ऑपरेशन मुस्कान : 67 अपहृत बालक बालिकाओं को प्राप्त कर लौटाई परिजनों की मुस्कान
Raj Kumar Luniya
Wed, Jun 4, 2025
पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री अमित कुमार द्वारा सभी थाना प्रभारियों को गुम या अपहृत हुए बालक बालिकाओं की खोज बीन कर परिजनों के सुपुर्द करने हेतु दिनांक 01 मई 2025 से 31 मई 2025 तक ऑपरेशन मुस्कान अभियान संचालित करने हेतु निर्देशित किया गया।
अभियान के अंतर्गत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राकेश खाखा के मार्गदर्शन में सभी थानों पर गुम या अपहृत बालक बालिकाओं की दस्तयाबी हेतु सायबर सेल, जेएबी शाखा के साथ टीम का गठन किया गया। गठित पुलिस टीम द्वारा गुम या अपहृत बालक बालिकाओं की दस्तयाबी हेतु सायबर सेल, परिजनों के कथन एवं मुखबिर तंत्र के माध्यम से दिनांक 01 में 2025 से 31 मई 2025 तक मध्यप्रदेश, गुजरात, राजस्थान, सहित अन्य प्रदेशों से कुल 09 बालक एवं 58 बालिकाओं कुल 67 अपहृत या गुम बालक बालिकाओं को सुरक्षित दस्तियाब कर परिजनों के सुपुर्द किया गया।
अभियान के तहत थाना औद्योगिक क्षेत्र रतलाम को 01 बालिका को खोजने में सफलता प्राप्त हुई जो वर्ष 2019 से लापता थी। रतलाम पुलिस को 2023 से लापता 01 बालिका, वर्ष 2024 से लापता 01 बालक एवं 07 बालिकाओं तथा वर्ष 2025 में लापता हुए 08 बालक एवं 49 बालिकाओं को खोजने में सफलता प्राप्त हुई।
Tags :
S.P_RATLAM
RATLAM_POLICE
DIG_RATLAM
ऑपरेशन मुस्कान
विज्ञापन
विज्ञापन