: शिवमय हुआ मां कालिका माता मेला प्रांगण, महा रुद्राभिषेक का हुआ ऐतिहासिक आयोजन
Sat, Feb 18, 2023
रतलाम।
महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर सनातन सोशल ग्रुप द्वारा संत महात्माओं के सानिध्य में 'सत्यम् शिवम् सुन्दरम्' महारुद्राभिषेक का आयोजन शनिवार को मां कालिका माता मेला प्रांगण में किया गया। बगलामुखी पीठाधीश्वर श्री कृष्णानंद जी महाराज खाचरौद, ज्ञानी मानसिंह जी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। हर हर महादेव, सनातन धर्म की जय के साथ पूरा परिसर शिवमय हो गया। आचार्य पंडित श्री संजय जी ओझा (गामोठ) के सान्निध्य में विद्वान भूदेवों के द्वारा महारुद्राभिषेक कराया।
आयोजन में 251 से अधिक यजमान ने महारुद्राभिषेक किया गया। कार्यक्रम में देवी देवताओं के साथ भारत माता की मूर्ति भी लगाई गई। कालिका माता सांस्कृतिक मंच पर एक दिव्य शिवलिंग के साथ परिसर में 12 ज्योतिर्लिंग स्थापित किए गए। शहर विधायक चेतन्य काश्यप, महापौर प्रहलाद पटेल, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेन्द्रसिंह लुनेरा ने उपस्थित होकर दिव्य शिवलिंग पर जल अर्पण किया। शिवलिंग पर बड़ी संख्या में भक्तों ने जल अर्पण किया।
मुख्य यजमान राजेश कुमार हेमलता माहेश्वरी (गिलड़ा) के साथ ही सभी यजमान सिर पर राजस्थानी पगड़ी तो महिलाएं लाल चुनरी पहन महारुद्राभिषेक किया। शिवलिंग पंडित श्री आनंदीलाल शर्मा (हरिओमजी) श्री रुद्रधाम त्र्यंबकेश्वर महादेव, रामपुरिया फंटा जामण पाटली द्वारा स्थापित किए गए।
पूरे परिसर को भगवा ध्वज से सजाया गया। बगलामुखी पीठाधीश्वर श्री कृष्णानंद जी महाराज खाचरौद ने कहा कि सनातन सोशल ग्रुप का यह आयोजन स्वर्णिम इतिहास में लिखा जाएगा। यहां जो उपस्थित है बड़े भाग्यशाली है जो कि आज इस महारुद्राभिषेक में शमिल हुए है। रतलाम की पावन धरा संस्कारों की जननी है।
इस आयोजन से एक साथ सभी सनातनियों को एक मंच पर लेकर शिवमय कर दिया है। महारुद्राभिषेक के बाद आरती की गई। इसके पहले वैदिक जागृति ज्ञान विज्ञान पीठ द्वारा यजमान सहित उपस्थित सभी भक्तजनों को अभिमंत्रित निःशुल्क रुद्राक्ष बगलामुखी पीठाधीश्वर श्री कृष्णानंद जी महाराज खाचरौद, पंडित संजय शिवशंकर दवे द्वारा प्रदान किए। श्रीखंड व फरियाली खिचड़ी की प्रसाद वितरित की गई। इस दौरान सनातन सोशल ग्रुप संरक्षक सर्वश्री कन्हैयालाल मौर्य, पूर्व महापौर शैलेन्द्र डागा, अनिल झालानी, पंडित रामचन्द्र शर्मा, बजरंग पुरोहित, मोहन मुरलीवाला, प्रदीप उपाध्याय, डॉ. राजेन्द्र शर्मा, कैलाश झालानी, प्रवीण सोनी, अशोक पंड्या, द्वारका पालीवाल, ओमप्रकाश त्रिवेदी, राजेश सक्सेना, सुभाष सोनी, संदीप व्यास, अशोक पोरवाल, प्रभु राठौड़, पवन सोमानी, राजेश माहेश्वरी, बद्रीलाल परिहार, ग्रुप संयोजक मुन्नालाल शर्मा, अध्यक्ष अनिल पुरोहित, ग्रुप उपाध्यक्ष निलेश सोनी, विशाल जायसवाल, सह-सचिव विरेन्द्र अग्रवाल, राजेन्द्र पाटीदार, कोषाध्यक्ष नरेन्द्र बाहेती, सह कोषाध्यक्ष द्वारकादास (पप्पू) माहेश्वरी, विशाल अग्रवाल, आदित्य डागा, राजेश सक्सेना, राखी व्यास, सोनू नेका आदि उपस्थित रहे।
: पिपलोदा में 109.89 लाख के लोकार्पण तथा 30.03 लाख के भूमि पूजन हुए
Fri, Feb 17, 2023
17 फरवरी 2023/ रतलाम जिले में विकास यात्रा के दौरान 17 फरवरी को जनपद पंचायत पिपलौदा के विभिन्न ग्रामों में 109.89 109.89 लाख रुपए लागत के 4 निर्माण कार्यों का लोकार्पण किया गया। इसके अलावा 30.03 लाख रूपए लागत के 8 निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया गया। सभी लोकार्पण, भूमिपूजन जनप्रतिनिधियों के हाथों हुए।
जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती जमुना भिड़े ने बताया कि 17 फरवरी को जनपद पंचायत पिपलौदा के ग्राम कालूखेडा में 8.16 लाख रुपए लागत से निर्मित होने वाले नाला निर्माण, ग्राम जेठाना में 10 लाख रुपए लागत के सी.सी. रोड, ग्राम तालीदाना में 37.53 लाख रुपए की लागत से जल जीवन मिशन अन्तर्गत पानी की टंकी निर्माण तथा 54.20 लाख रुपए लागत से निर्मित होने वाली नल-जल योजना का लोकार्पण किया गया।
वहीं ग्राम कालूखेडा में 5 लाख रुपए लागत से अन्नपूर्णा मंदिर के पास शासकीय भूमि पर सांस्कृतिक शेड निर्माण, ग्राम कालूखेडा में 5.86 लाख रुपए लागत से माँ जी साहब श्रीमती कमलाकुंवर स्मृति उद्यान, ग्राम जेठाना में 5.86 लाख रुपए लागत से बडे मगरे के पास निर्मल नीर, 2.10 लाख रुपए लागत से सीसी रोड व नाली निर्माण, 3.15 लाख रुपए लागत से पेयजल टंकी के पास मेस फेसिंग व पेवर ब्लाक निर्माण, 1 लाख रुपए लागत से स्ट्रीट लाईट लेम्प प्रकाश तथा ग्राम तालीदाना में 3.06 लाख रुपए लागत से सीसी रोड कार्य का भूमिपूजन किया गया।
: जिला स्तरीय रोजगार मेला 28 फरवरी को
Fri, Feb 17, 2023
रतलाम
17
फरवरी
2023/
जिला प्रशासन एवं रोजगार कार्यालय द्वारा जिला स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन
28
फरवरी को शासकीय आईटीआई पर रखा गया है। मेले में
10
से
12
निजी कम्पनियों के प्रतिनिधियों द्वारा नियमित पदों पर भर्ती की जाएगी।
जिला रोजगार अधिकारी श्री यू.पी. अहिरवार ने बताया कि रोजगार मेले में ख्याति प्राप्त कम्पनियों द्वारा मशीन आपरेटर
,
सेल्स एग्जीक्यूटिव
,
अकाउण्टेंट
,
सेल्स आफिसर
,
मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव
,
सिक्योरिटी गार्ड
,
सुपर वाईजर
,
हेल्पर
,
एजेंट
,
टेक्निशियन
,
सैल्स मैनेजर
,
एडवाईज आदि पदों पर सीधी भर्ती की जाएगी। आवेदक की शैक्षणिक योग्यता
5
वीं उत्तीर्ण से स्नातक तथा आयु
18
से
40
वर्ष होना अनिवार्य है।
इच्छुक आवेदक
28
फरवरी को प्रातः
10.00
से
4.00
बजे तक शासकीय आईटीआई में अपने फोटो
,
शैक्षणिक योग्यता के मूल प्रमाण पत्र
,
रोजगार पंजीयन
, 2
पासपोर्ट साइज फोटो
,
आधार कार्ड की छायाप्रति एवं बायोडाटा के साथ उपस्थित हो सकते हैं।