पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री अमित कुमार द्वारा जिले के सभी अनुविभागीय अधिकारियो एवं थाना प्रभारियों को थाने के गुंडा रजिस्टर में अंकित व्यक्तियों की गुंडा परेड करने हेतु निर्देशित किया गया है। इसी तारतम्य अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री राकेश खाखा के मार्गदर्शन में दिनांक 22.04.25 से 24.04.25 तक जिले के सभी अनुभाग के थानो पर गुंडा रजिस्टर में दर्ज गुंडों को थाने पर बुलाकर गुंडा परेड कराई गई। गुंडा परेड के दौरान अनुविभागीय अधिकारियो एवं थाना प्रभारियों द्वारा थाने के गुंडा रजिस्टर में दर्ज गुंडे, हिस्ट्रीशीटर, किसी भी अवैधानिक गतिविधियों का हिस्सा नहीं बनने की समझाइश देकर रवाना किया।
तीन दिनों में जिले के रतलाम शहर अनुभाग के चारो थानो पर नगर पुलिस अधीक्षक श्री सत्येंद्र घनघोरिया के मार्गदर्शन में कुल 39 गुंडों, हिस्ट्रीशीटर, बदमाशों की परेड करवाई गई।
रतलाम ग्रामीण अनुभाग में एसडीओपी श्री किशोर पटनवाला के मार्गदर्शन में कुल 30 गुंडों, हिस्ट्रीशीटर, बदमाशों की परेड करवाई गई तथा डोजियर फॉर्म भरवाए।
जावरा शहर अनुभाग के थानो पर सीएसपी श्री दुर्गेश आर्मो के मार्गदर्शन में कुल 91 गुंडों, हिस्ट्रीशीटर, बदमाशों की परेड करवाई।
जावरा ग्रामीण अनुभाग के सभी थानों पर एसडीओपी जावरा श्री संदीप मालवीय के मार्गदर्शन में कुल 35 गुंडों, हिस्ट्रीशीटर, बदमाशों की परेड करवाई गई।
आलोट अनुभाग के सभी थानो पर एसडीओपी आलोट सुश्री शाबेरा अंसारी के मार्गदर्शन में कुल 36 गुंडों, हिस्ट्रीशीटर, बदमाशों की परेड करवाई ।
सैलाना अनुभाग के सभी थानों पर एसडीओपी सैलाना सुश्री नीलम बघेल के मार्गदर्शन में कुल 57 गुंडों, हिस्ट्रीशीटर, बदमाशों की परेड करवाई गई।
3 दिन में जिले के सभी 6 अनुभागो के थानो पर कुल 273 गुंडों, हिस्ट्रीशीटर, बदमाशों की गुंडा परेड करवाई गई। आगामी दिनों में शेष बचे अन्य गुंडो की भी गुंडा परेड कराई जाएगी।