: शासकीय अवकाश के दिनों में भी संपत्तिकर व जलकर के काउंटर खुलेंगे
admin
Fri, Mar 28, 2025
रतलाम 28 मार्च । शासकीय अवकाश दिवसों में नागरिक संपत्तिकर व जलकर की राशि 31 मार्च तक सुविधापूर्वक करा सकें इस हेतु निगम आयुक्त हिमांशु भट्ट ने शासकीय अवकाश दिवस 29 मार्च शनिवार, 30 मार्च रविवार तथा 31 मार्च ईद पर निगम के संपत्तिकर व जलकर काउंटर कार्यालयीन समय मे चालू रखने के निर्देश दिये है ताकि नागरिक शासकीय अवकाश दिवसों में संपत्तिकर व जलकर की राशि जमा करा सकें। नागरिक उक्त शासकीय अवकाश के दिवस में नगर निगम के संपत्तिकर व जलकर काउंटर पर संपत्तिकर व जलकर की राशि जमा कर सकते है।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन