: सिलावटो का वास से 19 जुँआरियो को पकड़ने मे पुलिस को मिली सफलता
Wed, Feb 14, 2024
दिनांक 14.02.2024 को थाना माणकचौक रतलाम के पुलिस बल द्वारा हरिजन बस्ती सिलावटो का वास रतलाम से कुल 19 जुँआरियो को पकड़कर धारा 13 सार्वजनिक जुँआ एक्ट के अंतर्गत कार्यवाही की गई है।
पुलिस अधीक्षक महोदय रतलाम श्री राहुल कुमार लोढा (भा.पु.से), श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री राकेश खाखा (रा.पु.से), नगर पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अभिनव कुमार वारंगे (रा.पु.से) के मार्गदर्शन में व थाना प्रभारी माणकचौक रतलाम निरी. प्रिती कटारे के नेतृत्व में थाना माणकचौक रतलाम मे चल रहे जुँआरियो को पकड़ने हेतु टीम का गठन किया था दिनांक 14.02.2024 को थाना माणकचौक रतलाम की टीम द्वारा हरिजन बस्ती सिलावटो का वास रतलाम मे दबीश देकर कुल 19 जुँआरियो को पकड़कर उनके कुल 21300/- की जुँआ राशि जप्त की गई ।
आरोपीयो का पूर्ण ब्योरा
1/ कमल पिता भेरूलाल प्रजापत उम्र 42 साल निवासी हरिजन मोहल्ला सिलावटो का वास रतलाम
वसीम पिता सलीम खान उम्र 40 साल निवासी ईश्वर नगर रतलाम
पारस पंवार पिता प्रकाश पंवार उम्र 26 साल निवासी 65 ईश्वर नगर रतलाम
नरेन्द्र पिता नंदकिशोर गवली उम्र 23 साल निवासी 23 गवली मोहल्ला रतलाम
रफीक पिता शकिल खां उम्र 27 साल निवासी 204 ईश्वर नगर रतलाम
मोहन पिता कोदर निनामा भील उम्र 55 साल निवासी ग्राम पलसोड़ी थाना दीनदयाल नगर रतलाम
रवि पिता कैलाश मालवीय उम्र 33 साल निवासी 307 मोती नगर रतलाम
राजेश पिता चांदमल जैन उम्र 53 साल निवासी 284 दीनदयाल नगर रतलाम
मुकेश पिता रूगनाथ प्रजापत उम्र 42 साल निवासी 119 शक्ति नगर रतलाम थाना औ क्षेत्र रतलाम
शेखर पिता तुलसीराम जाधव उम्र 19 साल निवासी 62 हनुमान मंदिर बरबड़ रतलाम थाना औ क्षेत्र रतलाम
ईदरिस खां पिता कय्युम खां उम्र 36 साल निवासी 103 विरियाखेड़ी शितला माता मंदिर के पास रतलाम थाना औ क्षेत्र रतलाम
राकेश पिता बाबूलाल जी परमार उम्र 34 साल निवासी ग्राम शिवपुर थाना बिलपांक जिला रतलाम
आसिफ पिता फैय्याज खान उम्र 30 साल निवासी बरबड़ हनुमान मंदिर के पास रतलाम थाना औ क्षेत्र रतलाम
कालू पिता बालुजी माली उम्र 40 साल निवासी कल्याण नगर गौशाला के सामने रतलाम थाना माणकचौक रतलाम
मुकेश पिता गंगाराम माली उम्र 38 साल निवासी बड़ा कब्रस्तान अमृत सागर तालाब रतलाम
संजय पिता पारसमल जैन उम्र 51 साल निवासी 01 हिम्मत विहार कालोनी रतलाम थाना दीनदयाल नगर रतलाम
धर्मेन्द्र पिता कन्हैयालाल गवली उम्र 34 साल निवासी ग्राम सरवनीखुर्द थाना दीनदयाल नगर रतलाम
जितेन्द्र पिता हरीनारायण नायक उम्र 26 साल निवासी मोतीनगर रतलाम
संदीप पिता कपील यादव उम्र 19 साल निवासी ईश्वर नगर रतलाम थाना दीनदयाल नगर रतलाम
सराहनीय भूमिका
. निरीक्षक प्रिती कटारे थाना प्रभारी थाना माणकचौक रतलाम, उप.निरी. प्रवीण वास्कले, उप.निरी. कार्य. अंगद प्रतापसिंह, सउनि कार्य. बशील गणावा, सउनि शिवनाथसिंह राठौर, प्रआर 855 मो. युसुफ मंसूरी, प्रआर कार्य. 416 दिलीपसिंह रावत, प्रआर कार्य. 665 सुधीरसिंह राठौर, प्रआर कार्य. 635 रामलाल मईड़ा, आर 977 संजय राठौर, आर चन्द्रशेखर, आर 19 अविनाश मिश्रा, आर मुकेश गणावा, मआर 439 झन्ना गामड़, आर 828 संदीप शर्मा, आर 59 विरेन्द्र बारोड़ की सराहनीय भूमिका रही है।
: ईगल गैंग के नाम पर प्रॉपर्टी व्यवसाय को धमकाने एवं फिरौती मांगने वाला आरोपी हुआ गिरफ्तार
Tue, Feb 13, 2024
दिनांक 07.02.20204 को फरियादी अमृतलाल चोरसिया पिता बाबुलाल चौरसिया रतलाम द्वारा थाना औ.क्षेत्र रतलाम पर रिपोर्ट किया कि मेरे व्हाटसअप मोबाईल नम्बर पर किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा मैसेज व वाईस रिकार्डिंग भेजकर डरा धमकाकर मुझसे रुपये कि मांग कि जा रही है। जो अपने आप को ईगल गैंग का सदस्य होना बताता है। रिपोर्ट पर से थाना औ.क्षेत्र रतलाम पर अपराध क्रमांक 78/2024 धारा 507,384 भादवि का पंजीबध्द कर विवेचना मे लिया गया।
दौराने विवेचना सायबर सेल कि मदद से आरोपी सुरजसिंह चौहान पिता रतनसिंह चौहान उम्र 25 साल निवासी नयागांव राजगढ रतलाम का पकडा गया जिससे पुछताछ करते अपराध करना स्वीकार किया। आरोपी सुरज चौहान ने पुछताछ मे बताया कि वह फैक्ट्री मे काम करता है एवं दोस्तो से करीब डेढ लाख रुपये का कर्जा कर रखा है। अम्रतलाल चौरसिया को जानता है कि वह प्रोपर्टी का काम करता है। जिस कारण कर्जा चुकाने के उद्देश्य से अपने आप को ईगल गेंग का सदस्य बताकर व्हाटसअप पर अम्रतलाल चौरसिया को डरा धमकाकर दो लाख रुपये कि मांग की थी। उक्त आरोपी सुरजसिंह चौहान पिता रतनसिंह चौहान उम्र 25 साल निवासी नयागांव राजगढ रतलाम को आज दिनांक 13.02.2024 को जोधा बाग के सामने मैन रोड से पकडा गया।
सरहानीय योगदानः-
थाना प्रभारी निरीक्षक राजेन्द्र वर्मा के मार्गदर्शन मे सउनि रायसिंह रावत का.प्र.आर.641 विकास बौरासी, प्र.आऱ.मनमोहन शर्मा सायबर सेल, आर. इमरान खान व आरक्षक अर्जुन खिंची का सरहानीय योगदान रहा ।
: शहर 4 थानों के हिस्ट्री शीटर बदमाशो को थाने बुलाकर परेड कराई गई
Sun, Jan 7, 2024
पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री राहुल कुमार लोढा द्वारा शहर रतलाम के थाना प्रभारियों को थाने के हिस्ट्रीशीटर रजिस्टर में अंकित व्यक्तियों की परेड करने हेतु निर्देशित किया गया है। इसी तारतम्य अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री राकेश खाखा के मार्गदर्शन में दिनांक 07.01.24 को रतलाम शहर के 4 थानो पर हिस्ट्रीशीटर रजिस्टर में दर्ज निगरानी बदमाशो को थाने पर बुलाकर परेड कराई गई।
परेड के दौरान थाना प्रभारियों द्वारा थाने के हिस्ट्रीशीटर रजिस्टर में दर्ज निगरानी बदमाशों को भविष्य में कभी भी अवैधानिक गतिविधियों का हिस्सा नहीं बनने की समझाइश देकर रुकसत किया।
आज जिले के रतलाम शहर के 4 थानो पर नगर पुलिस अधीक्षक श्री अभिनव बारंगे के मार्गदर्शन में कुल 35 , हिस्ट्रीशीटर , निगरानी बदमाशों की परेड करवाई गई।