Breaking News
पानी की अवैध फैक्ट्री सील : दो बत्ती के जूस सेंटर पर मिली एक्सपायरी सामग्री Video | दंपती सहित तीन पर FIR : सिविक सेंटर में अवैध रूप से रह रहे लोग, गोवंश काटने का आरोप | राष्ट्रीय स्तर की खेल सौगात : खिलाड़ियों के लिए मील का पत्थर साबित होगा बंजली इंटीग्रेटेड स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स | रतलाम में जुटेगा संभागभर के पत्रकारों का महाकुंभ : आयोजन समिति की बैठक में बांटे प्रभार | महापौर ने किया भूमि पूजन : 1.52 करोड़ से बनेगी नई सड़क और नाला Video | रहवासी इलाकों से कबाड़ गोदाम हटाने की कार्रवाई तेज : 5 और गोदाम साफ, अब तक 13 हटाए | कलेक्ट्रेट में आत्मदाह का प्रयास : 3 साल से मुआवजे के लिए भटक रहा किसान खुद पर डाला पेट्रोल Video | रीवा की घटना पर सुलग उठा जैन समाज : संतों की सुरक्षा के लिए बने सख्त कानून | कबाड़ गोदामों पर एक्शन : 85 कबाड़ियों को हटाने मुहिम शुरू, 5 पर गिरी गाज : Video | दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी का 'वैचारिक अधिष्ठान : पाठ पढ़ने जुटे 170 से अधिक दिग्गज | पानी की अवैध फैक्ट्री सील : दो बत्ती के जूस सेंटर पर मिली एक्सपायरी सामग्री Video | दंपती सहित तीन पर FIR : सिविक सेंटर में अवैध रूप से रह रहे लोग, गोवंश काटने का आरोप | राष्ट्रीय स्तर की खेल सौगात : खिलाड़ियों के लिए मील का पत्थर साबित होगा बंजली इंटीग्रेटेड स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स | रतलाम में जुटेगा संभागभर के पत्रकारों का महाकुंभ : आयोजन समिति की बैठक में बांटे प्रभार | महापौर ने किया भूमि पूजन : 1.52 करोड़ से बनेगी नई सड़क और नाला Video | रहवासी इलाकों से कबाड़ गोदाम हटाने की कार्रवाई तेज : 5 और गोदाम साफ, अब तक 13 हटाए | कलेक्ट्रेट में आत्मदाह का प्रयास : 3 साल से मुआवजे के लिए भटक रहा किसान खुद पर डाला पेट्रोल Video | रीवा की घटना पर सुलग उठा जैन समाज : संतों की सुरक्षा के लिए बने सख्त कानून | कबाड़ गोदामों पर एक्शन : 85 कबाड़ियों को हटाने मुहिम शुरू, 5 पर गिरी गाज : Video | दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी का 'वैचारिक अधिष्ठान : पाठ पढ़ने जुटे 170 से अधिक दिग्गज |

: 24 वे खेल चेतना मेले के लिए तैयार हो रहे खेल मैदान, तैयारियों को मूर्तरूप देने के लिए हुई बैठक

admin

Fri, Jan 5, 2024

रतलाम 3 जनवरी 2024। क्रीड़ा भारती एवं चेतन्य काश्यप फाउंडेशन द्वारा आयोजित 24वां खेल चेतना मेला की तैयारियों ने जोर पकड़ लिया है। खेलों का यह महाकुंभ आगामी 9 से 12 जनवरी तक होगा। इसमें शहर के विभिन्न खेल मैदानों पर कई तरह की स्पर्धाओं का आयोजन होगा। इसके लिए मैदान तैयार हो रहे है। खेल मैदान की वस्तुस्थिति का जायजा लेने के लिए आयोजन समिति के सचिव मुकेश जैन, क्रीड़ा भारती जिलाध्यक्ष डॉ. गोपाल मजावदिया, सचिव अनुज शर्मा मैदान पर पहुंचे और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

9 से 12 जनवरी तक शहर के विभिन्न खेल मैदानों पर आयोजित होगी खेल स्पर्धाएं

खेल चेतना मेला समिति सचिव मुकेश जैन ने बताया कि क्रीड़ा भारती एवं चेतन्य काश्यप फाउंडेशन द्वारा आयोजित होने वाले खेल चेतना मेला में शहर के सभी विद्यालयों की सहभागिता होगी। इस वर्ष भी 18 खेलों में 7 हजार से अधिक बच्चों की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। खेल मेला में योग, बास्केटबॉल, टेबल टेनिस, बैडमिंटन, एथलेटिक्स, कबड्डी, खो-खो, क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी, कुश्ती, व्हॉलीबॉल, शतरंज, तैराकी, मलखंब, स्केटिंग, शूटिंग, शरीर सौष्ठव की स्पर्धाएं आयोजित होगी।

क्रीड़ा भारती और चेतन्य काश्यप फाउंडेशन का आयोजन

स्पर्धा शहर के नेहरू स्टेडियम, रेलवे खेल मैदान, रेलवे सीनियर इंस्टीट्यूट, काश्यप सभागृह, विधायक सभागृह, संत कंवर राम नगर, लॉ कॉलेज सहित विभिन्न खेल मैदानों पर आयोजित होगी। आयोजन समिति ने समस्त अभिभावकों, स्कूल संचालक व प्राचार्यों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में बच्चों को खेल स्पर्धाओं में शामिल होने के लिए प्रेरित करें और मैदान तक लाए।

बैठक में खेल चेतना मेला सचिव मुकेश जैन, क्रीड़ा भारती के जिलाध्यक्ष डॉ़. गोपाल मजावदिया, सचिव अनुज शर्मा, सलाहकार समिति के अशोक जैन लाला, अजीत छाबड़ा, एमआईसी सदस्य विशाल शर्मा, अक्षय संघवी, अंतराष्ट्रीय पहलवान बलवंत भाटी, खेल प्रशिक्षक अखिलेश गुप्ता, आर.सी तिवारी, देवेंद्र वाधवा, प्रकाश व्यास, जगदीश श्रीवास्वत, ओमप्रकाश चौरसिया, गुलाम मोहम्मद, जोस चाको, प्रद्युम्न मजावदिया, अमरीक राणा, मनीष जोशी, राकेश मिश्रा, जितेंद्र धुलिया, सुरेश माथुर, हरीश चांदवानी, राजा राठौड़, सुनील जैन, संजय वशिष्ट, उमंग सेठिया, विक्रम बाथम, नरेंद्र राव सहित कई खेल प्रशिक्षक उपस्थित रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें