Breaking News
पानी की अवैध फैक्ट्री सील : दो बत्ती के जूस सेंटर पर मिली एक्सपायरी सामग्री Video | दंपती सहित तीन पर FIR : सिविक सेंटर में अवैध रूप से रह रहे लोग, गोवंश काटने का आरोप | राष्ट्रीय स्तर की खेल सौगात : खिलाड़ियों के लिए मील का पत्थर साबित होगा बंजली इंटीग्रेटेड स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स | रतलाम में जुटेगा संभागभर के पत्रकारों का महाकुंभ : आयोजन समिति की बैठक में बांटे प्रभार | महापौर ने किया भूमि पूजन : 1.52 करोड़ से बनेगी नई सड़क और नाला Video | रहवासी इलाकों से कबाड़ गोदाम हटाने की कार्रवाई तेज : 5 और गोदाम साफ, अब तक 13 हटाए | कलेक्ट्रेट में आत्मदाह का प्रयास : 3 साल से मुआवजे के लिए भटक रहा किसान खुद पर डाला पेट्रोल Video | रीवा की घटना पर सुलग उठा जैन समाज : संतों की सुरक्षा के लिए बने सख्त कानून | कबाड़ गोदामों पर एक्शन : 85 कबाड़ियों को हटाने मुहिम शुरू, 5 पर गिरी गाज : Video | दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी का 'वैचारिक अधिष्ठान : पाठ पढ़ने जुटे 170 से अधिक दिग्गज | पानी की अवैध फैक्ट्री सील : दो बत्ती के जूस सेंटर पर मिली एक्सपायरी सामग्री Video | दंपती सहित तीन पर FIR : सिविक सेंटर में अवैध रूप से रह रहे लोग, गोवंश काटने का आरोप | राष्ट्रीय स्तर की खेल सौगात : खिलाड़ियों के लिए मील का पत्थर साबित होगा बंजली इंटीग्रेटेड स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स | रतलाम में जुटेगा संभागभर के पत्रकारों का महाकुंभ : आयोजन समिति की बैठक में बांटे प्रभार | महापौर ने किया भूमि पूजन : 1.52 करोड़ से बनेगी नई सड़क और नाला Video | रहवासी इलाकों से कबाड़ गोदाम हटाने की कार्रवाई तेज : 5 और गोदाम साफ, अब तक 13 हटाए | कलेक्ट्रेट में आत्मदाह का प्रयास : 3 साल से मुआवजे के लिए भटक रहा किसान खुद पर डाला पेट्रोल Video | रीवा की घटना पर सुलग उठा जैन समाज : संतों की सुरक्षा के लिए बने सख्त कानून | कबाड़ गोदामों पर एक्शन : 85 कबाड़ियों को हटाने मुहिम शुरू, 5 पर गिरी गाज : Video | दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी का 'वैचारिक अधिष्ठान : पाठ पढ़ने जुटे 170 से अधिक दिग्गज |

: पार्षद पति संजय कसेरा का खुले में कचरा डालते हुए वीडियो हुआ वायरल, महापौर श्री पार्टल के निर्देश पर हुई चालानी कार्यवाही : Video

admin

Tue, Oct 29, 2024

खुले में कचरा डालकर नगर को गंदा करने वाले व्यक्तियों पर की जा रही जुर्माने की कार्यवाही के तहत वार्ड क्रमांक 43 के पार्षद पति संजय कसेरा द्वारा खुले में कचरा डालने पर महापौर प्रहलाद पटेल के निर्देशानुसार जुर्माने की कार्यवाही की गई। वार्ड क्रमांक 43 के पार्षद पति संजय कसेरा द्वारा वार्ड क्रमांक 22 में खुले में कचरा डालने का वीडियो सोश्यल मीडिया पर जारी होने पर महापौर प्रहलाद पटेल की उपस्थिति में 250 रूपये का जुर्माना कर भविष्य में इसकी पुनरावृत्ति ना करने की समझाईश दी गई।

महापौर प्रहलाद पटेल ने बताया की खुले में कचरा डालकर शहर को गंदा करने वालों पर जुर्माने की कार्यवाही की जा रही चाहे वह जनप्रतिनिधि ही क्यों ना हो। उन्होने कहा कि शहर को साफ व स्वच्छ रखने हेतु नगर निगम तो अपना कार्य कर ही रही है किन्तु नगर में ऐसे व्यक्ति भी है जो कि खुले में कचरा डालकर शहर को गन्दा करते हैं।

ऐसे व्यक्तियों पर रोक लगाने हेतु कचरा फेंकते हुए फोटो निगम के पास पंहूचे इस हेतु मोबाईल नम्बर 7471144937 जारी किया गया है। इस नम्बर पर कोई भी व्यक्ति जो कि खुले में कचरा फेंकने वाले का फोटो पते के साथ भेजेगा उसे 50 रूपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जायेगी। फोटो भेजने वाले की जानकारी पूर्णतः गुप्त रखी जाकर खुले में कचरा फेंकने वाले पर जुर्माना किया जायेगा।
जुर्माने की कार्यवाही स्वास्थ्य अधिकारी ए.पी. सिंह, झोन प्रभारी तरूण राठौड़, आशीष चौहान द्वारा की गई।

https://youtube.com/shorts/gTOl9St02EA?si=bSNqRv6n85Q3_H3r

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें