Breaking News
पानी की अवैध फैक्ट्री सील : दो बत्ती के जूस सेंटर पर मिली एक्सपायरी सामग्री Video | दंपती सहित तीन पर FIR : सिविक सेंटर में अवैध रूप से रह रहे लोग, गोवंश काटने का आरोप | राष्ट्रीय स्तर की खेल सौगात : खिलाड़ियों के लिए मील का पत्थर साबित होगा बंजली इंटीग्रेटेड स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स | रतलाम में जुटेगा संभागभर के पत्रकारों का महाकुंभ : आयोजन समिति की बैठक में बांटे प्रभार | महापौर ने किया भूमि पूजन : 1.52 करोड़ से बनेगी नई सड़क और नाला Video | रहवासी इलाकों से कबाड़ गोदाम हटाने की कार्रवाई तेज : 5 और गोदाम साफ, अब तक 13 हटाए | कलेक्ट्रेट में आत्मदाह का प्रयास : 3 साल से मुआवजे के लिए भटक रहा किसान खुद पर डाला पेट्रोल Video | रीवा की घटना पर सुलग उठा जैन समाज : संतों की सुरक्षा के लिए बने सख्त कानून | कबाड़ गोदामों पर एक्शन : 85 कबाड़ियों को हटाने मुहिम शुरू, 5 पर गिरी गाज : Video | दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी का 'वैचारिक अधिष्ठान : पाठ पढ़ने जुटे 170 से अधिक दिग्गज | पानी की अवैध फैक्ट्री सील : दो बत्ती के जूस सेंटर पर मिली एक्सपायरी सामग्री Video | दंपती सहित तीन पर FIR : सिविक सेंटर में अवैध रूप से रह रहे लोग, गोवंश काटने का आरोप | राष्ट्रीय स्तर की खेल सौगात : खिलाड़ियों के लिए मील का पत्थर साबित होगा बंजली इंटीग्रेटेड स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स | रतलाम में जुटेगा संभागभर के पत्रकारों का महाकुंभ : आयोजन समिति की बैठक में बांटे प्रभार | महापौर ने किया भूमि पूजन : 1.52 करोड़ से बनेगी नई सड़क और नाला Video | रहवासी इलाकों से कबाड़ गोदाम हटाने की कार्रवाई तेज : 5 और गोदाम साफ, अब तक 13 हटाए | कलेक्ट्रेट में आत्मदाह का प्रयास : 3 साल से मुआवजे के लिए भटक रहा किसान खुद पर डाला पेट्रोल Video | रीवा की घटना पर सुलग उठा जैन समाज : संतों की सुरक्षा के लिए बने सख्त कानून | कबाड़ गोदामों पर एक्शन : 85 कबाड़ियों को हटाने मुहिम शुरू, 5 पर गिरी गाज : Video | दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी का 'वैचारिक अधिष्ठान : पाठ पढ़ने जुटे 170 से अधिक दिग्गज |

: श्री थावरचंद गहलोत ने किया निजी चिकित्सालय का शुभारंभ

admin

Sun, Mar 19, 2023

रतलाम 18 मार्च 2023/ रतलाम भ्रमण पर आए कर्नाटक के राज्यपाल श्री थावरचंद गहलोत ने रतलाम में एक निजी चिकित्सालय का शुभारंभ किया। इस अवसर पर रतलाम विधायक श्री चेतन्य काश्यप, जावरा विधायक डॉ. राजेंद्र पांडे, ग्रामीण विधायक श्री दिलीप मकवाना, पद्मश्री डॉ. लीला जोशी, कलेक्टर श्री नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी, श्री राजेंद्र सिंह लुनेरा, महापौर श्री प्रहलाद पटेल, पूर्व विधायक श्री जितेंद्र गहलोत, महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान के चेयरमैन श्री भरत बैरागी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पाटीदार, सीएसपी श्री हेमंत चौहान, सांसद प्रतिनिधि श्री राजेंद्र पाटीदार, श्री शांतिलाल पाटीदार तथा पाटीदार समाज के बड़ी संख्या में गणमान्यजन आदि उपस्थित थे।

इस अवसर पर अपने उद्बोधन में राज्यपाल श्री थावरचंद गहलोत ने चिकित्सालय संचालन कर्ताओं को शुभकामनाएं देते हुए सदैव मानवता की सेवा में कार्य करने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि चिकित्सालय मानव सेवा का बेहतरीन उदाहरण होते हैं जहां से बीमार व्यक्ति स्वस्थ होकर खुशी लेकर लौटता है।

विधायक श्री चेतन्य काश्यप ने  अपने उद्बोधन में कहा कि रतलाम शहर सकारात्मक रूप से बदल रहा है। शिक्षाचिकित्सा तथा अन्य सेवाओं की उपलब्धता में रतलाम अब अग्रणी भूमिका का निर्वाह कर रहा है। शहर में बेहतर चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध है। विभिन्न क्षेत्रों में समग्र विकास और विकसित रतलाम की निश्चित रूप से  पूरे देश में अपनी एक विशेष पहचान स्थापित होगी।

विधायक डॉ. राजेंद्र पांडे ने भी अपने उद्बोधन में शुभकामनाएं देते हुए मानवता की सेवा के लिए सदैव समर्पित रहने की बात कही। विधायक श्री दिलीप मकवाना, महापौर श्री प्रहलाद पटेल, पद्मश्री डॉ. लीला जोशी, पूर्व विधायक श्री जितेन्द्र गहलोत ने भी अपने उद्बोधन में शुभकामनाएं दी।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें