Breaking News
पानी की अवैध फैक्ट्री सील : दो बत्ती के जूस सेंटर पर मिली एक्सपायरी सामग्री Video | दंपती सहित तीन पर FIR : सिविक सेंटर में अवैध रूप से रह रहे लोग, गोवंश काटने का आरोप | राष्ट्रीय स्तर की खेल सौगात : खिलाड़ियों के लिए मील का पत्थर साबित होगा बंजली इंटीग्रेटेड स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स | रतलाम में जुटेगा संभागभर के पत्रकारों का महाकुंभ : आयोजन समिति की बैठक में बांटे प्रभार | महापौर ने किया भूमि पूजन : 1.52 करोड़ से बनेगी नई सड़क और नाला Video | रहवासी इलाकों से कबाड़ गोदाम हटाने की कार्रवाई तेज : 5 और गोदाम साफ, अब तक 13 हटाए | कलेक्ट्रेट में आत्मदाह का प्रयास : 3 साल से मुआवजे के लिए भटक रहा किसान खुद पर डाला पेट्रोल Video | रीवा की घटना पर सुलग उठा जैन समाज : संतों की सुरक्षा के लिए बने सख्त कानून | कबाड़ गोदामों पर एक्शन : 85 कबाड़ियों को हटाने मुहिम शुरू, 5 पर गिरी गाज : Video | दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी का 'वैचारिक अधिष्ठान : पाठ पढ़ने जुटे 170 से अधिक दिग्गज | पानी की अवैध फैक्ट्री सील : दो बत्ती के जूस सेंटर पर मिली एक्सपायरी सामग्री Video | दंपती सहित तीन पर FIR : सिविक सेंटर में अवैध रूप से रह रहे लोग, गोवंश काटने का आरोप | राष्ट्रीय स्तर की खेल सौगात : खिलाड़ियों के लिए मील का पत्थर साबित होगा बंजली इंटीग्रेटेड स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स | रतलाम में जुटेगा संभागभर के पत्रकारों का महाकुंभ : आयोजन समिति की बैठक में बांटे प्रभार | महापौर ने किया भूमि पूजन : 1.52 करोड़ से बनेगी नई सड़क और नाला Video | रहवासी इलाकों से कबाड़ गोदाम हटाने की कार्रवाई तेज : 5 और गोदाम साफ, अब तक 13 हटाए | कलेक्ट्रेट में आत्मदाह का प्रयास : 3 साल से मुआवजे के लिए भटक रहा किसान खुद पर डाला पेट्रोल Video | रीवा की घटना पर सुलग उठा जैन समाज : संतों की सुरक्षा के लिए बने सख्त कानून | कबाड़ गोदामों पर एक्शन : 85 कबाड़ियों को हटाने मुहिम शुरू, 5 पर गिरी गाज : Video | दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी का 'वैचारिक अधिष्ठान : पाठ पढ़ने जुटे 170 से अधिक दिग्गज |

कलेक्टर द्वारा 2 शिक्षकों पर कार्यवाही : छात्रा की चोटी काटने पर दंडित, अपराधिक में दोषी पाए जाने पर बर्खास्त

Raj Kumar Luniya

Fri, Jul 11, 2025

पहले FIR अब जांच के बाद कलेक्टर द्वारा कार्यवाही : 5वीं की छात्रा की चोटी काटने वाले सहायक शिक्षक वीरसिंह मईड़ा को कलेक्टर राजेश बाथम द्वारा अनिवार्य सेवानिवृत्ति से दंडित किया गया है। यह कार्यवाही निलंबन के बाद FIR और विभागीय जांच के बाद की गई है।

सहायक शिक्षक मईड़ा जिला मुख्यालय से 40 किमी दूर प्राथमिक विद्यालय क्रमांक-2 सेमलखेड़ी में पदस्थ थे। उन्होंने 4 सिंतबर 2024 को नशे की हालत में स्कूल पहुंचकर पोस्टर गलत चिपकाने की बात पर पहले 5वीं के छात्र अरविंद निनामा को पीटा था और फिर 5वीं की छात्रा पूजा मईड़ा की कैंची से चोटी काट दी थी।

छात्र के पिता गौतम मईड़ा ने इसका वीडियो बनाया था, जिसमें शिक्षक चोटी काटता नजर आ रहा था, इस पर कलेक्टर ने शिक्षक को तत्काल निलंबित कर दिया था और रावटी थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी। इसके बाद विभागीय जांच हुई। इस आधार पर गुरुवार को कलेक्टर द्वारा अनिवार्य सेवानिवृत्ति से दंडित किया गया।

प्राथमिक शिक्षक परमार भी शासकीय सेवा से बर्खास्त

कलेक्टर ने हाईस्कूल उमर संकुल के आमलीघाटा के प्राथमिक शिक्षक ईश्वर लाल परमार को शासकीय सेवा से बर्खास्त कर दिया है। आपराधिक प्रकरण में सामान्य कारावास एवं 2,56,500 रुपए अर्थदंड से दंडित होने पर यह कार्रवाई की गई है। यह कृत्य मप्र सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 के नियम-3 के उपनियम (1) एवं (3) के अंतर्गत कदाचरण की श्रेणी में आता है। इस पर कलेक्टर ने परमार को बर्खास्त कर दिया।

Tags :

कलेक्टर_रतलाम

सेवा_बर्खास्त

अपराधिक

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें