: कक्ष व लायब्रेरी निर्माण के लिए मिली 6 करोड़ 48 लाख की प्रशासकीय स्वीकृति : विधायक काश्यप
Tue, Mar 21, 2023
रतलाम, 21 मार्च 2023।
शासकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय के नवनिर्मित भवन के ऊपर अतिरिक्त कक्ष एवं लायब्रेरी निर्माण के लिए 6 करोड़ 48 लाख रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति हो गई है। उक्त स्वीकृति के लिए उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव से रतलाम में भवन के लोकार्पण के दौरान मांग की गई, जिस पर उन्होंने तत्काल कार्यवाही करते हुए उक्त राशि शासन से स्वीकृत करवाई है।
विधायक चेतन्य काश्यप ने महाविद्यालय जनभागीदारी समिति अध्यक्ष विनोद करमचंदानी की उपस्थिति में प्राचार्य वाय.के. मिश्रा को स्वीकृति पत्र प्रदान किया। इस दौरान जिला भाजपा महामंत्री प्रदीप उपाध्याय, मण्डल अध्यक्ष मयूर पुरोहित, एमआईसी सदस्य अक्षय संघवी, खेल प्रकोष्ठ के जिला संयोजक अनुज शर्मा एंव निलेश पटेल मौजूद रहे।
विधायक श्री काश्यप ने बताया कि उक्त राशि से महाविद्यालय परिसर में बने नए भवन के प्रथम तल पर 10 कक्ष एवं द्वितीय तल पर अत्याधुनिक लायब्रेरी का निर्माण किया जाएगा। उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव 30 नवम्बर, 2022 को रतलाम में शासकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय के कार्यक्रम में शामिल होने आए थे, उस दौरान जनभागीदारी समिति अध्यक्ष विनोद करमचंदानी एवं प्राचार्य वाय.के. मिश्रा द्वारा अतिरिक्त कक्षों व लायब्रेरी निर्माण के लिए स्वीकृति देने की मांग की गई थी।
विधायक श्री काश्यप ने प्राचार्य श्री मिश्रा से अलग-अलग स्थानों पर कक्ष निर्माण के बजाय महाविद्यालय के नवनिर्मित भवन पर मल्टीस्टोरी निर्माण के संबंध में प्रस्ताव बनाने को कहा था। कॉलेज प्रशासन द्वारा प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा गया था, जिसे उच्च शिक्षा मंत्री श्री यादव ने स्वीकृत किया है। इससे महाविद्यालय में और सुविधाओं का विस्तार होगा। लायब्रेरी का वर्तमान भवन काफी जर्जर हो चुका है। अतिरिक्त कक्ष निर्मित होने पर महाविद्यालय द्वारा नए कोर्स आरंभ किए जा सकेगे।
: शास.कला एवं विज्ञान महा विद्यालय में जिला स्तरीय कॅरियर मेला आयोजित
Sun, Mar 19, 2023
रतलाम 18 मार्च 2023/ विकास की अवधारणा मात्र सड़क, भवन और बगीचे बनाने से ही नहीं अपितु युवाओं के जीवन में नई ऊंचाइयों से बनती हैं। युवाओं के लिए नए अवसर आ रहे हैं, इन्हें पहचाने तथा उपयोग करें। ताकि भविष्य में रतलाम के युवा शहर छोड़कर नहीं जाएं तथा खुशहाल जीवन जिएं।
युवाओं के जीवन में नई ऊंचाइयों से बनती है विकास की संकल्पना
: यह बात मुख्य अतिथि विधायक श्री चेतन्य काश्यप ने शासकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय, रतलाम में स्वामी विवेकानंद कॅरियर मार्गदर्शन योजना के अंतर्गत जिला स्तरीय कॅरियर अवसर मेला में युवाओं को संबोधित करते हुए कही। श्री काश्यप ने कहा कि आप अपनी चुनौतियों को खुशहाल जीवन के रूप में बदले। रतलाम में गोल्ड काम्प्लेक्स बन रहा है, जिसमें लगभग 400 दुकानें और शोरूम रहेंगे। प्रत्येक में तीन से चार लोगों को रोजगार मिलेगा। इसके माध्यम से लगभग चार हजार लोग रोजगार से जुडे़ंगे। स्वर्ण व्यवसाय का मुद्दा नहीं है, वह आपके लिए रोजगार लाने का मुद्दा है। 8 लेन के पास निवेश क्षेत्र बनने के बाद रतलाम का युवा अपना घर छोड़कर नहीं जाएगा। उसे यहीं रोजगार के बेहतर अवसर मिलेंगे। आप उन भाग्यशाली बच्चों में से है, जिन्हे उनके माता-पिता ने विपरीत परिस्थितियों में भेजा है।
युवा उद्योगपति वरुण पोरवाल द्वारा दिए गए प्रेरक व्याख्यान
महाविद्यालय में आयोजित मेले में विद्यार्थियों को रोजगार का अवसर देने के लिए 17 कंपनियों के प्रतिनिधि उपस्थित थे। इस अवसर पर प्रेरक व्याख्यान का भी आयोजन विशेष अतिथि प्रेरक वक्ता के रूप में मालवा चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के संस्थापक तथा युवा उद्यमी श्री वरुण पोरवाल रहे l विशेष अतिथि जन भागीदारी अध्यक्ष श्री विनोद करमचंदानी तथा भाजपा जिला महामंत्री श्री प्रदीप उपाध्याय भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण तथा दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।
अतिथियों का स्वागत महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. वाय.के. मिश्र, प्रो. दिनेश बौरासी, डॉ. मानिक डांगे, प्रो. अमरीश हांडा, प्रो. वीरेंद्र सोलंकी तथा कंपनियों के प्रतिनिधि के रुप में श्री संदीप राठौर ने किया। कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ. वाय.के. मिश्र ने स्वागत भाषण में कहा कि मध्यप्रदेश शासन की मंशा है कि यहां के युवा स्वावलंबी बने। आप इस अवसर का जरूर लाभ लें। कदम दर कदम बढ़ते रहें, मंजिल जरूर मिलेगी। मेले के प्रभारी प्रो. दिनेश बौरासी ने मेले की रुपरेखा प्रस्तुत करते हुए बताया कि शासन की महती योजना है। इसके अंतर्गत वर्षभर विद्यार्थियों के लिए व्याख्यान, रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण तथा वर्ष के अंत में कॅरियर अवसर मेले द्वारा सीधे रोजगार प्रदाताओं से रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाए जाते हैं।
भाजपा जिला महामंत्री श्री प्रदीप उपाध्याय ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन रतलाम जिले के विद्यार्थियों के भविष्य के लिए उत्तम प्रयास है। महाविद्यालय की जनभागीदारी समिति अध्यक्ष श्री विनोद करमचंदानी ने बताया कि यह मेला नए अवसरों को निर्मित करता है।
युवा उद्यमी वरुण पोरवाल द्वारा प्रेरक व्याख्यान - युवा उद्यमी श्री वरुण पोरवाल ने कहा कि जीवन में जो करना है, उसे तय कर ले। हर चीज का एक समय होता है। समय निकलने पर मुश्किल होती है। इसलिए सही समय अभी है। जीवन में सीरियस नहीं, बल्कि सिंसियर होना जरूरी है। उन्होंने नवीन रोजगार के अवसरों का लाभ लेने के लिए इंडस्ट्री इंस्टिट्यूट पार्टनरशिप कार्यक्रम की भी बात की। पोरवाल ने अपने परिवार व उद्योग संघ की तरफ से रोजगार प्रदान करने हेतु यथासंभव मदद का आश्वासन दिया l
कार्यक्रम में शासकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय के अतिरिक्त कन्या महाविद्यालय, वाणिज्य महाविद्यालय, सैलाना, रावटी, बाजना, कालूखेड़ा, जावरा, ताल तथा आलोट महाविद्यालय के विद्यार्थी तथा प्राध्यापक उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. स्वाति पाठक ने किया तथा आभार प्रदर्शन डॉ. भारती लुणावत ने किया। इस अवसर पर कॉलेज नियर डॉट कॉम, टाइम्सप्रो,वेलसन फर्टिलाइजर्स गुजरात, पटेल मोटर्स, जस्ट डायल, जी आर इंडस्ट्रीज, पटेल वाइन एंड फ्रूट इंडस्ट्रीज, स्टार हेल्थ, एचडीएफसीलाइफ इंश्युरेंस, गणेश फुटवियर, डीपी वायर्स, इप्का लेबोरेटरी, प्रथम ट्रेनिंग एंड कंसलटिंग सर्विसेज, गौर इंडस्ट्रियल सर्विसेस, गुजरात आदि कंपनियों में विद्यार्थियों ने साक्षात्कार दिया। मेले में 403 विद्यार्थियों का पंजीकरण हुआ एवं 75 विद्यार्थियों का विभिन्न कंपनियों में प्रारंभिक स्तर पर चयन हुआ।
: आदिनाथ भगवान का जन्म एवं दीक्षा कल्याणक बड़े ही धूमधाम से मनाया
Wed, Mar 15, 2023
तलाम प्रथम तीर्थंकर आदिनाथ भगवान का जन्म एवं दीक्षा कल्याणक बड़ी धूमधाम हर्षोल्लास के साथ मनाया गया प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी अखिल भारतीय श्री जैन श्वेतांबर मूर्तिपूजक युवक महासंघ के बैनर तले भगवान आदिनाथ की भव्य रथ यात्रा मोती पूज्य मंदिर चौमुखी पुल प्रारंभ हुई। जिसमें देवसुर तपागच्छ जैन श्री संघ से सागर समुदाय की साध्वी परम प.पू .श्री शीला रेखा श्री जी महाराज साहब आदि ठाणा एवं श्री त्रिस्तुतिक जैन श्री संघ से साध्वी प. पू. श्री राजयशा श्री जी महाराज साहब आदि ठाणा की निश्रा में धर्म ध्वजा घोड़े और बैंड बाजों के साथ परमात्मा का भव्य रथ जिसमें आदिनाथ भगवान विराजमान थे जो शहर के विभिन्न मार्ग चौमुखी पुल,घास बाजार, खेरादी वास, डालुमोदी बाजार, क्लॉथ मार्केट, बजाज खाना, तोप खाना ,चांदनी चौक होते हुए चौमुखी पुल मोती पूज्य जी के मंदिर पर समापन हुआ। जिसमें अनेक जगह परमात्मा की गवली बनाई गई। जिसमें अखिल भारतीय मूर्तिपूजक युवक महासंघ द्वारा शकल श्री संघ का श्रीफल द्वारा बहूमान किया गया।
भव्य रथयात्रा में नगर के गणमान्य नागरिक, धार्मिक बंधु व श्रावक, श्राविका व साथ में चल रहे थे। शहर के प्रथम नागरिक महापौर प्रहलाद पटेल एवं रतलाम शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र कटारिया, जैन समाज के सभी श्री संघ के अध्यक्ष और सचिव, सदस्य बंधु एवं श्रावक श्राविका भी रथयात्रा में उपस्थित हुए साथ में अखिल भारतीय श्री श्वेतांबर मूर्तिपूजक युवक महासंघ के सदस्य मुकेश पगारिया, जितेंद्र चोपड़ा, राजेश रांका, जयवंत कोठारी, राजेंद्र दरडा, निलेश काकडी वाला, राजेश पोरवाल काकडी वाला, निलेश चोरड़िया, सिद्धार्थ कोठारी, किरण मेहता, मुकेश धाकड़, हार्दिक मेहता, नरेंद्र गांग, विनय सुराणा, श्रीपाल भंडारी, धर्मेंद्र रांका, जितेंद्र मेहता, विप्लव जैन ,अनिल कोठारी, शैलेंद्र मंडोत सहित समाज जन बड़ी संख्या में उपस्थित थे।