Breaking News
पानी की अवैध फैक्ट्री सील : दो बत्ती के जूस सेंटर पर मिली एक्सपायरी सामग्री Video | दंपती सहित तीन पर FIR : सिविक सेंटर में अवैध रूप से रह रहे लोग, गोवंश काटने का आरोप | राष्ट्रीय स्तर की खेल सौगात : खिलाड़ियों के लिए मील का पत्थर साबित होगा बंजली इंटीग्रेटेड स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स | रतलाम में जुटेगा संभागभर के पत्रकारों का महाकुंभ : आयोजन समिति की बैठक में बांटे प्रभार | महापौर ने किया भूमि पूजन : 1.52 करोड़ से बनेगी नई सड़क और नाला Video | रहवासी इलाकों से कबाड़ गोदाम हटाने की कार्रवाई तेज : 5 और गोदाम साफ, अब तक 13 हटाए | कलेक्ट्रेट में आत्मदाह का प्रयास : 3 साल से मुआवजे के लिए भटक रहा किसान खुद पर डाला पेट्रोल Video | रीवा की घटना पर सुलग उठा जैन समाज : संतों की सुरक्षा के लिए बने सख्त कानून | कबाड़ गोदामों पर एक्शन : 85 कबाड़ियों को हटाने मुहिम शुरू, 5 पर गिरी गाज : Video | दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी का 'वैचारिक अधिष्ठान : पाठ पढ़ने जुटे 170 से अधिक दिग्गज | पानी की अवैध फैक्ट्री सील : दो बत्ती के जूस सेंटर पर मिली एक्सपायरी सामग्री Video | दंपती सहित तीन पर FIR : सिविक सेंटर में अवैध रूप से रह रहे लोग, गोवंश काटने का आरोप | राष्ट्रीय स्तर की खेल सौगात : खिलाड़ियों के लिए मील का पत्थर साबित होगा बंजली इंटीग्रेटेड स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स | रतलाम में जुटेगा संभागभर के पत्रकारों का महाकुंभ : आयोजन समिति की बैठक में बांटे प्रभार | महापौर ने किया भूमि पूजन : 1.52 करोड़ से बनेगी नई सड़क और नाला Video | रहवासी इलाकों से कबाड़ गोदाम हटाने की कार्रवाई तेज : 5 और गोदाम साफ, अब तक 13 हटाए | कलेक्ट्रेट में आत्मदाह का प्रयास : 3 साल से मुआवजे के लिए भटक रहा किसान खुद पर डाला पेट्रोल Video | रीवा की घटना पर सुलग उठा जैन समाज : संतों की सुरक्षा के लिए बने सख्त कानून | कबाड़ गोदामों पर एक्शन : 85 कबाड़ियों को हटाने मुहिम शुरू, 5 पर गिरी गाज : Video | दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी का 'वैचारिक अधिष्ठान : पाठ पढ़ने जुटे 170 से अधिक दिग्गज |

: सूरजमल जैन मंडल ने नर्मदा का पानी रतलाम लाने की घोषणा पर जताया विधायक श्री काश्यप को धन्यवाद

admin

Sun, Apr 16, 2023

रतलाम 16 अप्रैल 2023। नर्मदा का पानी पाइप लाइन के माध्यम से रतलाम लाए जाने की घोषणा पर सूरजमल जैन मंडल ने विधायक चेतन्य काश्यप का सम्मान किया। विधायक श्री काश्यप की मांग पर गत दिनों रतलाम में मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह जी चौहान द्वारा घोषणा की गई थी। नर्मदा का पानी रतलाम आने से शहर के साथ ग्रामीण अंचल भी लाभांवित होगा।

श्री काश्यप के सम्मान के दौरान महापौर प्रहलाद पटेल, नगर निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा, वरिष्ठ नेता अशाोक जैन लाला,आईटी सेल प्रदेश सह संयोजक सोमेश पालीवाल, अल्प संख्यक मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष इब्राहीम शैरानी, मंडल अध्यक्ष नीलेश गांधी, मंडल महामंत्री हेमंत राहोरी, पीरूलाल सोनावचा, गोपाल शार्मा, जिला भंडार प्रमुख दशरथ पाटीदार, मोहनलाल धबाई, प्रवीण सोनी आदि उपस्थित रहे।

विधायक श्री काश्यप ने कहा कि वर्तमान में बदनावर तक नर्मदा की पाइप लाइन आ रही है। वहां से रतलाम के धोलावड़ तक पाइप लाइन के माध्यम से पानी पहुंचेगा। इसके साथ ही उक्त योजना के माध्यम से 12 तालाबों में भी पानी भेजा जाएगा। नर्मदा का पानी आने से भविष्य में रतलाम में पानी की समस्या नहीं होगी और शहर की प्रगति के द्वार खुलेंगे। सम्मान कार्यक्रम को वरिष्ठ नेता अशोक जैन लाला, मंडल अध्यक्ष नीलेश गांधी ने संबोधित किया। संचालन मंडल महामंत्री हेमंत राहोरी ने किया। आभार मंडल महामंत्री पीरूलाल सोनावचा ने माना।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें