: कलेक्टर ने धराड़ एसबीआई शाखा पहुकर हितग्राहियों के प्रकरण स्वीकृत कराये
Wed, Feb 22, 2023
रतलाम 22 फरवरी 2023/
गरीब कमजोर वर्गों के प्रति सदैव संवेदनशीलता रखने वाले कलेक्टर श्री नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी बुधवार को जिले के धराड़ स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया शाखा में पहुंच गए। दरअसल कलेक्टर को पता चला था की शाखा में शासन की कल्याणकारी हितग्राही मूलक योजनाओं के लाभ देने हेतु कुछ हितग्राहियों के प्रकरण अटके पड़े थे जिनका निदान विभागीय अधिकारी के स्तर से संभव नहीं हो पा रहा था।
कलेक्टर दोपहर में धराड़ शाखा में पहुंचे वहां शाखा प्रबंधक से चर्चा कर 5 हितग्राहियों के प्रकरण स्वीकृत करवाएं। इनमें कोलवाखेड़ी के मुकेश पिता भेरूलाल का बिरसामुंडा योजना में 4 लाख 80 हजार रुपए का प्रकरण शामिल है। बिरसा मुंडा योजना में ही ग्राम रातीतलाई के तेजराम निनामा का 4 लाख का प्रकरण
,
धराड़ के राजाराम परमार का टंट्या मामा आर्थिक कल्याण योजना में 1 लाख का प्रकरण
,
ग्राम बढछापरा की संध्या का टंट्या मामा आर्थिक कल्याण योजना में 50 हजार का प्रकरण तथा ग्राम नौगांव जागीर के संतोष मुनिया का टंट्या मामा योजना में 1 लाख रुपए का प्रकरण कलेक्टर ने मौके पर स्वीकृत कराया। वहां मौजूद हितग्राहियों ने कलेक्टर को धन्यवाद दिया कि हमारी खातिर कलेक्टर बैंक शाखा में आए और समस्या का निराकरण किया।
: समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन हेतु किसानों ने पंजीयन कराया
Tue, Feb 21, 2023
रतलाम
21
फरवरी
2023/
रतलाम जिले में समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन के लिए किसानों का पंजीयन जारी है जो 28 फरवरी तक चलेगा । मंगलवार तक जिले में 9408 किसान पंजीयन करा चुके थे । आलोट क्षेत्र में सर्वाधिक 2329 किसानों द्वारा पंजीयन कराया गया। इसके अलावा रतलाम ग्रामीण में 2148, ताल में 1462, जावरा में 1474, ताल में 1462, पिपलोदा में 1244, रतलाम नगर में 518, सैलाना में 143, रावटी में 82 तथा बाजना में 08 किसानों द्वारा पंजीयन कराया गया था।
जिला आपूर्ति अधिकारी श्री एस. एच. चौधरी ने बताया कि किसान पंजीयन की व्यवस्था को सहज सुगम बनाने के लिए मोबाइल में भी पंजीयन सुविधा दी गई है। घर बैठे एमपी किसान ऐप के माध्यम से पंजीयन किया जा सकता है, इससे पंजीयन केंद्र पर लाइन में लगने की आवश्यकता नहीं है। किसान ग्राम पंचायत, जनपद पंचायत, तहसील कार्यालय में स्थापित सुविधा केंद्रों तथा सहकारी समितियों, विपणन संस्थाओं द्वारा संचालित केंद्रों पर भी फसल पंजीयन निशुल्क करा सकते हैं। इसके अलावा एमपी ऑनलाइन किओस्क, कॉमन सर्विस सेंटर, लोक सेवा केंद्र एवं निजी व्यक्तियों द्वारा संचालित साइबर कैफे पर सशुल्क पंजीयन करा सकते हैं।
