जनसुनवाई : एसपी ने 25 शिकायतों पर दिए तुरंत निराकरण के निर्देश
Wed, Oct 15, 2025
पुलिस अधीक्षक कार्यालय में मंगलवार, दिनांक 14 अक्टूबर 2025 को आयोजित जनसुनवाई में पुलिस अधीक्षक (एसपी) श्री अमित कुमार ने विभिन्न थाना क्षेत्रों से आए 25 आवेदकों की शिकायतों को गंभीरता से सुना। एसपी श्री अमित कुमार और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) श्री राकेश खाखा ने जनसुनवाई के दौरान प्राप्त शिकायतों पर तत्काल संज्ञान लिया और संबंधित थाना प्रभारियों को उनके त्वरित एवं नियमानुसार निराकरण के निर्देश दिए।
जनसुनवाई के दौरान, एसपी श्री कुमार ने थाना प्रभारियों से वर्तमान प्रकरणों के संबंध में विस्तृत जानकारी ली और अब तक की गई कार्यवाही की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने विशेष रूप से नई शिकायतों पर शीघ्र कार्यवाही करने, उनका समय पर निराकरण करने और की गई कार्यवाही से आवेदकों को अवगत कराने के संबंध में कड़े निर्देश दिए।
पुलिस अधीक्षक ने पिछली जनसुनवाई में प्राप्त हुई शिकायतों की भी गहन समीक्षा की और उनकी प्रगति की जांच की, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि कोई भी शिकायत लंबित न रहे। इस अवसर पर उन्होंने जोर देकर कहा कि आमजन की शिकायतों को सुनना और उनका संतोषजनक समाधान करना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने आश्वासन दिया कि यह जनसुनवाई प्रक्रिया नियमित रूप से जारी रहेगी ताकि जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान हो सके।
इस महत्वपूर्ण जनसुनवाई में नगर पुलिस अधीक्षक (सीएसपी) श्री सत्येंद्र घनघोरिया, उप पुलिस अधीक्षक यातायात श्री आनंदस्वरुप सोनी, निरीक्षक श्री स्वराज डाबी, निरीक्षक श्री मनीष डावर, निरीक्षक श्री मति गायत्री सोनी, निरीक्षक रेखा चौधरी, उप निरीक्षक अनुराग यादव सहित कई अन्य पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।
3 आरोपी गिरफ्तार : अंधविश्वास के चलते की गई जघन्य हत्या
Sun, Sep 28, 2025
रतलाम जिले के थाना रावटी जिला रतलाम पुलिस द्वारा अंधे कत्ल का 24 घंटे में पर्दाफाश कर दिया गया है। अंधविश्वास के चलते की गई इस जघन्य हत्या में पुलिस ने मृतिका की जेठानी एवं उसके दोनों पुत्रों को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त हथियार व अन्य सामग्री बरामद की है।
घटना का संक्षिप्त विवरण
दिनांक 24.09.2025 को थाना रावटी क्षेत्र ग्राम भीमपुरा में नानीबाई उर्फ नर्मदाबाई पति कैलाश भूरिया उम्र 48 वर्ष की हत्या कर दिए जाने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर थाना रावटी पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और प्राथमिक कार्यवाही कर फरियादी की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 455/25 धारा 103(1), 3(5) बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।
पुलिस कार्यवाही का विवरण
पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री अमित कुमार के निर्देशन पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राकेश खाखा के मार्गदर्शन में एसडीओपी सैलाना श्री मति नीलम बघेल के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। वरिष्ठ अधिकारियों, एफएसएल प्रभारी श्री अतुल मित्तल, सायबर टीम, डॉग स्क्वाड सहित पुलिस की विशेष टीम द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण एवं साक्ष्य संकलन किया गया।
हत्या का कारण
आरोपियों के परिवार में लगातार बीमारियों के चलते हुई मृत्यु को लेकर आरोपियों ने मृतिका को जिम्मेदार ठहराया। अंधविश्वास एवं तंत्र-मंत्र की भ्रांत धारणाओं के चलते आरोपियों ने इस जघन्य कृत्य को अंजाम दिया।
गिरफ्तार आरोपी
1. शंकर पिता बद्री भूरिया, उम्र 36 वर्ष, निवासी ग्राम भीमपुरा
2. बापु पिता बद्री भूरिया, उम्र 32 वर्ष, निवासी ग्राम भीमपुरा
3. धन्नाबाई पति बद्री भूरिया, उम्र 55 वर्ष, निवासी ग्राम भीमपुरा
जब्त सामग्री
हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी एवं लोहे की पाइप, घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल, घटना के समय पहने गए कपड़े।
घर का भरोसा टूटा : नौकरानी ने ऑटो चालक संग उड़ाए 50 लाख के गहने और नकदी
Sat, Sep 27, 2025
थाना औद्योगिक क्षेत्र रतलाम पुलिस द्वारा 04 घंटे के भीतर चोरी का खुलासा किया गया और दो आरोपियों को गिरफ्तार कर 50 लाख से अधिक का चोरी गया मशरुका बरामद किया गया।
घटना का संक्षिप्त विवरण : दिनांक 25.09.2025 को फरियादी पंकज मोतियानी की रिपोर्ट पर अज्ञात बदमाश के विरुद्ध सोने चांदी के जेवर एवं नगदी करीबन 28 हजार रुपये कुल किमती करीबन 50 लाख 28 हजार रुपये की चोरी होने की सूचना पर थाना औद्योगिक क्षेत्र रतलाम पर अपराध क्रमांक 696/2025 धारा 331(3),305(ए) BNS का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही : पुलिस टीम द्वारा मौके का निरीक्षण किया गया, फरियादी एवं परिजनों से पूछताछ की गई और घर पर आने जाने वाले लोगों के बारे में पता किया गया। संदेह के आधार पर पुलिस टीम द्वारा फरियादी के घर में काम करने वाली अंजु उर्फ अंजना गोसर से बारिकी व गहनता से पुछताछ की गई और बाद में उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तार आरोपी :
1. अंजु उर्फ अंजना गोसर पति स्व. विकास गोसर उम्र 30 वर्ष निवासी सुभाष नगर थाना डीडीनगर रतलाम जिला रतलाम
2. अफजल पिता बाबुशाह जाति फकीर उम्र 51 वर्ष निवासी खटीक मोहल्ला हाट की चौकी रतलाम थाना डीडीनगर रतलाम जिला रतलाम
जप्त मशरुका : सोने चांदी के जेवर एवं नगदी करीबन 28 हजार रुपये कुल किमती करीबन 50 लाख 28 हजार रुपये जप्त किए गए।
मुख्य भूमिका : थाना प्रभारी औद्योगिक क्षेत्र रतलाम निरीक्षक गायत्री सोनी, उनि ध्यान सिंह सोलंकी, उनि उदयभान राय, सउनि गोरचन्द परमार, सउनि दिलीप खाती, प्रधान आरक्षक तपेश गोसाई, प्रधान आरक्षक ललिता कटारा, आरक्षक पवन मेहता, आरक्षक मोहन पाटीदार, आरक्षक लंकेश पाटीदार, आरक्षक रवि चंदेल, आरक्षक कान्हा मेघवाल, आरक्षक मयंक चौधरी, आरक्षक जोय बारिया, आरक्षक नरपाल सिंह की पतारसी में रही।