Breaking News
पानी की अवैध फैक्ट्री सील : दो बत्ती के जूस सेंटर पर मिली एक्सपायरी सामग्री Video | दंपती सहित तीन पर FIR : सिविक सेंटर में अवैध रूप से रह रहे लोग, गोवंश काटने का आरोप | राष्ट्रीय स्तर की खेल सौगात : खिलाड़ियों के लिए मील का पत्थर साबित होगा बंजली इंटीग्रेटेड स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स | रतलाम में जुटेगा संभागभर के पत्रकारों का महाकुंभ : आयोजन समिति की बैठक में बांटे प्रभार | महापौर ने किया भूमि पूजन : 1.52 करोड़ से बनेगी नई सड़क और नाला Video | रहवासी इलाकों से कबाड़ गोदाम हटाने की कार्रवाई तेज : 5 और गोदाम साफ, अब तक 13 हटाए | कलेक्ट्रेट में आत्मदाह का प्रयास : 3 साल से मुआवजे के लिए भटक रहा किसान खुद पर डाला पेट्रोल Video | रीवा की घटना पर सुलग उठा जैन समाज : संतों की सुरक्षा के लिए बने सख्त कानून | कबाड़ गोदामों पर एक्शन : 85 कबाड़ियों को हटाने मुहिम शुरू, 5 पर गिरी गाज : Video | दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी का 'वैचारिक अधिष्ठान : पाठ पढ़ने जुटे 170 से अधिक दिग्गज | पानी की अवैध फैक्ट्री सील : दो बत्ती के जूस सेंटर पर मिली एक्सपायरी सामग्री Video | दंपती सहित तीन पर FIR : सिविक सेंटर में अवैध रूप से रह रहे लोग, गोवंश काटने का आरोप | राष्ट्रीय स्तर की खेल सौगात : खिलाड़ियों के लिए मील का पत्थर साबित होगा बंजली इंटीग्रेटेड स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स | रतलाम में जुटेगा संभागभर के पत्रकारों का महाकुंभ : आयोजन समिति की बैठक में बांटे प्रभार | महापौर ने किया भूमि पूजन : 1.52 करोड़ से बनेगी नई सड़क और नाला Video | रहवासी इलाकों से कबाड़ गोदाम हटाने की कार्रवाई तेज : 5 और गोदाम साफ, अब तक 13 हटाए | कलेक्ट्रेट में आत्मदाह का प्रयास : 3 साल से मुआवजे के लिए भटक रहा किसान खुद पर डाला पेट्रोल Video | रीवा की घटना पर सुलग उठा जैन समाज : संतों की सुरक्षा के लिए बने सख्त कानून | कबाड़ गोदामों पर एक्शन : 85 कबाड़ियों को हटाने मुहिम शुरू, 5 पर गिरी गाज : Video | दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी का 'वैचारिक अधिष्ठान : पाठ पढ़ने जुटे 170 से अधिक दिग्गज |

: ग्रीष्मकालीन मलखंब प्रशिक्षण शिविर का विधायक श्री काश्यप ने किया शुभारंभ

admin

Tue, May 9, 2023

रतलाम। शहर के बिरियाखेड़ी स्थित सिंधु नगर में बने क्रीड़ा केंद्र पर मलखंब के प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ विधायक चेतन्य काश्यप ने किया। शिविर के शुभारंभ अवसर पर श्री काश्यप ने कहा कि मलखंब का खेल, सिर्फ खेल नहीं है, यह आपके जीवन के बैलेंस को बनाने का खेल है। इसके माध्यम से शारीरिक क्षमता विकसित होने के साथ ही ध्यान की स्थिति भी निर्मित होती है।

श्री काश्यप ने कह कि मलखंब में जब आप प्रयास करते है तो स्वयं को केंद्रीत करते है। मलखंब आज के लिए खेल है लेकिन जीवन के लिए बहुत उपयोगी है। मुझे उम्मीद है कि यहां तैयार होने वाले बच्चे राष्ट्रीय स्तर पर रतलाम का नाम देश में रोशन करंेगे। शिविर के शुभारंभ अवसर पर नन्हे खिलाड़ियों ने मलखंब की बेहतरीन प्रस्तुति भी दी, जिसे देख हर कोई दंग रह गया। श्री काश्यप ने क्रीड़ा केंद्र परिसर में हुए कार्यों का अवलोकन भी किया। कार्यक्रम के दौरान जिला क्रीड़ा अधिकारी डॉ. गोपाल मजावदिया, हीरालाल करमचंदानी, जनभागीदारी समिति अध्यक्ष विनोद करमचंदानी, स्केटिंग संयोजक रितेश वोहरा, योग प्रशिक्षक ओमप्रकाश त्रिवेदी, मलखंब कोच जितेंद्र धुलिया, आरसी तिवारी, प्रकाश व्यास, सुरेश माथुर, प्रद्युम्न मजावदिया, निर्मला डामोर, दुर्गा डामोर, अमित सिंह, जितेंद्र सिसौदिया, नरेंद्र राव आदि उपस्थित रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें