: सायबर ठगी शिकार युवती के 60 हजार रतलाम सायबर सेल ने करवाए रिफंड
Tue, Aug 22, 2023
दिनांक 16.08.2023 को एक युवती द्वारा फ्राड संबंधी शिकायत हेतु रात्री 9 बजे सायबर सेल में सम्पर्क किया गया। जिसमें सायबर सेल द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए शिकायत दर्ज कर ट्रांजेक्शन डिटेल्स के आधार पर ट्रांजेक्शन को ट्रैक किया। ट्रांजेक्शन डिटेल्स के आधार पर पता चला कि फ्रॉडस्टर द्वारा क्रोमा प्लेटफार्म से ऑनलाइन शॉपिंग की गई है। सायबर सेल टीम द्वारा तुरंत क्रोमा ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफार्म से सम्पर्क कर उक्त फ्रॉड ऑर्डर को कैंसल कर अमाउंट रिफंड रिक्वेस्ट की गई। जिस पर क्रोमा ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफार्म के नोडल ऑफिसर द्वारा अज्ञात व्यक्ति द्वारा खरीदी गई सोनी टीवी की डिलवरी रोक कर तुरंत ऑर्डर कैंसल कर आवेदिका का पुरा अमाउंट
59840 रूपये
रिंफड करवाए गए ।
सराहनीय भूमिका
: उनि अमित शर्मा प्रभारी साइबर सेल रतलाम
,
आरक्षक विपुल भावसार सायबर सेल रतलाम
: एस.पी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मुंबई से चल रहे ड्रग्स रैकेट का किया खुलासा
Sun, Aug 13, 2023
थाना स्टेशन रोड रतलाम की पुलिस टीम को मुखबीर सूचना प्राप्त हुई कि एक नीले रंग का अपर पहने और टोपी पहने व्यक्ति पैदल-पैदल ऊंकाला रोड होते हुए सालाखेडी तरफ जाने वाला है। जिसके पास मे ब्राउन शुगर रखा हुआ है। मुखबीर की सूचना पर सज्जु उर्फ साजिद पिता साबिर हुसैन उम्र 39 साल निवासी हाथीखाना रोड रतलाम को पकडकर तलाशी लेने पर ब्राउन शुगर मिला। आरोपी से विधिवत ब्राउन शुगर जब्त कर गिरफ्तार किया गया ब्राउन शुगर लाने ले जाने के विषय में पूछताछ की गई ।
पुछताछ में जफर मेवाती का नाम सामने आया । अपराध पंजीबध्द होने के बाद फरार जफर पिता अजीज मेवाती उम्र 38 निवासी न्यू काजीपुरा हसनपालिया रतलाम हाल मुकाम महावीर कालोनी जावरा जिला रतलाम को पूर्व में गिरफ्तार किया गया। आरोपी जफर को स्मैक उपलब्ध कराने वाले दीपक पिता चंद्रप्रकाश नागौरी उम्र 39 साल निवासी 61 घास बाजार रतलाम थाना माणकचौक रतलाम जिला रतलाम तथा मनोज पिता पारसमल जैन उम्र 52 साल निवासी नौलाईपुरा काली हवेली के सामने रतलाम हाल मुकाम 302 श्रीधर पैलेस बीसी रोड दादर - वेस्ट मुंबई (महाराष्ट्र) की तलाश की जा रही थी जिन्हें को गिरफ्तार किया गया दोनों आरोपीगणो ने गुजरात के एक व्यक्ति से स्मैक ब्राउन शुगर लेना बताया है। अन्य 02 फरार आरोपीयो की तलाश जारी है।
गिरफ्तार आरोपी-
01.
दीपक पिता चंद्रप्रकाश नागौरी उम्र 39 साल निवासी 61 घास बाजार रतलाम थाना माणकचौक रतलाम जिला रतलाम
02.
मनोज पिता पारसमल जैन उम्र 52 साल निवासी नोलाईपुरा काली हवेली के सामने रतलाम हाल मुकाम 302 श्रीधर पैलेस बीसी रोड दादर वेस्ट मुंबई (महाराष्ट्र )
जप्त मश्रुका:-
थाना स्टेशन रोड के अपराध क्रमाक 489/2023 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट में पूर्व में अवैध मादक पदार्थ ब्राउन शुगर (स्मेक) कुल वजन 18 ग्राम किमत 27,000 रुपये जप्त
सराहनीय भूमिका:-
थाना प्रभारी बिलपांक ओपी सिंह, थाना प्रभारी सैलाना अय्युब खान, उनि विजय सिह बामनिया, उनि अमित शर्मा, प्र आर दिनेश जाट, प्र आर राहुल जाट, प्र आर हिमांशु यादव आर सतीश परमार, आर हिम्मत सिंह, आरक्षक हेमंत यादव, आरक्षक अमित यादव, आरक्षक विपुल भावसार का सराहनीय योगदान रहा है।
लिस्ट में और भी नाम है, जिन पर जांच की जारही है, जांच के बाद इन पर भी कार्यवाही कर खुलासा किया जाएगा : एस.पी राहुल कुमार लोधा
: BSNL की कापर केबल चोरी करने वाले गिरोह का 12 घंटे में हुआ पर्दाफाश
Wed, Aug 2, 2023
दिनांक 02.08.2023 को फरियादी रमीज़ खान पिता अब्दुल रशिद खान उम्र 37 साल निवासी- 55 मराठो का वास रतलाम ने थाना उपस्थित होकर रिपोर्ट किया कि मै 55 मराठो का वास रहता हूँ। बीएसएनएल रतलाम की मेन्टेन्स का कार्य करिश्मा सिक्यूरिटी सर्विसेस के पास है मै इसी कंपनी मे सुपरवाईजर के पद पर कार्यरत हूँ तथा रतलाम शहर मे बीएसएनएल की केबल का मैन्टेनेन्स का कार्य देखता हूँ। आज सेवेरे 09.00 बजे करीब मै केबल मेन्टेनेन्स का कार्य देखते हुए सैलाना ब्रीज पर पहुचा, तो देखा की 800 पेयर की कापर केबल कटी हुई थी और करीब 60 फीट केबल नही थी जिसकी कीमत 60,000 रूपये करीब है पूर्व मे भी इसी जगह से केबल चोरी हुई थी। जो कोई अज्ञात व्यक्ति रात्री मे चुराकर ले गया था। फिर मैने इस संबंध मे बीएसएनएल कंपनी के एसडीओ जोहेर कालाभाई, चेतन पांचला बीएसएनएल टेलिकोम टेक्निशियन को फोन पर सूचना देकर बुलाया जिन्हे साथ लेकर थाने रिपोर्ट करने आया हूँ। फरियादी की रिपोर्ट पर से अपराध क्रमांक 505/2023 धारा 379 भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।
प्रकरण मे थाने पर प्रातः कालिन गश्त के दौरान पुलिस के द्वारा संदेही व्यक्ति रोहित पिता कैलाश वाल्मिकी उम्र 23 साल निवासी मयंक ब्लू वाटर पार्क बिछोली मर्दाना इन्दौर, सुनील पिता कैलाश वाल्मिकी उम्र 28 साल निवासी सदर, संतोष पिता पन्नालाल गौर उम्र 37 साल निवासी रासलोक कालोनी पीथमपुर जिला धार को घटनास्थल के पास से ही संदिग्ध अवस्था मे सब्बल, गेती, आरी के साथ पाये जाने पर थाने पर पूछताछ हेतु लाये थे। आरोपगणो से घटना मे चोरी हुई केबल चोरी के संबंध मे पूछताछ करते आरोपगणो द्वारा जुर्म स्वीकार किया। बाद आरोपीगणो को गिरफ्तार कर मेमो अनुसार आरोपीगणो द्वारा बताये जाने पर सैलाना ब्रीज के नीचे झाड़ियो मे छिपाकर रखी हुई पेश करने पर कापर वायर केबल कुल करीब 60 फीट लंबी आरोपीयो से जप्त की गई । आरोपीयो के ICJS पोर्टल पर आपराधिक रिकार्ड देखते आरोपी रोहित एंव आरोपी सुनील के विरूद्ध थाना कनाडिया पर आपराधिक रिकॉर्ड पंजीबद्ध है।
सराहनीय भूमिकाः
उक्त कार्यवाही में निरी. श्री राजेन्द्र वर्मा थाना प्रभारी थाना औ क्षेत्र रतलाम, उप.निरी. हर्षेन्द्र दीक्षित थाना औ क्षेत्र रतलाम, प्रआर 104 नौशाद खान, प्रआर 778 गोपाल बारूपाल, प्रआर 148 मानसिंह चौहान, आर 1081 संजय चौहान, आर 828 संदीप शर्मा की सराहनीय भूमिका रही है।