Covid-19 Update : इंदौर में इलाज के दौरान कोराना पॉजिटिव मिली रतलाम की महिला हुई मृत्यु
Raj Kumar Luniya
Fri, Jun 13, 2025
इंदौर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कोरोना संक्रमित रतलाम की 52 वर्षीय महिला की मृत्यु हो गई। इंदौर के प्राइवेट अस्पताल में टीबी के इलाज के लिए भर्ती हुई महिला पर कोरोना संक्रमित पाए जाने पर एमआरटीबी शिफ्ट किया गया था।

महिला को 8 जून को सांस लेने में तकलीफ के बाद इंदौर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां 10 जून को कोरोना संक्रमित पाए जाने पर उन्हें एमआरटीबी अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया था।

यहां 11 जून की रात इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। अस्पताल के चिकित्सक के अनुसार, महिला पहले से टीबी, ब्रोंकाइटिस, डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर और अन्य गंभीर बीमारियों से पीड़ित थी, जिससे उनकी हालत और जटिल हो गई थी।
Tags :
Corona_Virus_2025
Ministry_Of,_Health_Family_Welfare
विज्ञापन
विज्ञापन