: लोक शांति बनाए रखने हेतु 31आरोपी जिला बदर किये
Thu, Feb 16, 2023
रतलाम 16 फरवरी 2023/
कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी ने जिले में लोक शांति बनाए रखने, आपराधिक गतिविधियों पर नियंत्रण, आपराधिक कृत्यों को रोकने, हिंसक गतिविधियों को हतोत्साहित करने की दृष्टि से जिले के 31 आरोपियो को जिला बदर कर दिया हैं। सभी आरोपियो को 24 घंटे के भीतर रतलाम छोडने और आगामी एक वर्ष तक रतलाम जिले की राजस्व सीमाओं समीपवर्ती जिले उज्जैन, आगर, धार, झाबुआ तथा मंदसौर की राजस्व सीमाओं से बाहर रहने के निर्देश दिए हैं।
जिन व्यक्तियों को जिला बदर किया गया है वे निम्नानुसार है - पवन उर्फ पप्पु तेली निवासी मराठों का वास, संदीप राठौर उर्फ लाला चाकलेट निवासी कल्याण नगर, विष्णु उर्फ काला निवासी हरिजन बस्ती लक्कडपीठा, अब्दुल जर्रार उर्फ जर्रा कुरैशी निवासी कसाई मण्डी, एजाज कुरैशी निवासी कुरैशी मण्डी, संजय उर्फ टीनू उर्फ दबर उर्फ नेपाली निवासी पीएनटी कालोनी, रवि टटावत निवासी पीएनटी कालोनी, इमरान उर्फ इमु निवासी विरियाखेडी रतलाम, लोकेन्द्रसिंह निवासी पाताखेडी जावरा, राजेश उर्फ भट्टा निवासी पिपलौदा, गजेन्द्रसिंह उर्फ गज्जू निवासी ग्राम हतनारा, समरथ बागरी निवासी पिपलौदा, मनोज उर्फ मिट्टू बाछला निवासी रुण्डी डेरा ढोढर, सुरेश परमार निवासी नई आबादी पिपलौदी, शमीउल्ला खान पठान निवासी ग्राम परवलिया, मिट्ठुसिंह निवासी भूतिया ताल, श्रवणसिंह राजपूत निवासी ग्राम नेगरुन, कुलदीपसिंह सौंधिया निवासी ग्राम काजाखेडी शामिल हैं।
इसी तरह किशन भील निवासी ग्राम भुवानीपाडा, वकील बंजारा निवासी ग्राम आमलीपाडा, मेहरबानसिंह तथा विरमसिंह गुर्जर निवासी ग्राम बायडी शिवगढ, अर्जुन उर्फ गोमा बोरिया निवासी रावटी, बंटी उर्फ छोगालाल निवासी रावटी, सन्नी बामनिया निवासी सैलाना, लालू भील ग्राम मउडीपाडा, शहजाद उर्फ मामू निवासी जावरा, नौशाद उर्फ हनुमान निवासी जावरा, रुपचंद पोरवाल निवासी ग्राम मावता, करमचंद मईडा निवासी अलकाखेडा बाजना था भरतलाल धाकड निवासी शेरपुरखुर्द आलोट शामिल हैं।
: चोरी हुए डालर चने के 110 कट्टे का हुआ खुलासा 5 आरोपियो गिरफ्तार
Thu, Feb 16, 2023
रतलाम
मप्र : घटना का संक्षिप्त विवरण :
दिनांक 08.02.23 को फरियादी रितेश पिता सुनिल कुमार गांधी उम्र 41 वर्ष निवासी 402/2 काटजू नगर रतलाम कृषि उपज मण्डी रतलाम ने सुचना दी की मै अनाज खरीदने का काम करता हू और मेरा गोदाम पुष्प परिसर मदरसे के सामने है, जहां पर अनाज का भण्डारण कर साफ-सफाई कर पैकिंग की जाती है । दिनांक 07.02.23 को गोदाम पर गया तो मेरे गोदाम की शटर खुली होकर शटर के ताले टूटे हुए थे। मैने गोदाम के अन्दर जाकर देखा तो गोदाम मे रखे डालर चने के करीब 120 कट्टे किंगफिशर मार्का की थेली मे रखे हुए तथा 10 कट्टे रूद्राक्ष मार्का की थैली में रखे हुए नहीं थे । कोई अज्ञात बदमाश मेरे गोदाम का ताला रात्री मे तोड़कर गोदाम मे भरे हुए डालर चने 130 कट्टे जिनमे 30-30 किलो चने भरे हुए कीमती करीब 4 लाख 48 हजार रूपये के चुराकर ले गये, जिसकी रिपोर्ट पर थाना स्टेशन रोड पर अपराध क्रमांक 84/23 धारा 380,457 भादवि का पंजीबद्ध कर अनुसंधान मे लिया गया ।
पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही :
श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय जिला रतलाम, श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय जिला रतलाम द्वारा श्रीमान नगर पुलिस अधीक्षक महोदय रतलाम के मार्गदर्शन मे सम्पत्ति संबंधी अपराधो की रोकथाम व पतारशी हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
अभियान के अन्तर्गत ही प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए स्टेशन रोड़ थाना प्रभारी किशोर पाटनवाला एवं चौकी प्रभारी सालाखेड़ी सत्येन्द्र रघुवंशी के नेतृत्व में टीम गठित की गई। टीम द्वारा गोदाम के सीसीटीवी कैमरे देखने पर करीब 03.00 बजे रात्री मे दो व्यक्ति बाहर आते हुए ओर कैमरो को तोड़ते हुए दिखे उसके बाद उन्होने लाईट बन्द कर दी गई । करीब 03.14 बजे एक खाली सफेद रंग का पिकअप वाहन गोदाम तक आती दिखाई दिया ओर करीब 03.39 बजे उसी कैमरे में जाती हुई दिखाई दिया। जिसमे चने की थेलीया भरी हुई दिखाई दे रही थी। अनुसंधान के दौरान घटना स्थल के आसपास के करीब 45 दुकानो के सीसीटीवी फुटेज देखे गये जिसमे उक्त वाहन दिखाई दिया गया।
