: स्टेशन रोड पुलिस को मिली सफलता गांजे के साथ गिरफ्त में आया कार चालक
Tue, Feb 28, 2023
28 फरवरी 2023 रतलाम मप्र। पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री अभिषेक तिवारी द्वारा जिले में लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाया जाने हेतु आदेशित किया हैं । इसमें विशेष रुप से शाम को संदिग्ध स्थानों, लोगों तथा वाहनों की लगातार चेकिंग करने हेतु थाना स्तर से टीमें लगाई गई हैं । इस तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सुनील पाटीदार तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्री हेमंत चौहान के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में प्रतिदिन थानों से टीमों के माध्यम से संदिग्ध स्थानों, वाहनों तथा संदिग्ध लोगों की चेकिंग की जाती हैं । इसी चेकिंग के दौरान स्टेशन रोड पुलिस को कार में रखे गांजे के साथ एक युवक को पकडने में सफलता प्राप्त हुई।
थाना प्रभारी स्टेशन रोड रतलाम किशोर पाटनवाला ने बताया कि दिनांक 27.02.2023 की शाम को सहायक उपनिरीक्षक हीरालाल चंदन अपनी टीम के साथ वाहन चेकिंग तथा संदिग्ध स्थानों की चेकिंग कर रहे थे । तब उन्होने मुखबीर सूचना पर दो बत्ती चोपाटी के सामने कोठारी मार्केट के पास कार क्रमांक एमपी13 सीई 3596 को चेक किया तो उस कार में से अवैध 435 ग्राम गांजा किमती करीब 10000 रुपये का मिला । पुलिस टीम द्वारा उक्त गांजा जप्त कर कार चालक जितेन्द्र पिता शंकरलाल सिरवी उम्र 30 वर्ष निवासी 117 विरीयाखेडी रतलाम के विरुद्ध एन डी पी एस की धारा 8/20 के अंतर्गत कार्यवाही की गई ।
सराहनीय भूमिका :
निरीक्षक किशोर पाटनवाला थाना प्रभारी थाना स्टेशन रोड रतलाम, उपनिरीक्षक सचिन डावर, सहायक उपनिरीक्षक हीरालाल चंदन, सहायक उपनिरीक्षक ईशाक मोहम्मद खान, प्रधान आरक्षक दिलीप दैसाई, प्रधान आरक्षक विनोद गौर, आरक्षक पवन मेहता, आरक्षक धर्मेन्द्र मईडा, आरक्षक विजयसिंह शेखावत, अभिषेक जोशी, आरक्षक नन्दकिशोर मालवीय, आरक्षक मुकेश कुमावत, आऱक्षक टीकमसिंह चुण्डावत की सराहनीय भूमिका रही ।
: रेल्वे ब्रीज नामली पर हुई लुट की घटना का पर्दाफाश
Sun, Feb 26, 2023
घटना का संक्षिप्त विवरण
। दिनांक 11.02.2023 को फरियादी अंकित पिता हरीश कुमार खरे उम्र 34 साल निवासी 36 टेलीफोन नगर रतलाम ने हमराह अपने दोस्त संजय पिता ओमप्रकाश पोरवा ल के थाना हाजिर होकर मौखिक रिपोर्ट किया कि मै टेलीफोन नगर रतलाम में रहता हुँ एवं सेमसंग मोबाईल कंपनी में ब्रांडिंग डिपार्टमेंट में काम करता हूँ। दिनांक 09.02.23 को मैं कंपनी के काम से नीमच गया था जो शाम को वापस जावरा आते समय मैंने मेरे साथी संजय पिता ओमप्रकाश जी पोरवाल निवासी समता सीटी रतलाम को साथ में लेकर मेरे दोस्त नरेन्द्र जी गेहलोत की होंडा साईन मोटर सायकिल क्रमांक MP.43 EJ.3176 से वापस घर रतलाम जा रहे थे कि करीबन रात 08.35 बजे नामली रेलवे ब्रीज पर पहुँचे की पीछे से एक मोटर सायकिल पर तीन चार अज्ञात व्यक्ति आये ओर हमारी मोटर सायकिल के आगे आकर हमे रोका व एक व्यक्ति मुझे पकड़ लिया दूसरे व्यक्ति ने मेरे दोस्त संजय पोरवाल को पेट में चाकू से चोट पहुंचाकर बोले कि तुम्हारे पास जितने भी रुपये है निकालो तो हम घबरा गये व मेरे दोस्त संजय के जेब में रखे 2000 /- रुपये व मेरा पर्स निकाल लिया जिसमें केवल एटीएम , पेन कार्ड आदि थे ले लिये व मेरा वीवो कंपनी का मोबाईल जिसमें जीओ की सीम नं. 7000349076 लगी थी को भी ले लिया एवं मेरी मोटर सायकिल की चाबी निकालकर भाग गये हम दोनों उस समय हम घबरा गये थे व सिविल हास्पिटल रतलाम जाकर संजय का ईलाज कराया बाद घर चले गये थे । उन लोगो ने हमारे साथ चोट पहुँचा कर लूट की है जिनको सामने आने पर पहचान लुंगा । हम लोग बहुत डर गये थे इसलिये रिपोर्ट लिखाने नही आये । आज हमारे दोस्तो ने समझाया तो रिपोर्ट करने आया हुँ । जिसकी रिपोर्ट पर थाना हाजा पर अपराध क्रमांक – 36/2023 धारा 394,397 भादवि का कायम कर विवेचना में मे लिया गया ।
वारदात का तरीका
। हाईवे पर जाने वाले लोगो का पीछा करते हुए सुनसान जगह व अंधेरे का फायदा उठाकर लोगो के साथ चाकु मारकर लूट की घटना कारित करना
नाम आरोपी
–
01. अर्जुन उर्फ मिथुन पिता गिरवर लाल यादव जाति बागरी उम्र 22 साल निवासी ग्राम नांदेड थाना माकडोन जिला उज्जैन
02. किशन पिता कचरुलाल सोलंकी जाति बागरी उम्र 24 साल निवासी ग्राम पिपलिया बिछा थाना घटिया जिला उज्जैन
03. महेश पिता बालाराम यादव जाति बागरी उम्र 22 साल निवासी ग्राम नांदेड थाना माकडोन जिला उज्जैन
कार्यवाही
। श्रीमान पुलिस पुलिस अधीक्षक महोदय रतलाम श्री अभिषेक तिवारी(भा.पु.से.) के नेत्रत्व में, श्रीमान अति. पुलिस अधीक्षक महोदय रतलाम श्री सुनिल पाटीदार(रा.पु.से.) के मार्गदर्शन में श्रीमान एसडीओपी महोदय रतलाम ग्रामीण श्री संदीप कुमार निंगवाल (रा.पु.से.) द्वारा घटना की गंभीरता को देखते हुए टीम बनाकर माल मुल्जिम की पतारसी हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये, दौराने विवेचना घटना स्थल का बारिकी से निरीक्षण कर फरियादी के कथन लेख किये गये थाना माकडोन जिला उज्जैन के अपराध क्र 30/23 धारा 399,402 भादवि 25 आर्म्स एक्ट में गिरफ्तारशुदा आरोपीगण की सुचना मिलने पर उक्त आरोपीगण पर थाना हाजा के अपराध सदर में संदेह होने से थाना माकडोन टीम भेजकर हिकमतअमली से पुछताछ करने पर आरोपीगण द्वारा घटना कारित करना स्वीकार किया गया । जिनकी न्यायालय तराना जिला उज्जैन से फार्मल गिरफ्तारी की अनुमति ली जाकर आरोपीगण की गिरफ्तारी ली गई जो न्यायालय रतलाम से आरोपीगण का प्रोटक्शन वारंट जारी कराया जाकर फरियादी के साथ हुई लुट का मश्रुका 2000/-रुपये एवं ए.टी.एम., मोबाईल फोन आदि मश्रुका बरामद किया जावेगा।
: मोबाईल लूट कर भागने वाले तीनों आरोपीयों को पुलिस ने 5 घंटे में पकड़ा
Sun, Feb 26, 2023
घटना का संक्षिप्त विवरण :
ग्राम बहलोला खाचरोद के रहने वाले किसान धर्मेन्द्र दिनांक 25.02.23 को दिन में अपने गांव से जावरा जा रहे थे कि यशस्वी पेट्रोल पंप और बाबा फरीद दरगाह के बीच नागदा तरफ से एक बजाज पल्सर मोटर साईकिल पर तीन लड़के आये मोटर साईकिल धीमे करके रतलाम का पता पूर्ण जब किसान रास्ता बताने लगा तो पीछे बैठे लडके ने किसान की शर्ट की जेब से मोबाईल लूट लिया और भाग गये जिसकी रिपोर्ट पर से थाना बडावदा में अपराध क्रमांक 30/2023 धारा 392 भादवि का पंजीबध किया गया।
कार्यवाही :
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक महोदय रतलाम श्री अभिषेक तिवारी (भापुसे) द्वारा तुरंत संज्ञान में लिया गया एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री सुनील पाटीदार के निर्देशन में अ. अ. पु. जावरा देहात श्री रविन्द्र विलवाल द्वारा थाना वडावदा से दो टीमें बनाई जाकर अज्ञात तीन आरोपीयों की तलाश क्षेत्रीय मुखबीर तंत्र एवं आधुनिक सूचना तकनीकी का उपयोग किया जाकर आरोपीयों का पकड़ा गया।आरोपीयों से लूटा गया मोबाईल कीमत 11500/- रूपये एवं एक पल्सर मोटर साईकिल कीमत 50000/- रूपये जप्त की गई है। मोटर साईकिल के संबंध में जानकारी लेते उक्त मोटर साईकिल भी चोरी की बताई है जिसके संबंध में और पूछताछ की जा रही हैं।
आरोपीयों का विवरण एवं भूमिका
(1) मनीष पिता मनोज यादव उम्र 22 साल नि. निरंजनपुर थाना लसुडिया, इन्दौर
(2) मनीष पिता बद्रीलाल वर्मा उम्र 23 साल नि. देवास नाका निरंजनपुर थाना लसुडिया, इन्दौर
(3) सूरज पिता भोज राव धोटे उम्र 22 साल नि, बाणगंगा नंदबाग थाना वाणगंगा
सराहनीय भूमिका :
का. नि. मनोज सिंह जादौन, उनि कैलाश जोशी, प्र. आर. 636 अलेक्जेंडर, प्र. आर. 924 ओमप्रकाश जाट, प्र. आर. 242 जयंतीलाल पाटीदार, प्र. आर. 739 महेश चन्द्र मिश्रा और 596 भूपेन्द्र, आर. 1053 विवेक, आर 544 कमल गुर्जर, आर. 1022 महेश धाकड, आर. 1052 श्रीकान्त गुप्ता, 100 डायल चालक शौकत