Breaking News
पानी की अवैध फैक्ट्री सील : दो बत्ती के जूस सेंटर पर मिली एक्सपायरी सामग्री Video | दंपती सहित तीन पर FIR : सिविक सेंटर में अवैध रूप से रह रहे लोग, गोवंश काटने का आरोप | राष्ट्रीय स्तर की खेल सौगात : खिलाड़ियों के लिए मील का पत्थर साबित होगा बंजली इंटीग्रेटेड स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स | रतलाम में जुटेगा संभागभर के पत्रकारों का महाकुंभ : आयोजन समिति की बैठक में बांटे प्रभार | महापौर ने किया भूमि पूजन : 1.52 करोड़ से बनेगी नई सड़क और नाला Video | रहवासी इलाकों से कबाड़ गोदाम हटाने की कार्रवाई तेज : 5 और गोदाम साफ, अब तक 13 हटाए | कलेक्ट्रेट में आत्मदाह का प्रयास : 3 साल से मुआवजे के लिए भटक रहा किसान खुद पर डाला पेट्रोल Video | रीवा की घटना पर सुलग उठा जैन समाज : संतों की सुरक्षा के लिए बने सख्त कानून | कबाड़ गोदामों पर एक्शन : 85 कबाड़ियों को हटाने मुहिम शुरू, 5 पर गिरी गाज : Video | दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी का 'वैचारिक अधिष्ठान : पाठ पढ़ने जुटे 170 से अधिक दिग्गज | पानी की अवैध फैक्ट्री सील : दो बत्ती के जूस सेंटर पर मिली एक्सपायरी सामग्री Video | दंपती सहित तीन पर FIR : सिविक सेंटर में अवैध रूप से रह रहे लोग, गोवंश काटने का आरोप | राष्ट्रीय स्तर की खेल सौगात : खिलाड़ियों के लिए मील का पत्थर साबित होगा बंजली इंटीग्रेटेड स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स | रतलाम में जुटेगा संभागभर के पत्रकारों का महाकुंभ : आयोजन समिति की बैठक में बांटे प्रभार | महापौर ने किया भूमि पूजन : 1.52 करोड़ से बनेगी नई सड़क और नाला Video | रहवासी इलाकों से कबाड़ गोदाम हटाने की कार्रवाई तेज : 5 और गोदाम साफ, अब तक 13 हटाए | कलेक्ट्रेट में आत्मदाह का प्रयास : 3 साल से मुआवजे के लिए भटक रहा किसान खुद पर डाला पेट्रोल Video | रीवा की घटना पर सुलग उठा जैन समाज : संतों की सुरक्षा के लिए बने सख्त कानून | कबाड़ गोदामों पर एक्शन : 85 कबाड़ियों को हटाने मुहिम शुरू, 5 पर गिरी गाज : Video | दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी का 'वैचारिक अधिष्ठान : पाठ पढ़ने जुटे 170 से अधिक दिग्गज |

: सड़क सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न : सुधार हेतु लिए ये महत्त्वपूर्ण निर्णय

admin

Fri, Sep 6, 2024

रतलाम 5 सितंबर 2024/ रोड सेफ्टी समिति की बैठक कलेक्टर सभा कक्ष में गुरुवार को संपन्न हुई। बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री राहुल लोढ़ा, अपर कलेक्टर श्री आर एस मंडलोई, कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग श्री अनुराग सिंह, एसडीएम श्री अनिल भाना, एमपीआरडीसी के एसडीओ श्री अतुल मूले, एनएचएआई के परियोजना प्रबंधक श्री राहुल पाटीदार, निगम के कार्यपालन यंत्री श्री जी के जायसवाल आदि उपस्थित थे।

कलेक्टर ने आरटीओ को बगैर परमिट बसो के विरुद्ध अभियान चलाने के निर्देश दिए : बैठक में कलेक्टर श्री राजेश बाथम ने जिला परिवहन अधिकारी श्री दीपक माझी को निर्देशित किया कि जिले में बगैरयू परमिट चलने वाली बसों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए। शहर में बगैर परमिट चलने वाले मैजिक वाहनों की विरुद्ध भी कार्रवाई के निर्देश परिवहन अधिकारी को दिए गए। परिवाहन अधिकारी ने बताया कि मैजिक वाहनों में पैनिक बटन लगाए जाने हैं।

सड़कों पर विचरण करने वाले पशुओं को पकड़कर गौशाला भेजने हेतु भी निगम आयुक्त को निर्देशित किया : साथ ही निगम आयुक्त श्री हिमांशु भट्ट को निर्देशित किया कि शहर में बढ़ती हुई पशु विचरण की समस्या के दृष्टिगत पशुओं को पकड़ कर गौशालाओं में भेजने के लिए मुहिम संचालित की जाए। 

कान्वेंट स्कूल को नोटिस व गर्ल्स कॉलेज के पीछे के गेट पर अतिक्रमण हटाए के दिए निर्देश : रतलाम शहर में कान्वेंट स्कूल के सामने बच्चों के आगमन तथा स्कूल से प्रस्थान के समय वाहन तथा लोगों के एकत्रीकरण के कारण यातायात अवरुद्ध होने पर चर्चा करते हुए पुलिस अधीक्षक श्री लोढ़ा ने निर्देशित किया कि स्कूल के प्राचार्य को नोटिस जारी किया जाए, इसके पश्चात आगे की कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा गर्ल्स डिग्री कॉलेज के पीछे के गेट पर अतिक्रमण पर भी चर्चा करते हुए उसे हटाने के लिए बैठक में कार्य योजना तैयार की गई।

मेडिकल कॉलेज के सामने अतिक्रमण तथा यातायात अवरुद्धता के निवारण हेतु भी चर्चा की गई। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि सड़कों पर दुर्घटनाओं के संदर्भ में लोक निर्माण विभाग को 3 वर्षों का डाटा उपलब्ध किया जाएगा। जिसके आधार पर सड़कों के ब्लैक स्पॉट एवं समस्याओं के निराकरण हेतु विभाग कार्रवाई करेगा। कलेक्टर श्री बाथम ने रतलाम शहर तथा महू नीमच हाइवे पर डिवाइडर के रंग रोगन एवं मरम्मत के लिए निर्देशित किया।

बैठक में कलेक्टर श्री बाथम ने जिले में सड़कों पर ब्लैक स्पॉट निवारण की समीक्षा की सात रूंडा पर ब्लैक स्पॉट समस्या के निराकरण हेतु विभाग का कार्य ठीक से नहीं होने के कारण कलेक्टर ने निर्देशित किया गया कि तकनीकी सलाह के अनुसार रंबल स्ट्रिप की संख्या बढ़ाई जाए, जो कम संख्या में एक निश्चित अनुपातिक दूरी पर छोटे आकार में होंगे। जावरा में ब्लैक स्पॉट के संबंध में बताया गया कि वहां फ्लाईओवर निर्माण से ही निराकरण हो सकेगा। कलेक्टर द्वारा शासन को प्रस्ताव भेजने के लिए निर्देशित किया गया, इसी प्रकार इप्का फैक्ट्री के सामने भी रंबल स्ट्रिप बनाने के निर्देश दिए गए। जावरा के भीमा खेड़ी फंटा पर अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक श्री राहुल लोढ़ा ने एक्सप्रेसवे पर पत्थर बाजी की घटना के दृष्टिगत एनएचएआई के परियोजना प्रबंधक श्री पाटीदार को निर्देशित किया कि लोकेशन पर जालियां लगवा कर रोकथाम की जाए, इसी प्रकार महू नीमच हाइवे पर कुछ स्थानों पर लोगों द्वारा अवैध रूप से कट बना लिए गए हैं जिनके माध्यम से आवागमन करते हैं इस पर सख्त कार्रवाई के लिए कलेक्टर द्वारा निर्देशित किया गया।

हिट एंड रन प्रतिकर योजना पर बैठक में समीक्षा की गई

बैठक में कलेक्टर श्री राजेश बाथम द्वारा निर्देशित किया गया कि शासन की योजना अंतर्गत विभिन्न प्रकरणों में निराकरण की कार्रवाई में तेजी लाई जाए। शासन के नियमानुसार दिए जाने वाले मुआवजे के वितरण में देरी नहीं हो, अन्य बिंदुओं पर भी निर्देशित किया गया। पुलिस अधीक्षक श्री राहुल लोढ़ा ने भी विभिन्न बिंदुओं पर दिशा निर्देश दिए।

कलेक्टर तथा एसपी ने शहर में यातायात सुधार हेतु किया निरीक्षण : बैठक के पश्चात कलेक्टर श्री राजेश बाथम तथा पुलिस अधीक्षक श्री राहुल लोढ़ा ने रतलाम शहर में भ्रमण करते हुए विभिन्न स्थानो का निरीक्षण किया। अधिकारी चांदनी चौक पहुंचे जहां आजाद चौक के मध्य मल्टीलेयर पार्किंग बनाने हेतु निरीक्षण किया गया। इसके पश्चात राम मंदिर क्षेत्र में यातायात सुधार के लिए अधिकारियों ने निरीक्षण करते हुए नागरिकों से चर्चा भी की। मेडिकल कॉलेज भी पहुंचे जहां अतिक्रमण तथा यातायात सुधार के लिए स्पॉट निरीक्षण किया गया। इसके अलावा हाथी खाना क्षेत्र में भी निरीक्षण किया गया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें