: कलेक्टर श्री राजेश बाथम द्वारा जनसुनवाई में 51 आवेदनों के निराकरण हेतु निर्देश जारी
Tue, Jan 21, 2025
रतलाम
21
जनवरी
2025/
जिला स्तरीय जनसुनवाई मंगलवार को संपन्न हुई। कलेक्टर कार्यालय सभा कक्ष में कलेक्टर श्री राजेश बाथम तथा अपर कलेक्टर डॉ शालिनी श्रीवास्तव द्वारा जनसुनवाई की गई।
जनसुनवाई में 51 आवेदनों पर निराकरण के निर्देश जारी किए गए। तहसील ताल की लीलाबाई ने शासकीय भूमि पर आवास बनाने के लिए स्थाई पट्टा देने की मांग की। जावरा के लक्ष्य जैन ने शिकायत में बताया कि वह लोक निर्माण विभाग से पंजीकृत ठेकेदार है। उसके द्वारा नगर पालिका जावरा में सप्लाई टेंडर में भाग लेकर सामान सप्लाई किया गया है, परंतु नगर पालिका अधिकारी द्वारा भुगतान नहीं किया जा रहा है। नगर पालिका अधिकारी द्वारा ऐसे दस्तावेज मांगे जा रहे हैं जो अन्य किसी से नहीं मांगे गए। आवेदन पर परियोजना अधिकारी शहरी विकास अभिकरण को कार्रवाई के लिए निर्देशित किया गया।
जनसुनवाई में रतलाम फूल मंडी के पास शांति नगर रहवासी श्यामा बाई ने अपनी पड़ोसी महिला द्वारा रोजाना परेशान करने की शिकायत की जिस पर आयुक्त नगर निगम को कार्रवाई के निर्देश दिए गए। झोपड़पट्टी रतलाम एक्सटेंशन निवासी कमलाबाई ने 30 वर्ष से अधिक समय से स्थान पर निवासरत होने की जानकारी देते हुए पट्टा देने की मांग की। एसडीएम रतलाम को आवेदन प्रेषित किया गया।
: कलेक्टर श्री बाथम के निर्देशन में फिर लौटेगा गुलाब चक्कर का पुराना वैभव
Tue, Jan 21, 2025
गुलाब चक्कर रतलाम शहर की सबसे महत्वपूर्ण ऐतिहासिक धरोहरो में से एक है। परन्तु देखरेख के अभाव में यह धरोहर लगभग लुप्तप्राय हो गयी थी। उसका अस्तित्व ही समाप्ति की ओर था। शहर के ही कुछ जागरूक नागरिको की मदद से जिला प्रशासन ने इस ऐतिहासिक धरोहर को 2016 में उसकी पुरानी गरिमा लौटाने का प्रयास किया था एवं इस प्रयास में बहुत हद तक सफल भी हुए थे।गुलाब चक्कर के परिसर का रखरखाव नियमित हो एवं यहा के नागरिक गुलाब चक्कर से निरंतर जुड़े रहे, इस उद्देश्य से
''गुलाब चक्कर लोकमंच"
भी स्थापित किया गया था।
26 जनवरी 2016 को गणतंत्र दिवस की संध्या देश भक्ति गीत, संगीत से सराबोर हो गई थी। लोकतंत्र के लोक उत्सव भारत पर्व के आयोजन में स्थानीय कलाकारों ने अपनी प्रभावी प्रस्तुति से उपस्थित जन समूह का मन मोह लिया था। प्रस्तुति के दौरान गीत, संगीत, नृत्य एवं नाटक के माध्यम से कलाकारों ने देश भक्ति का संदेश दिया था। 26 जनवरी 2016 के इस समारोह में सांसद कांतिलाल भूरिया, रतलाम शहर विधायक चेतन्य काष्यप, महापौर सुनिता यार्दे, कलेक्टर बी.चन्द्रशेखर, पुलिस अधीक्षक अविनाश शर्मा की गरिमामय उपस्थिति रही थी।
कलेक्टर श्री बाथम के निर्देशन में फिर लौटेगा गुलाब चक्कर का पुराना वैभव :
रतलाम के पुराने कलेक्टर परिसर स्थित गुलाब चक्कर के उन्नयन कार्य का निरीक्षण सोमवार शाम कलेक्टर श्री राजेश बाथम द्वारा अधिकारियों के साथ किया गया। कलेक्टर द्वारा आगामी 26 जनवरी के पूर्व उन्नयन कार्य पूर्ण करने के निर्देश लोक निर्माण विभाग तथा नगर निगम को दिए गए गुलाब चक्कर के उन्नयन के साथ सौंदर्यीकरण भी किया जा रहा है। परिसर में पाथवे निर्मित किए गए हैं।
गुलाब चक्कर को बैंडस्टैंड के रूप में निर्मित किया जा रहा है जो रतलाम के नागरिकों के लिए एक सौगात होगी। इस परिसर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा सकेंगे जिनके लिए परिसर सुविधा पूर्ण होगा। इस दौरान सीईओ जिला पंचायत श्री शृंगार श्रीवास्तव, एसडीएम श्री अनिल भाना, निगम के उपायुक्त श्री विकास सोलंकी, स्वास्थ्य अधिकारी श्री ए पी सिंह आदि उपस्थित थे।
: रतलाम पुलिस ने सुशासन के लिए लिया संकल्प : Video
Wed, Dec 25, 2024
पुलिस अधीक्षक कार्यालय रतलाम में आज दिनांक 24.12.24 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर पुलिस अधीक्षक अमित कुमार की उपस्थिति मे पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने प्रदेश में सुशासन के उच्चतम मापदंड स्थापित करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर प्रदेश के नागरिकों के जीवन स्तर में सुधार लाने और उनके कल्याण के लिए सतत प्रयास करने की शपथ भी दिलाई गई।
पुलिस अधिकारियों ने ली शपथ : नागरिकों के जीवन स्तर सुधारने का लक्ष्य प्राप्त करने के लिए सदैव करेंगे प्रयास
: पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि सुशासन की स्थापना के लिए नागरिकों के प्रति संवेदनशीलता और पारदर्शिता, एवं जनकल्याण की भावना अनिवार्य है। सभी पुलिसकर्मियों ने यह शपथ ली कि वे अपने कर्तव्यों का ईमानदारी और निष्ठा के साथ पालन करेंगे और प्रदेश में शांति और । सुरक्षा को मजबूत बनाए रखने के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे।
https://youtube.com/shorts/JdUhQLDnNTI
पुलिस अधीक्षक कार्यालय एवं सभी थानों एवं चौकियों पर पुलिसकर्मियों द्वारा ली गई शपथ
: इस अवसर उपपुलिस अधीक्षक श्री अजय सारवान, रक्षित निरीक्षक श्री मोहन भार्रावत, सूबेदार श्री मति मोनिका ठाकुर, सूबेदार श्री कैलाश बघेल, पुलिस अधीक्षक कार्यालय एवं रक्षित लाइन में पदस्थ अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।