का गठन किया गया है। जिसमें अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) अनुभाग रतलाम शहर, आयुक्त नगरपालिक निगम रतलाम, तहसीलदार रतलाम शहर शामिल किए गए है।
उल्लेखनिय है कि श्री सशांत न्याती (डायरेक्टर) सम्यक रिर्सोसेस प्राइवेट लिमिटेड 208 बंसी ट्रेड सेंटर 581/ 5 एमजी रोड इन्दौर द्वारा प्रस्तुत शिकायत अनुसार मेसर्स रचना हाउसिंग पता 101 देवप्रस्थ अपार्टमेंट पावर हाउस रोड रतलाम तर्फे पार्टनर श्री अनिल कुमार पिता कृष्ण कुमार झालानी व श्री प्रवीण सेलवाडिया पिता मोहनलाल सेलवाडिया एवं अन्य भागीदार द्वारा रतलाम स्थित भूमि सर्वे क्रमांक 172 , 173,174,175,176, 180,249 ,251 रकबा 15.755 हेक्टेयर पर प्लैटिनम वैली कालोनी का विकास किया जा रहा है। कालोनाईजरो द्वारा शिकायतकर्ता से किए गए अनुबंध का पालन नही किये जाने की शिकायत की गई है। यह भी उल्लेखनीय उक्तानुसार दल द्वारा कालोनी का संयुक्त निरीक्षण किया जावेगा तथा कालोनी में शासकीय भूमि /नाले पर अतिक्रमण तथा अन्य व्यक्तियों के भूखण्डो पर कब्जा आदि से संबधित शिकायतो तथा कालोनाईजरो द्वारा किए गए अनुबंध से संबधित समस्त पक्षों की सुनवाई उपरान्त विस्तृत जांच प्रतिवेदन इस कार्यालय को प्रस्तुत करेगा।
: पश्चिम रेलवे महाप्रबंधक श्री अशोक कुमार मिश्र ने किया रतलाम मंडल का निरीक्षण
Mon, Apr 17, 2023
15 अप्रैल 2023
को रतलाम प्रवास के दौरान महाप्रबंधक पश्चिम रेलवे श्री अशोक कुमार मिश्र ने रतलाम-नागदा, नागदा-उज्जैन, उज्जैन-देवास-इंदौर, इंदौर-फतेहाबाद-रतलाम खंडों का विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण के साथ ही साथ मंडल के रतलाम, नागदा, उज्जैन, देवास, इंदौर एवं फतेहाबाद चंद्रावतिगंज स्टेशनों का गहन निरीक्षण किया गया।
स्टेशनों पर प्लेटफार्म, सर्कूलेटिंग एरिया, फुट ओवर ब्रिज, यात्री आरक्षण केन्द्र, लिफ्ट, रिटायरिंग रूम, प्रतीक्षालयों के निरीक्षण के दौरान संरक्षा, सुरक्षा, यात्री सुविधा, साफ-सफाई एवं स्वच्छता की जांच की तथा अच्छे कार्यों की सराहना करते हुए जिन क्षेत्रों में सुधार की आवश्यकता थी वहॉं सुधार हेतु निर्देशित किया गया। नागदा स्टेशन स्टेशन पर वन स्टेशन वन प्रोडक्ट स्टॉल पर स्टॉल संचालक से उसकी बिक्री के बारे में जानकारी ली जिस पर स्टॉल संचालक ने काफी सकारात्मक जबाव दिया।
विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण के दौरान ट्रैक की क्षमता की जांच की तथा विभिन्न खंडों में ट्रैक की गोलाई एवं पुल-पुलियाओं पर ट्रेन की गति का निरीक्षण किया ।
मीडिया से चर्चा करते हुए श्री मिश्र ने कहा कि यह एक सामान्य निरीक्षण हैं जिसका उद्देश्य मंडल में चल रहे विभिन्न विकासात्मक कार्यों जैसे नागदा-गोधरा खंड को 160 किमीप्रघं की गति उपयुक्त करने हेतु किये जा रहे कार्य, दोहरीकरण, आमान परिवर्तन, नई लाइन, अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत किए जा रहे कार्य के साथ ही साथ संरक्षा, सुरक्षा, यात्री सुविधा, साफ-सफाई एवं स्वच्छता की समीक्षा करना है एवं कार्य की स्थिति के अनुसार निर्देशित करना है।
निरीक्षण के दौरान मंडल रेल प्रबंधक श्री रजनीश कुमार, मुख्य परियोजना प्रबंधक(गतिशक्ति) श्री जयराम कुर्सीजा सहित मंडल के सभी शाखाधिकारी, निर्माण विभाग के अधिकारी एवं अन्य अधिकारी शामिल रहे।