Breaking News
पानी की अवैध फैक्ट्री सील : दो बत्ती के जूस सेंटर पर मिली एक्सपायरी सामग्री Video | दंपती सहित तीन पर FIR : सिविक सेंटर में अवैध रूप से रह रहे लोग, गोवंश काटने का आरोप | राष्ट्रीय स्तर की खेल सौगात : खिलाड़ियों के लिए मील का पत्थर साबित होगा बंजली इंटीग्रेटेड स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स | रतलाम में जुटेगा संभागभर के पत्रकारों का महाकुंभ : आयोजन समिति की बैठक में बांटे प्रभार | महापौर ने किया भूमि पूजन : 1.52 करोड़ से बनेगी नई सड़क और नाला Video | रहवासी इलाकों से कबाड़ गोदाम हटाने की कार्रवाई तेज : 5 और गोदाम साफ, अब तक 13 हटाए | कलेक्ट्रेट में आत्मदाह का प्रयास : 3 साल से मुआवजे के लिए भटक रहा किसान खुद पर डाला पेट्रोल Video | रीवा की घटना पर सुलग उठा जैन समाज : संतों की सुरक्षा के लिए बने सख्त कानून | कबाड़ गोदामों पर एक्शन : 85 कबाड़ियों को हटाने मुहिम शुरू, 5 पर गिरी गाज : Video | दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी का 'वैचारिक अधिष्ठान : पाठ पढ़ने जुटे 170 से अधिक दिग्गज | पानी की अवैध फैक्ट्री सील : दो बत्ती के जूस सेंटर पर मिली एक्सपायरी सामग्री Video | दंपती सहित तीन पर FIR : सिविक सेंटर में अवैध रूप से रह रहे लोग, गोवंश काटने का आरोप | राष्ट्रीय स्तर की खेल सौगात : खिलाड़ियों के लिए मील का पत्थर साबित होगा बंजली इंटीग्रेटेड स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स | रतलाम में जुटेगा संभागभर के पत्रकारों का महाकुंभ : आयोजन समिति की बैठक में बांटे प्रभार | महापौर ने किया भूमि पूजन : 1.52 करोड़ से बनेगी नई सड़क और नाला Video | रहवासी इलाकों से कबाड़ गोदाम हटाने की कार्रवाई तेज : 5 और गोदाम साफ, अब तक 13 हटाए | कलेक्ट्रेट में आत्मदाह का प्रयास : 3 साल से मुआवजे के लिए भटक रहा किसान खुद पर डाला पेट्रोल Video | रीवा की घटना पर सुलग उठा जैन समाज : संतों की सुरक्षा के लिए बने सख्त कानून | कबाड़ गोदामों पर एक्शन : 85 कबाड़ियों को हटाने मुहिम शुरू, 5 पर गिरी गाज : Video | दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी का 'वैचारिक अधिष्ठान : पाठ पढ़ने जुटे 170 से अधिक दिग्गज |

: भाजयुमो के नेतृत्व में धूम धाम से निकली विशाल वाहन रैली, प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम से पूर्व भगवा मय हुआ रतलाम : Video

admin

Mon, Jan 22, 2024

रतलाम 22 जनवरी। अयोध्या में श्री राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के उपलक्ष्य में रविवार को रतलाम नगर भगवा मय हो गया। भाजयुमो जिला अध्यक्ष विप्लव  जैन के नेतृत्व में युवाओं ने भगवा झंडो के साथ विशाल वाहन रैली निकाली। इसमें  राम भक्त दो पहिया वाहन पर भगवा झंडो के साथ जय श्री राम के नारे लगाते हुए शहर के प्रमुख मार्गो से गुजरे।

भाजयुमो के किशोर सिलावट ने बताया कि मोर्चा द्वारा घास बाजार स्थित बड़ा हनुमान मंदिर से विशाल वाहन रैली का आयोजन किया गया। उक्त रैली का नेतृत्व भायुमोर्चा के अध्यक्ष विप्लव जैन ने किया। इस दौरान अनेक दो पहिया वाहनों पर हज़ारो की संख्या में युवा भगवा ध्वज लेकर जय श्री राम के नारे लगाते हुए एकत्रित हुए। शाम चार बजे सभी युवा डीजे के श्री राम भजनो के साथ-साथ शहर के प्रमुख मार्गो पर निकलना शुरू हुए। वाहन रैली के दौरान महापौर प्रहलाद पटेल ,भाजपा महामंत्री प्रदीप उपाध्याय,भायुमोर्चा अध्यक्ष विप्लव जैन ,उपाध्यक्ष गौरव मूणत, रविंद्र पाटीदार, जलज सांखला, यादवेंद्र सिंह, शुभम चौहान, संजय जाट, सत्यजीत राजावत, प्रतीक विजयवर्गीय, संदीप मोर्य, मंडल अध्यक्ष आयुष पडियार, जयेश जाजोरिया, चिराग असरानी, बीजेपी के नेता सहित हज़ारो राम भक्त मौजूद रहे।

वाहन रैली घास बाजार से चौमुखी पुल ,चांदनी चौक ,तोपखाना, गणेश देवी ,बजाज खाना, नारपुरा होते हुए कॉलेज रोड पहुंची जहां से नगर निगम चौराहा ,दो बत्ती,  न्यू रोड, लोकेन्द्र टॉकीज से सैलाना ब्रिज, अलकापुरी होते हुए राम मंदिर पर पहुँची । विशाल रैली आगे बढ़कर अलकापूरी चौराहे से वापसी के दौरान राम मंदिर पर तक गई, जहा महाआरती दलकर महाप्रसादी और जमकर आतिशबाज़ी की गई।

https://youtu.be/CqYlj55q8Sc?si=UI9pgl8-rR0zkeGP

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें