: SBI के जवाहरनगर ATM में वृद्ध रिटायर्ड टीचर के साथ हुई धोखाधड़ी
Tue, Oct 3, 2023
SBI के जवाहरनगर ATM में वृद्ध रिटायर्ड टीचर के साथ हुई धोखाधड़ी, धोखे से कार्ड बदली कर ट्रांसफर किये 75,000/-रुपये आज दोपहर जवाहर नगर स्थित SBI के ATM में एक धोखेबाज ने वृद्ध रिटायर्ड शिक्षक को अपना निशाना बनाया।
ATM से पैसे नही निकलने पर उस धोखेबाज ने मदद करने के बहाने चुपके से ATM कार्ड बदल दिया और वृद्ध शिक्षक से कहा कि इस ATM से पैसे नही निकल रहे है,और अपनी बातों में उलझा कर उनका कार्ड बदल दिया।
थोड़ी दूर जाने पर शिक्षक को फोन आया कि आपके खाते से 75,000/- रुपये ट्रांसफर हो गए है। वृद्ध शिक्षक तुरंत बैंक गये और घटना की जानकारी देते हुए थाना औद्योगिक क्षेत्र में शिकायती आवेदन देकर अपने साथ हुए धोखाधड़ी की घटना की जानकारी दी।
पुलिस द्वारा आवेदन लिया जाकर घटना की जांच की जा रही है।
: शहर में जनसहयोग से लगे 47 CCTV कैमरे, रतलाम पुलिस प्रमुख चौराहों पर रखेगी 24 घंटे नजर
Thu, Sep 28, 2023
रतलाम शहर में अपराध नियंत्रण, बेहतर कानून व्यवस्था एवम ट्रैफिक नियंत्रण हेतु संपूर्ण शहर के प्रमुख स्थानों पर और सीसीटीवी कैमरे से निगरानी रखी जा रही है। संपूर्ण शहर के सीसीटीवी सर्विलांस सिस्टम को और अधिक मजबूती प्रदान करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री राहुल कुमार लोढा के निर्देशन में रतलाम पुलिस द्वारा जनसहयोग से थाना माणक चौक, स्टेशन रोड, डीडी नगर, औद्योगिक थाना क्षेत्र के अंर्तगत आने वाले आबकारी शराब की दुकान और उनके आस पास तिराहा एवं चौराहों पर जैसे लक्कड़पीठा, अमृत सागर, सुभाष नगर, आबकारी कंपाउंड, राम मंदिर रोड, बड़बड़ हनुमान मंदिर रोड, डाबी गांव, सेजवता फेंटा, महू रोड, फंवारा चौक, दिलबहार चौक, पॉवर हाउस रोड, फ्रीगंज रोड, नाहरपुरा तिराहा, सालाखेड़ी तिराहा, शनि गली आदि स्थानों पर कुल 47 कैमरे हाई डेफिनेशन HD कैमरा जनसहयोग से स्थापित किए गए। इन समस्त कमरों का ऑप्टिकल फाइबर बिछाकर इसका लाइव फीड कंट्रोल रूम रतलाम में लिया गया है । कंट्रोल रूम में 1 माह तक की रिकॉर्डिंग सरंक्षित किया जाकर सीसीटीवी कंट्रोल रूम द्वारा शहर की निगरानी की जा रही हे। इस लाइव फील्ड का रतलाम पुलिस स्टाफ द्वारा 24 घंटे सतत निगरानी की जा रही है।
: रतलाम ब्रेकिंग : जावरा के कोठारी ज्वेलर्स पर करीब 5 करोड़ की चोरी
Sat, Sep 16, 2023
बजाज खाना स्थित कोठारी ज्वेलर्स पर करोड़ों की चोरी, पीछे के रास्ते से आए चोर दुकान में रखी करोड़ों की सोने चांदी की ज्वेलरी ले उड़े, जानकारी के अनुसार 4 से 5 किलो सोना और 3 से 4 क्विंटल चांदी बदमाश ले उड़े, करीब 5 करोड़ की चोरी होना सामने आ रही है, बताते चले की व्यापारी महासंघ अध्यक्ष प्रकाश कोठारी के यहां मकान निर्माण का कार्य चल रहा था और कमली पूरा पीछे के रास्ते से चोरों ने दुकान में प्रवेश किया तथा दुकान में लगे सीसी कैमरे और डीवीआर खोलकर भी ले गए। सीएसपी व पुलिस अमला मौके पर पहुचा।