: समर कैंप का हुआ समापन
Fri, Jun 9, 2023
मध्यप्रदेश शासन के शिक्षा विभाग के द्वारा महारानी लक्ष्मीबाई कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय को नोडल खेल विद्यालय बनाया गया। दिनांक 5 मई से 5 जून तक ग्रीष्मकालीन ताइक्वांडो मार्शल आर्ट का ग्रीष्मकालीन शिविर का आयोजन किया गया । आज दिनांक 6 जून 2023 को ग्रीष्मकालीन शिविर का समापन हुआ जिसमें मुख्य अतिथि जिला क्रीड़ा अधिकारी श्री महेंद्र सिंह सोलंकी विशेष अतिथि संकुल प्राचार्य श्रीमती शशि कला रावल सुश्री विजया शर्मा श्री लोमेश भाटी श्रीमती कुसुम जय नाहर एवं नोडल खेल प्रशिक्षक अमर सिंह राजपूत (विक्रम अवॉर्डी )के द्वारा ग्रीष्मकालीन अवकाश में ताइक्वांडो मार्शल आर्ट एवं आत्म रक्षक गुणों की शिक्षा प्रदान की गई ।
: ग्रीष्मकालीन मलखंब प्रशिक्षण शिविर का विधायक श्री काश्यप ने किया शुभारंभ
Tue, May 9, 2023
रतलाम। शहर के बिरियाखेड़ी स्थित सिंधु नगर में बने क्रीड़ा केंद्र पर मलखंब के प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ विधायक चेतन्य काश्यप ने किया। शिविर के शुभारंभ अवसर पर
श्री काश्यप ने कहा कि मलखंब का खेल, सिर्फ खेल नहीं है, यह आपके जीवन के बैलेंस को बनाने का खेल है।
इसके माध्यम से शारीरिक क्षमता विकसित होने के साथ ही ध्यान की स्थिति भी निर्मित होती है।
श्री काश्यप ने कह कि मलखंब में जब आप प्रयास करते है तो स्वयं को केंद्रीत करते है। मलखंब आज के लिए खेल है लेकिन जीवन के लिए बहुत उपयोगी है। मुझे उम्मीद है कि यहां तैयार होने वाले बच्चे राष्ट्रीय स्तर पर रतलाम का नाम देश में रोशन करंेगे। शिविर के शुभारंभ अवसर पर नन्हे खिलाड़ियों ने मलखंब की बेहतरीन प्रस्तुति भी दी, जिसे देख हर कोई दंग रह गया। श्री काश्यप ने क्रीड़ा केंद्र परिसर में हुए कार्यों का अवलोकन भी किया। कार्यक्रम के दौरान जिला क्रीड़ा अधिकारी डॉ. गोपाल मजावदिया, हीरालाल करमचंदानी, जनभागीदारी समिति अध्यक्ष विनोद करमचंदानी, स्केटिंग संयोजक रितेश वोहरा, योग प्रशिक्षक ओमप्रकाश त्रिवेदी, मलखंब कोच जितेंद्र धुलिया, आरसी तिवारी, प्रकाश व्यास, सुरेश माथुर, प्रद्युम्न मजावदिया, निर्मला डामोर, दुर्गा डामोर, अमित सिंह, जितेंद्र सिसौदिया, नरेंद्र राव आदि उपस्थित रहे।
: विजेता और उपविजेता टीम को पूर्व क्रिकेटर अजय जडेजा ने किया पुरस्कृत
Mon, May 8, 2023
रतलाम 7 मई 2023।
चेतन्य काश्यप विधायक क्रिकेट महोत्सव 2023 का फाइनल मुकाबला आशुतोष बाबुस की टीम ने जीता। रतलाम इंडियन की टीम उपविजेता रही। महोत्सव का समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह पूर्व भारतीय क्रिकेटर अजय जडेजा के विशिष्ट आतिथ्य में संपन्न हुआ। श्री जडेजा ने विजेता टीम को दो लाख रूपए व ट्राफी और उपविजेता टीम को एक लाख रूपए व ट्राफी के साथ सेमीफाइनल की रनरअप टीम एमपी थंडर फोर्स और अंबर को 30 हजार के नकद पुरस्कार और ट्राफी से पुरस्कृत किया।
इस मौके पर महोत्सव का जोरदार आतिशबाजी के साथ समापन हुआ। समारोह के दौरान अजय जडेजा ने कहा कि रतलाम आने का मुख्य उद्देश्य यहीं था कि रतलाम आकर काश्यप जी से सीखूं कि इस तरह के आयोजन आप कैसे करते है। हमारे द्वारा भी जल्द एक खेल उत्सव आयोजित किया जाएगा, इसमें यदि रतलाम की दो टीमे शामिल होती है तो मुझे बहुत खुशी होगी। श्री जडेजा ने कहा कि कुछ साल पहले खेल चेतना मेला में आया था, तब भी इतने बडे़ आयोजन से प्रभावित हुआ था। खेल से सभी को जुड़ना चाहिए। खेल से जो जुड़ता नहीं उसे नहीं पता होता खेल का आनंद क्या है। एक बार आप खेल में जुड़ जाए तो आपकी जिंदगी उसमें जुड़ती चली जाती है।
विधायक चेतन्य काश्यप ने कहा कि पिछले 15-20 सालों में जितना क्रिकेट गली-मोहल्ले और गांवों में खेला जाने लगा है, ऐसा माहौल पहले नहीं था। पूरे देश में क्रिकेट के प्रति एक माहौल बना है। क्रिकेट महोत्सव का यह नया फार्मेट है, क्योकि जब हजारों की संख्या में खिलाड़ी मैदान में आएंगे तो निश्चित उनमें से कुछ चुनिंदा खिलाड़ी देश के लिए खेलकर रतलाम का नाम रोशन करेंगे। अजय जडेजा की उपस्थिति से रतलाम के युवाओं में नया जोश आएगा। श्री काश्यप ने कहा कि खेल चेतना मेला का उद्देश्य स्कूली बच्चों को मैदान पर लाना था। क्योकि खेल से अनुशासन आता है। उन्हे खुशी है कि खेल चेतना मेला और क्रिकेट महोत्सव दोनों ही अपने उद्देश्य में सफल रहे है।
महापौर प्रहलाद पटेल ने कहा कि विधायक चेतन्य काश्यप ने बीते कई वर्षों से लगातार खेल चेतना मेला के माध्यम से रतलाम, मंदसौर और नीमच के बच्चों को खेल मैदान तक लाने का काम किया है और कर रहे है। विधायक जी सेवा का संकल्प लेकर राजनीति की पिच पर बीते दस वर्षों से नॉट आउट है। यह शहर में विकास के साथ खेल की गंगा बहाते है, जिससे सर्वांगीण विकास की कल्पना पूरी होती है।
आरंभ में आयोजन समिति सदस्य एवं भाजपा जिला महामंत्री प्रदीप उपाध्याय ने 16 अप्रैल से शुरू हुए क्रिकेट महोत्सव का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। उन्होने बताया कि इस महोत्सव में 206 टीमे शामिल हुई। शुरूआती 130 टीमों को एक बेट एवं दो बॉल दिए जाएंगे। रात्रिकालीन मुकाबलों में पहुंची 64 टीमों के सभी खिलाड़ियों को रिस्ट वॉच दी जाएगी।
समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह के दौरान मंच पर नगर निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा, विधानसभा संयोजक मनोहर पोरवाल, खेल चेतना मेला आयोजन समिति सचिव मुकेश जैन, क्रीडा भारती जिलाध्यक्ष डॉ. गोपाल मजावदिया, भाजपा जिला महामंत्री निर्मल कटारिया, जिला उपाध्यक्ष सुनील सारस्वत, बलवंत भाटी, आईटी सेल प्रदेश सह संयोजक सोमेश पालीवाल, मंडल अध्यक्ष कृष्णा सोनी, विनोद यादव, आयोजन समिति सदस्य मयूर पुरोहित, अक्षय संघवी, निलेश पटेल मंचासीन रहे। संचालन विकास शैवाल द्वारा किया। आभार समिति सदस्य अनुज शर्मा ने माना।