एमपी ऑनलाइन किओस्क, कॉमन सर्विस सेंटर, लोक सेवा केंद्र एवं निजी व्यक्तियों द्वारा संचालित साइबर कैफे को पंजीयन कार्रवाई करने के पूर्व सक्षम अधिकारी से विधिवत ऑथराइजेशन प्राप्त करना होगा। पंजीयन के लिए 50 रूपए शुल्क निर्धारित है। केंद्रों पर पंजीयन सुविधा एवं राशि के संबंध में आवश्यक बैनर लगाना पड़ेगा। इसके साथ ही किसान का पंजीयन के लिए भूमि संबंधी दस्तावेज एवं किसान के आधार एवं अन्य फोटो पहचान पत्रों का समुचित परीक्षण कर उनका रिकॉर्ड रखा जाना अनिवार्य है। सीकमी, बटाईदार, कोटवार, वन पट्टाधारी, किसान के पंजीयन के सुविधा केवल सहकारी समिति तथा विपणन सहकारी संस्था स्तर पर स्थापित पंजीयन केंद्र पर उपलब्ध है।
: जनसुनवाई में कलेक्टर श्री सूर्यवंशी ने समस्या के निराकरण के लिए संबंधित विभाग को प्रेषित किया
Tue, Feb 21, 2023
रतलाम 21 फरवरी 2023/
जनसुनवाई मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित की गई। इस दौरान कलेक्टर श्री नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी द्वारा
39
आवेदनों पर सुनवाई करते हुए आवेदन संबंधित विभागों को निराकरण हेतु प्रेषित किए हैं।
जनसुनवाई के दौरान ग्राम नगरा निवासी प्यारसिंह ने बताया कि प्रार्थी द्वारा दो बीघा में लहसुन तथा डेढ बीघा जमीन में प्याज की फसल तीन माह पूर्व बोई थी तथा फसल बढवार हेतु आनलाईन ग्रामोफोन कम्पनी से
1
किलो पावडर
, 200
ग्राम पाउच व
80
मि.ली. व
500
ग्राम दवाई का घोल कर फसलों पर स्प्रे किया गया था। स्प्रे के पूर्व फसल की स्थिति अच्छी थी परन्तु स्प्रे के बाद लहसुन व प्याज की फसल कंद से बाहर निकल आई तथा जडे अन्दर रह जाने से प्रार्थी को आर्थिक नुकसान हुआ है। फसल की जांच करवाई जाकर मुआवजा प्रदान किया जाए। आवेदन निराकररण के लिए डिप्टी डायरेक्टर उद्यानिकी को प्रेषित किया गया है।
रावटी तहसील के ग्राम गढावदिया निवासी रामनारायण बडावदिया ने आवेदन देते हुए बताया कि प्रार्थी द्वारा अपनी भैंस का दि ओरिएण्टल इंश्युरेंस कम्पनी लि. से
55
हजार रुपए का बीमा करवाया गया था। भैंस की मृत्यु
17
फरवरी
22
को हो जाने पर कम्पनी द्वारा बीमा राशि नहीं दी जा रही है तथा टालमटोल किया जा रहा है। प्रार्थी की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने से दूसरी भैंस खरीदने में असमर्थ है। आवेदन निराकरण के लिए संबंधित विभाग को भेजा गया है।
ग्राम नन्दलई निवासी जगदीश मचार ने जनसुनवाई के दौरान अपने आवेदन के माध्यम से बताया कि ग्राम पंचायत जामथुन सरपंच द्वारा ग्राम नन्दलई में
17
हजार रुपए प्रतिमाह जल कर की राशि वसूली जा रही है लेकिन नल जल उपभोक्ता समिति के बैंक खाते में पिछले छह माह से लेकर आज दिनांक तक एक भी रुपया जमा नहीं किया गया है। समिति सदस्यों द्वारा इस सम्बन्ध मे जानकारी लेने पर जानकारी नहीं दी जाती है। इस सम्बन्ध में उचित कार्यवाही कर जांच की जानी चाहिए। आवेदन सीईओ जनपद पंचायत को भेजा गया है।
ग्राम धामनोद निवासी मुन्नीबाई ने जनसुनवाई में बताया कि प्रार्थिया द्वारा मुख्यमंत्री जनकल्याण सम्बल योजना अन्तर्गत अपना पंजीयन करवा रखा है। प्रार्थिया के पति की
22
अक्टूबरर
2020
को दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी। पति की मृत्यु के बाद मेरी पारिवारिक स्थिति काफी दयनीय हो गई है। अतः उक्त योजना अन्तर्गत मिलने वाली
4
लाख रुपए की मुआवजा राशि प्रदान की जाए। आवेदन संबंधित विभाग को निराकरण के लिए भेजा गया है।