Breaking News
पानी की अवैध फैक्ट्री सील : दो बत्ती के जूस सेंटर पर मिली एक्सपायरी सामग्री Video | दंपती सहित तीन पर FIR : सिविक सेंटर में अवैध रूप से रह रहे लोग, गोवंश काटने का आरोप | राष्ट्रीय स्तर की खेल सौगात : खिलाड़ियों के लिए मील का पत्थर साबित होगा बंजली इंटीग्रेटेड स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स | रतलाम में जुटेगा संभागभर के पत्रकारों का महाकुंभ : आयोजन समिति की बैठक में बांटे प्रभार | महापौर ने किया भूमि पूजन : 1.52 करोड़ से बनेगी नई सड़क और नाला Video | रहवासी इलाकों से कबाड़ गोदाम हटाने की कार्रवाई तेज : 5 और गोदाम साफ, अब तक 13 हटाए | कलेक्ट्रेट में आत्मदाह का प्रयास : 3 साल से मुआवजे के लिए भटक रहा किसान खुद पर डाला पेट्रोल Video | रीवा की घटना पर सुलग उठा जैन समाज : संतों की सुरक्षा के लिए बने सख्त कानून | कबाड़ गोदामों पर एक्शन : 85 कबाड़ियों को हटाने मुहिम शुरू, 5 पर गिरी गाज : Video | दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी का 'वैचारिक अधिष्ठान : पाठ पढ़ने जुटे 170 से अधिक दिग्गज | पानी की अवैध फैक्ट्री सील : दो बत्ती के जूस सेंटर पर मिली एक्सपायरी सामग्री Video | दंपती सहित तीन पर FIR : सिविक सेंटर में अवैध रूप से रह रहे लोग, गोवंश काटने का आरोप | राष्ट्रीय स्तर की खेल सौगात : खिलाड़ियों के लिए मील का पत्थर साबित होगा बंजली इंटीग्रेटेड स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स | रतलाम में जुटेगा संभागभर के पत्रकारों का महाकुंभ : आयोजन समिति की बैठक में बांटे प्रभार | महापौर ने किया भूमि पूजन : 1.52 करोड़ से बनेगी नई सड़क और नाला Video | रहवासी इलाकों से कबाड़ गोदाम हटाने की कार्रवाई तेज : 5 और गोदाम साफ, अब तक 13 हटाए | कलेक्ट्रेट में आत्मदाह का प्रयास : 3 साल से मुआवजे के लिए भटक रहा किसान खुद पर डाला पेट्रोल Video | रीवा की घटना पर सुलग उठा जैन समाज : संतों की सुरक्षा के लिए बने सख्त कानून | कबाड़ गोदामों पर एक्शन : 85 कबाड़ियों को हटाने मुहिम शुरू, 5 पर गिरी गाज : Video | दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी का 'वैचारिक अधिष्ठान : पाठ पढ़ने जुटे 170 से अधिक दिग्गज |

शिवनगर में 14 लाख से बनेगी सीसी रोड : 7 लाख से तैयार होंगे शौचालय व स्नानगृह

Raj Kumar Luniya

Mon, Mar 16, 2026

शहर के वार्ड क्रमांक 1 स्थित शिवनगर क्षेत्र में विकास की नई इबारत लिखी जा रही है। शनिवार को महापौर प्रहलाद पटेल ने क्षेत्रीय पार्षद श्रीमती भावना पैमाल व अन्य जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में 21 लाख रुपये की लागत वाले विभिन्न निर्माण कार्यों का विधिवत पूजा-अर्चना कर भूमि पूजन किया।

आवागमन और स्वच्छता पर जोर : इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए महापौर प्रहलाद पटेल ने बताया कि नगर निगम क्षेत्र के अंतिम छोर तक विकास पहुँचाने के संकल्प के साथ शिवनगर में 14 लाख रुपये की लागत से सीमेंट कंक्रीट (सीसी) सड़क का निर्माण किया जाएगा। इस सड़क के बनने से क्षेत्रवासियों को कीचड़ और उबड़-खाबड़ रास्तों से मुक्ति मिलेगी और आवागमन सुगम होगा।

बुनियादी सुविधाओं का विस्तार : सड़क के साथ ही स्वच्छता को प्राथमिकता देते हुए महापौर ने 7 लाख रुपये की लागत से सार्वजनिक स्नानगृह और शौचालय निर्माण कार्य का भी शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि इन बुनियादी सुविधाओं के निर्माण से स्थानीय नागरिकों, विशेषकर महिलाओं और बुजुर्गों को काफी सुविधा होगी।

इनकी रही गरिमामयी उपस्थिति : भूमि पूजन कार्यक्रम के दौरान पार्षद श्रीमती यास्मीन शैरानी, कमरूद्धीन कचवाय, प्रदीप राठौर, पार्षद प्रतिनिधि हितेश पैमाल सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक और गणमान्य जन उपस्थित रहे। स्थानीय निवासियों ने विकास कार्यों की शुरुआत पर हर्ष व्यक्त करते हुए महापौर का आभार जताया।

Tags :

नगर_निगम_रतलाम

महापौर_रतलाम

MUNCIPAL_CORPORATION_RATLAM

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें