आमजन की आधार संबंधित समस्याओं का होगा समाधान : जिले में खोले गए 9 नए केन्द्र
Raj Kumar Luniya
Fri, Jun 20, 2025
कलेक्टर श्री राजेश बाथम के मार्गदर्शन में आमजन की आधार संबंधित समस्याओं के समाधान और अवश्यकताओं को देखते हुए जिले में 9 नए आधार केन्द्र खोले गए है।
तहसील सैलाना में 4 आधार केन्द्र शासकीय आधार केन्द्र कार्यालय कृषि उपज मंडी सैलाना, शासकीय आधार केन्द्र कार्यालय तहसीलदार तहसील सैलाना, शासकीय आधार केन्द्र कार्यालय तहसीलदार तहसील सैलान एवं शासकीय आधार केन्द्र कार्यालय एमपीईबी ऑफिस सैलाना में खोले गए।
तहसील बाजना में 3 आधार केन्द्र शासकीय आधार केन्द्र बीआरसी ऑफिस बाजना, शासकीय आधार केन्द्र कार्यालय जनपद बाजना एवं शासकीय आधार केन्द्र कार्यालय तहसीलदार तहसील बाजना में खोले गए।
तहसील जावरा में 1 आधार केन्द्र शासकीय आधार केन्द्र कार्यालय जनपद जावरा में खोला गया।
तहसील रावटी में 1 आधार केन्द्र शासकीय आधार कार्यालय तहसीलदार तहसील रावटी में खोले गए।
Tags :
जन_समस्या
कलेक्टर_रतलाम
आधार_केंद्र
विज्ञापन
विज्ञापन