Breaking News
पानी की अवैध फैक्ट्री सील : दो बत्ती के जूस सेंटर पर मिली एक्सपायरी सामग्री Video | दंपती सहित तीन पर FIR : सिविक सेंटर में अवैध रूप से रह रहे लोग, गोवंश काटने का आरोप | राष्ट्रीय स्तर की खेल सौगात : खिलाड़ियों के लिए मील का पत्थर साबित होगा बंजली इंटीग्रेटेड स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स | रतलाम में जुटेगा संभागभर के पत्रकारों का महाकुंभ : आयोजन समिति की बैठक में बांटे प्रभार | महापौर ने किया भूमि पूजन : 1.52 करोड़ से बनेगी नई सड़क और नाला Video | रहवासी इलाकों से कबाड़ गोदाम हटाने की कार्रवाई तेज : 5 और गोदाम साफ, अब तक 13 हटाए | कलेक्ट्रेट में आत्मदाह का प्रयास : 3 साल से मुआवजे के लिए भटक रहा किसान खुद पर डाला पेट्रोल Video | रीवा की घटना पर सुलग उठा जैन समाज : संतों की सुरक्षा के लिए बने सख्त कानून | कबाड़ गोदामों पर एक्शन : 85 कबाड़ियों को हटाने मुहिम शुरू, 5 पर गिरी गाज : Video | दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी का 'वैचारिक अधिष्ठान : पाठ पढ़ने जुटे 170 से अधिक दिग्गज | पानी की अवैध फैक्ट्री सील : दो बत्ती के जूस सेंटर पर मिली एक्सपायरी सामग्री Video | दंपती सहित तीन पर FIR : सिविक सेंटर में अवैध रूप से रह रहे लोग, गोवंश काटने का आरोप | राष्ट्रीय स्तर की खेल सौगात : खिलाड़ियों के लिए मील का पत्थर साबित होगा बंजली इंटीग्रेटेड स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स | रतलाम में जुटेगा संभागभर के पत्रकारों का महाकुंभ : आयोजन समिति की बैठक में बांटे प्रभार | महापौर ने किया भूमि पूजन : 1.52 करोड़ से बनेगी नई सड़क और नाला Video | रहवासी इलाकों से कबाड़ गोदाम हटाने की कार्रवाई तेज : 5 और गोदाम साफ, अब तक 13 हटाए | कलेक्ट्रेट में आत्मदाह का प्रयास : 3 साल से मुआवजे के लिए भटक रहा किसान खुद पर डाला पेट्रोल Video | रीवा की घटना पर सुलग उठा जैन समाज : संतों की सुरक्षा के लिए बने सख्त कानून | कबाड़ गोदामों पर एक्शन : 85 कबाड़ियों को हटाने मुहिम शुरू, 5 पर गिरी गाज : Video | दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी का 'वैचारिक अधिष्ठान : पाठ पढ़ने जुटे 170 से अधिक दिग्गज |

: तरूण राठौड़ को झोन प्रभारी के पद से हटाया खुले में कचरा डालने वाले पर नहीं किया था जुर्माना

admin

Thu, Nov 21, 2024

रतलाम 20 नवम्बर । महापौर प्रहलाद पटेल के निर्देशानुसार अमृत सागर झोन प्रभारी तरूण राठौड़ को कार्य में लापरवाही के चलते झोन प्रभारी के पद से हटाया जाकर आशीष चौहान को अमृत सागर झोन का अतिरिक्त प्रभार सौंपा।

सिलावटों का वास क्षेत्र में 1 महिला की 12 बार फोटो/वीडियो खुले में कचरा डालते हुए प्राप्त होने पर तरूण राठौड़ द्वारा संबंधित पर जुर्माना नहीं किये जाने पर महापौर प्रहलाद पटेल के निर्देशानुसार कार्य में लापरवाही बरतने पर झोन प्रभारी के पद से हटाया। महापौर प्रहलाद पटेल के निर्देशानुसार स्वास्थ्य अधिकारी ए.पी. सिंह ने स्थल पर पंहूचकर महिला का जुर्माना कर भविष्य में इसकी पुनरावृत्ति ना करने के निर्देश दिये। साथ ही फोटो डालने वाले को 50 रूपये प्रति फोटो/वीडियो के मान से कुल 600 रूपये प्रदान किये गये।

शहर को साफ व स्वच्छ रखने हेतु नगर निगम तो अपना कार्य कर ही रही है किन्तु नगर में ऐसे व्यक्ति भी है जो कि खुले में कचरा डालकर शहर को गन्दा करते हैं। ऐसे व्यक्तियों पर रोक लगाने हेतु कचरा फेंकते हुए फोटो निगम के पास पंहूचे इस हेतु महापौर प्रहलाद पटेल द्वारा मोबाईल नम्बर 7471144937 जारी किये गये नम्बर पर खुले में कचरा डालने वाले व्यक्तियों के फोटो एवं वीडियो प्राप्त हो रहे है। इसी के तहत सिलावटों का वास क्षेत्र में खुले में कचरा डालने वाली महिला के फोटो/वीडियो प्राप्त हुए जिन पर तरूण राठौड़ द्वारा जुर्माना नही किया गया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें