Breaking News
पानी की अवैध फैक्ट्री सील : दो बत्ती के जूस सेंटर पर मिली एक्सपायरी सामग्री Video | दंपती सहित तीन पर FIR : सिविक सेंटर में अवैध रूप से रह रहे लोग, गोवंश काटने का आरोप | राष्ट्रीय स्तर की खेल सौगात : खिलाड़ियों के लिए मील का पत्थर साबित होगा बंजली इंटीग्रेटेड स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स | रतलाम में जुटेगा संभागभर के पत्रकारों का महाकुंभ : आयोजन समिति की बैठक में बांटे प्रभार | महापौर ने किया भूमि पूजन : 1.52 करोड़ से बनेगी नई सड़क और नाला Video | रहवासी इलाकों से कबाड़ गोदाम हटाने की कार्रवाई तेज : 5 और गोदाम साफ, अब तक 13 हटाए | कलेक्ट्रेट में आत्मदाह का प्रयास : 3 साल से मुआवजे के लिए भटक रहा किसान खुद पर डाला पेट्रोल Video | रीवा की घटना पर सुलग उठा जैन समाज : संतों की सुरक्षा के लिए बने सख्त कानून | कबाड़ गोदामों पर एक्शन : 85 कबाड़ियों को हटाने मुहिम शुरू, 5 पर गिरी गाज : Video | दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी का 'वैचारिक अधिष्ठान : पाठ पढ़ने जुटे 170 से अधिक दिग्गज | पानी की अवैध फैक्ट्री सील : दो बत्ती के जूस सेंटर पर मिली एक्सपायरी सामग्री Video | दंपती सहित तीन पर FIR : सिविक सेंटर में अवैध रूप से रह रहे लोग, गोवंश काटने का आरोप | राष्ट्रीय स्तर की खेल सौगात : खिलाड़ियों के लिए मील का पत्थर साबित होगा बंजली इंटीग्रेटेड स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स | रतलाम में जुटेगा संभागभर के पत्रकारों का महाकुंभ : आयोजन समिति की बैठक में बांटे प्रभार | महापौर ने किया भूमि पूजन : 1.52 करोड़ से बनेगी नई सड़क और नाला Video | रहवासी इलाकों से कबाड़ गोदाम हटाने की कार्रवाई तेज : 5 और गोदाम साफ, अब तक 13 हटाए | कलेक्ट्रेट में आत्मदाह का प्रयास : 3 साल से मुआवजे के लिए भटक रहा किसान खुद पर डाला पेट्रोल Video | रीवा की घटना पर सुलग उठा जैन समाज : संतों की सुरक्षा के लिए बने सख्त कानून | कबाड़ गोदामों पर एक्शन : 85 कबाड़ियों को हटाने मुहिम शुरू, 5 पर गिरी गाज : Video | दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी का 'वैचारिक अधिष्ठान : पाठ पढ़ने जुटे 170 से अधिक दिग्गज |

: सत्यम् शिवम् सुन्दरम् महारुद्राभिषेक : सनातन सोशल ग्रुप का ऐतिहासिक आयोजन, शिवमय मेला प्रांगण

admin

Sat, Mar 9, 2024

रतलाम। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर सनातन सोशल ग्रुप द्वारा संत महात्माओं के सानिध्य में सत्यम् शिवम् सुन्दरम् महारुद्राभिषेक का आयोजन शुक्रवार को मां कालिका माता मेला प्रांगण में किया गया। हर हर महादेव, सनातन धर्म की जय के साथ पूरा परिसर शिवमय हो गया। आचार्य पंडित के सान्निध्य में विद्वान भूदेवों द्वारा महारुद्राभिषेक कराया गया। 351 यजमानों ने इस महारुद्राभिषेक में शामिल होकर अभिषेक किया।

अखंड ज्ञान आश्रम के संत श्री देवस्वरूपानंदजी महाराज ने आशीवर्चन में श्रद्धालुजन को संबोधित करते हुए कहा कि वैभव वृद्धि के लिए ऐसे आयोजन होते रहना चाहिए। सनातन सोशल ग्रुप द्वारा इस तरह के आयोजनों से सभी को एक सूत्र में बांधने का कार्य किया जा रहा है, जो सराहनीय है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से शहर विधायक एवं कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप, महापौर प्रहलाद पटेल, नगर निगम सभापति मनीषा शर्मा और भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने उपस्थित होकर दिव्य शिवलिंग पर जल अर्पण किया।

सनातन सोशल ग्रुप संयोजक मुन्नालाल शर्मा एवं अध्यक्ष अनिल पुरोहित ने बताया कालिका माता सांस्कृतिक मंच पर एक दिव्य शिवलिंग के साथ परिसर में 12 ज्योतिर्लिंग स्थापित किए गए। सत्यम् शिवम् सुन्दरम् महारुद्राभिषेक के मुख्य यजमान  संदीप व्यास-नीतू व्यास (मालवा ऑक्सीजन)रहे। पूरे परिसर को भगवा ध्वज से महारुद्राभिषेक के लिए सजाया गया। श्रद्धालुजनों को श्रीखंड व फरियाली खिचड़ी की प्रसाद वितरित की गई।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें