जिले के सभी अनुभागो में सीएसपी/एसडीओपी के नेतृत्व में पुलिस टीम बनाकर की गई कार्यवाही : दिनांक 26–27 मार्च 2025- जिले में अपराध व अपराधियों पर नियंत्रण हेतु पुलिस महानिदेशक महोदय पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशों के अनुक्रम में, पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री अमित कुमार की अगुवाई में, सभी अनुभागों में सीएसपी/ एसडीओपी के नेतृत्व में, दिनांक 26–27 मार्च की दरमियानी रात से सुबह तक रतलाम जिले के सभी अनुभागों में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राकेश खाखा एवं प्रशिक्षु आईपीएस श्री विक्रम अहिरवार के मार्गदर्शन में सीएसपी रतलाम श्री सत्येंद्र घनघोरिया, एसडीओपी रतलाम श्री किशोर पाटनवाला, सीएसपी जावरा श्री दुर्गेश आर्मो, एसडीओपी जावरा श्री संदीप मालवीय, एसडीओपी आलोट श्री मति शाबेरा अंसारी, एसडीओपी सैलाना सुश्री नीलम बघेल, उप पुलिस अधीक्षक श्री शेर सिंह भूरिया, के नेतृत्व में संबंधित थाना प्रभारी एवं थाने के पुलिसकर्मियों की टीम बनाकर गुंडे बदमाशों, वारंटियों, असामाजिक तत्व पर निगरानी एवं धरपकड़ के लिए कॉम्बिंग गश्त की गई।
लंबे समय से फरार 32 स्थाई वारंट, 127 गिरफ्तारी वारंट किए तामील : पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में संबंधित सीएसपी/एसडीओपी द्वारा अपने अनुभाग के बल की ब्रीफिंग कर कॉम्बिंग गस्त हेतु रवाना किया गया। कांबिंग गश्त के दौरान जिसके अंतर्गत विभिन्न प्रकरणों में वांछित लंबे समय से फरार 32 स्थाई वारंटियों, 127 गिरफ्तारी वारंट तामील करवाए गए।
जिलाबदर, हिस्ट्री शीटर, निगरानी गुंडा बदमाश, ढाबों होटलों की की गई चेकिंग : पुलिस टीम द्वारा ढाबों, होटलों, एवं सार्वजनिक स्थानों की चेकिंग की गई। जिलाबदर, हिस्ट्री शीटर, निगरानी गुंडा बदमाश चेक किए। चेकिंग के दौरान रात्रि में बेवजह घूमने वाले लोगों को समझाइश दी गई।
एस.पी श्री अमित कुमार के निर्देशन पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राकेश खाखा द्वारा पुराने पुलिस कंट्रोल रूम पर पुलिस बल को आवश्यक दिशा निर्देश देकर शहर में कांबिंग गश्त हेतु रवाना किया गया।
रतलाम पुलिस द्वारा गुंडे/बदमाशों एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध इस प्रकार की कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।