पूछताछ के दौरान मुखबीर की सूचना पर आरोपी दयाराम पिता सत्यनारायण देवड़ा उम्र 26 वर्ष निवासी ग्राम सांवलिया रूपडी रतलाम जो कि उक्त गोदाम का कर्मचारी था पूछताछ की गई । जिसने अपने भाई राजाराम पिता नन्दु भाभर उम्र 23 वर्ष निवासी ग्राम सांवलिया रूण्डी रतलाम दोस्त विशाल पिता मदनलाल टण्डावी उम्र 23 वर्ष निवासी सालाखेडी रतलाम, गोविन्द पिता रामाजी भगोरा उम्र 23 वर्ष निवासी ग्राम पाटडा थाना सरवन तथा नानालाल निवासी घोडापल्ला के साथ मे चोरी करना स्वीकार किया गया । तथा चोरी किये गये चनो में से 45 कट्टे राजाराम ने अपने रिश्तेदार, विक्रम पिता तेजराम उर्फ तेजू मईड़ा भील उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम रूनखेडा थाना खाचरोद जिला उज्जैन के लोडिंग वाहन में रखकर मन्दसौर मण्डी में बिकवाना व रूपये एक लाख बीस हजार रूपयो मे बेचकर रूपयो को आपस मे बाँट लेना बताया गया।
गिरफ्तार आऱोपी :
दयाराम पिता सत्यनारायण देवड़ा उम्र 26 वर्ष निवासी ग्राम सांवलिया रूपडी रतलाम
राजाराम पिता नन्दु भाभर उम्र 23 वर्ष निवासी ग्राम सांवलिया रूण्डी रतलाम
विशाल पिता मदनलाल तण्डावी उम्र 23 वर्ष
गोविन्द पिता रामाजी भगोरा उम्र 23 वर्ष निवासी ग्राम पाटडा थाना सरवन
विक्रम पिता तेजराम उर्फ तेजू मईड़ा भील उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम रूनखेडा थाना खाचरोद जिला उज्जैन
जप्त सामग्री :
25 कट्टे किंगफिशर ब्राण्ड चने, 30 खाली किंगफिशर की कट्टी, 16 कट्टो मे करीब 08 क्विन्टल 91 किलो डालर चने तथा 74000 रूपये नगदी जप्त कर घटना में प्रयुक्त 02 लोडिंग वाहन जप्त किये गये ।
सराहनीय योगदान :
निरी. किशोर कुमार पाटनवाला, उनि सत्येन्द्र रघुवंशी, सउनि प्रदीप शर्मा, प्र.आर हेमेन्द्रसिह राठौर, प्र. आर. लाखनसिंह यादव, आर. दीपक मकवाना, आर जितेन्द्र सिह राठौर आर श्यामदयाल राठौर, आर बलवीर आर. विपुल भावसार (सायबर सेल) , आर मयंक व्यास सायबर सेल रतलाम, आर. प्रतिभा परिहार, सैनिक शोयब खान ।
माल बरामदगी में योगदान :
उनि अमित शर्मा, सउनि सोभान सिंगाड़, रवि चन्देल, मुकेश गेहलोद, लोकेन्द्रसिह चुण्डावत थाना शिवगढ, आर बिलरसिह थाना डीडीनगर रतलाम ।
: चार वर्षीय बालिका के अपहरण को दो महिलाओं ने बहादुरी से किया विफल
Tue, Feb 14, 2023
रतलाम 14 फरवरी 2023/
रतलाम शहर के थाना औद्योगिक क्षेत्र अंतर्गत जवाहर नगर निवासी एक
4
वर्ष की बालिका के अपहरण का प्रयास दो महिलाओं ने बहादुरी से विफल किया।
कलेक्टर श्री नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी तथा पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक तिवारी द्वारा महिलाओं की बहादुरी पर उनको कलेक्ट्रेट में सम्मानित किया गया
।
बताया गया कि श्रीमती शारदा पति सीताराम मालवीय ने अपनी छत पर से देखा कि एक संदिग्ध व्यक्ति उनके पड़ोस में रहने वाली एक
4
वर्षीय बालिका का मुंह बंद किए हुए उसको उठाकर ले जा रहा है। श्रीमती शारदा तत्काल अपनी छत से उतरकर नीचे आई और आरोपी की तरफ दौड़ी। आरोपी घबराकर बालिका को लेकर दूसरी तरफ भागा जहां पर श्रीमती सोनु पति श्यामलाल सोनगरा के द्वारा भी स्थिति को तत्काल भांपते हुए आरोपी को घेर लिया गया और बालिका को उसके चुंगल से मुक्त कराया
,
आरोपी को भी पकड़ लिया।
दोनों महिलाओं ने असली हीरो की तरह साहस तथा तात्कालिक बुद्धिमत्ता का परिचय देते हुए एक मासूम
4
वर्ष की बालिका का अपहरण होने से बचा लिया। साथ ही साथ आरोपी को भी दबोचकर पुलिस के हवाले किया। पुलिस द्वारा एफआईआर दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है तथा अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।