: उज्जैन संभाग आयुक्त ने किया उज्जैन जावरा सड़क निर्माण का निरीक्षण
admin
Sun, Mar 23, 2025
रतलाम 23 मार्च 2025/ उज्जैन संभाग आयुक्त श्री संजय गुप्ता ने रविवार को सिंहस्थ के दृष्टिगत निर्मित किए जा रहे रोड निर्माण का निरीक्षण किया। जावरा से उज्जैन जावरा सड़क निर्माण के अंतर्गत उन्होंने भूतेड़ा से जोयो होटल तक प्रस्तावित फोर लाइन निर्माण का निरीक्षण करते हुए अधिकारियों से तकनीकी बिंदुओं पर चर्चा की, नक्शे पर प्रस्तावित सड़क निर्माण से संबंधित विभिन्न घटकों का अवलोकन किया, लेआउट देखा, आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान अपर कलेक्टर डॉ. शालिनी श्रीवास्तव, तहसीलदार श्री वैभव जैन, MPRDC के श्री दीपक शर्मा आदि उपस्थित थे।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन