Breaking News
पानी की अवैध फैक्ट्री सील : दो बत्ती के जूस सेंटर पर मिली एक्सपायरी सामग्री Video | दंपती सहित तीन पर FIR : सिविक सेंटर में अवैध रूप से रह रहे लोग, गोवंश काटने का आरोप | राष्ट्रीय स्तर की खेल सौगात : खिलाड़ियों के लिए मील का पत्थर साबित होगा बंजली इंटीग्रेटेड स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स | रतलाम में जुटेगा संभागभर के पत्रकारों का महाकुंभ : आयोजन समिति की बैठक में बांटे प्रभार | महापौर ने किया भूमि पूजन : 1.52 करोड़ से बनेगी नई सड़क और नाला Video | रहवासी इलाकों से कबाड़ गोदाम हटाने की कार्रवाई तेज : 5 और गोदाम साफ, अब तक 13 हटाए | कलेक्ट्रेट में आत्मदाह का प्रयास : 3 साल से मुआवजे के लिए भटक रहा किसान खुद पर डाला पेट्रोल Video | रीवा की घटना पर सुलग उठा जैन समाज : संतों की सुरक्षा के लिए बने सख्त कानून | कबाड़ गोदामों पर एक्शन : 85 कबाड़ियों को हटाने मुहिम शुरू, 5 पर गिरी गाज : Video | दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी का 'वैचारिक अधिष्ठान : पाठ पढ़ने जुटे 170 से अधिक दिग्गज | पानी की अवैध फैक्ट्री सील : दो बत्ती के जूस सेंटर पर मिली एक्सपायरी सामग्री Video | दंपती सहित तीन पर FIR : सिविक सेंटर में अवैध रूप से रह रहे लोग, गोवंश काटने का आरोप | राष्ट्रीय स्तर की खेल सौगात : खिलाड़ियों के लिए मील का पत्थर साबित होगा बंजली इंटीग्रेटेड स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स | रतलाम में जुटेगा संभागभर के पत्रकारों का महाकुंभ : आयोजन समिति की बैठक में बांटे प्रभार | महापौर ने किया भूमि पूजन : 1.52 करोड़ से बनेगी नई सड़क और नाला Video | रहवासी इलाकों से कबाड़ गोदाम हटाने की कार्रवाई तेज : 5 और गोदाम साफ, अब तक 13 हटाए | कलेक्ट्रेट में आत्मदाह का प्रयास : 3 साल से मुआवजे के लिए भटक रहा किसान खुद पर डाला पेट्रोल Video | रीवा की घटना पर सुलग उठा जैन समाज : संतों की सुरक्षा के लिए बने सख्त कानून | कबाड़ गोदामों पर एक्शन : 85 कबाड़ियों को हटाने मुहिम शुरू, 5 पर गिरी गाज : Video | दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी का 'वैचारिक अधिष्ठान : पाठ पढ़ने जुटे 170 से अधिक दिग्गज |

महापौर द्वारा विकास कार्यो के भूमि पूजन : वार्ड क्र 13 व 48 में होंगा 40-40 लाख से विकास

Raj Kumar Luniya

Sat, Apr 19, 2025

रतलाम 18 अप्रैल । वार्ड क्रमांक 13 में 40 लाख के विभिन्न विकास कार्यो का भूमि पूजन महापौर प्रहलाद पटेल ने निगम अध्यक्ष श्रीमती मनीषा शर्मा, क्षेत्रिय पार्षद श्रीमती आशा रावत व क्षेत्रिय नागरिकों के साथ विधिवत् पूजा-अर्चना कर किया।

महापौर प्रहलाद पटेल ने बताया कि निगम परिषद द्वारा नगर के प्रत्येक वार्ड में विकास कार्य करवाये जा रहे है जिसके तहत वार्ड क्रमांक 13 में जवाहर नगर ए कॉलोनी क्षेत्र की सीसी बैकलाइन सड़क, हरिजन बस्ती स्थित सड़क, जवाहर नगर ए कॉलोनी स्थित सड़क का डामरीकरण, जवाहर नगर ए कॉलोनी स्थित अंबेडकर मांगलिक हॉल के नवीनीकरण कार्य, जवाहर नगर बी कॉलोनी स्थित शीतला माता मंदिर बगीचे की बाउंड्रीवाल निर्माण, अंबेडकर नगर झुग्गी बस्ती स्थित सड़क का सीमेंटीकरण किया जायेगा।

वार्ड क्रमांक 48 में 40 लाख के विकास कार्यो का भूमि पूजा

वार्ड क्रमांक 48 में 40 लाख के विभिन्न विकास कार्यो का भूमि पूजन महापौर प्रहलाद पटेल ने क्षेत्रिय पार्षद शांतिलाल वर्मा, पार्षदगण व क्षेत्रिय नागरिकों के साथ विधिवत् पूजा-अर्चना कर किया।

महापौर प्रहलाद पटेल ने बताया कि निगम परिषद द्वारा नगर के प्रत्येक वार्ड में विकास कार्य करवाये जा रहे है जिसके तहत वार्ड क्रमांक 48 में 40 लाख की लागत से सुरज हॉल से आबकारी चौराहा तक, डॉ सुबेदार नर्सिंग होम से अरिहंत पैथालॉजी तक, काटजू नगर से अरिहंत पैथालॉजी तक तथा अंकुर हॉस्पीटल के पास वाली सड़क का सीमेन्टीकरण किया जायेगा।

उन्होने कहा कि नगर निगम परिषद जनता की मंशानुरूप विकास कार्य करवा रही है नागरिको का भी दायित्व है कि रतलाम नगर को स्वच्छ सुन्दर बनाने हेतु अपने घरो व दुकानों से निकलने वाले कचरे का स्त्रोत पर ही पृथक्कीकरण कर निगम के कचरा संग्रहण वाहन के पृथक-पृथक भागों में डाले।

Tags :

MUNCIPAL_CORPORATION_RATLAM

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें