Breaking News
पानी की अवैध फैक्ट्री सील : दो बत्ती के जूस सेंटर पर मिली एक्सपायरी सामग्री Video | दंपती सहित तीन पर FIR : सिविक सेंटर में अवैध रूप से रह रहे लोग, गोवंश काटने का आरोप | राष्ट्रीय स्तर की खेल सौगात : खिलाड़ियों के लिए मील का पत्थर साबित होगा बंजली इंटीग्रेटेड स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स | रतलाम में जुटेगा संभागभर के पत्रकारों का महाकुंभ : आयोजन समिति की बैठक में बांटे प्रभार | महापौर ने किया भूमि पूजन : 1.52 करोड़ से बनेगी नई सड़क और नाला Video | रहवासी इलाकों से कबाड़ गोदाम हटाने की कार्रवाई तेज : 5 और गोदाम साफ, अब तक 13 हटाए | कलेक्ट्रेट में आत्मदाह का प्रयास : 3 साल से मुआवजे के लिए भटक रहा किसान खुद पर डाला पेट्रोल Video | रीवा की घटना पर सुलग उठा जैन समाज : संतों की सुरक्षा के लिए बने सख्त कानून | कबाड़ गोदामों पर एक्शन : 85 कबाड़ियों को हटाने मुहिम शुरू, 5 पर गिरी गाज : Video | दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी का 'वैचारिक अधिष्ठान : पाठ पढ़ने जुटे 170 से अधिक दिग्गज | पानी की अवैध फैक्ट्री सील : दो बत्ती के जूस सेंटर पर मिली एक्सपायरी सामग्री Video | दंपती सहित तीन पर FIR : सिविक सेंटर में अवैध रूप से रह रहे लोग, गोवंश काटने का आरोप | राष्ट्रीय स्तर की खेल सौगात : खिलाड़ियों के लिए मील का पत्थर साबित होगा बंजली इंटीग्रेटेड स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स | रतलाम में जुटेगा संभागभर के पत्रकारों का महाकुंभ : आयोजन समिति की बैठक में बांटे प्रभार | महापौर ने किया भूमि पूजन : 1.52 करोड़ से बनेगी नई सड़क और नाला Video | रहवासी इलाकों से कबाड़ गोदाम हटाने की कार्रवाई तेज : 5 और गोदाम साफ, अब तक 13 हटाए | कलेक्ट्रेट में आत्मदाह का प्रयास : 3 साल से मुआवजे के लिए भटक रहा किसान खुद पर डाला पेट्रोल Video | रीवा की घटना पर सुलग उठा जैन समाज : संतों की सुरक्षा के लिए बने सख्त कानून | कबाड़ गोदामों पर एक्शन : 85 कबाड़ियों को हटाने मुहिम शुरू, 5 पर गिरी गाज : Video | दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी का 'वैचारिक अधिष्ठान : पाठ पढ़ने जुटे 170 से अधिक दिग्गज |

: सिटी बस संचालन हेतु तैयार होगा रोड़ मेप : यातायात एवं परिवहन सलाहकार समिति ने की अनुशंसा

admin

Wed, Jun 19, 2024

रतलाम 19 जून । महापौर माननीय श्री प्रहलाद पटेल के निर्देशानुसार यातायात एवं परिवहन सलाहकार समिति की बैठक समिति प्रभारी श्रीमती सपना त्रिपाठी की अध्यक्षता में आहूत हुई जिसमें सिटी बस संचालन हेतु रोड़ मेप बनाने के साथ ही अन्य महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर अनुशंसा की गई।

आयोजित बैठक में अनुशंसा की गई कि शहर में आवागमन हेतु सिटी बस संचालन आवश्यक है इस हेतु पूर्व से ही रोड़ मेप तैयार किया जाये ताकि आगामी समय में किसी प्रकार की परेशानी ना उत्पन्न हो साथ ही यह भी अनुशंसा की गई कि प्रत्येक वार्ड में वार्ड क्रमांक का बोर्ड लगाने की अनुशंसा की गई जिसमें वार्ड पार्षद का भी नाम अंकित हो।

इसके अलावा बैठक में तय किया गया कि शहर की पार्किंग व्यवस्था को सुधारा जाये, चांदनी चौक में मल्टी लेबल पार्किंग तथा वन वे ट्रॉफिक की व्यवस्था किये जाने हेतु कार्यवाही की जाये। यातायात में सुधार हेतु स्थाई व अस्थाई अतिक्रमण को हटाया जाये।
बैठक में तय किया गया कि रिक्शा/ईरिक्शा चालकों किराया सूची तय की जाये ताकि कोई भी मनमाने तरीके से नागरिकों से किराया वसूल ना कर सकें साथ ही नव निर्मित सड़कों की मार्किंग, पीवीसी के स्पीड ब्रेकर व रोड साईड में केट आई लगाये जाने की अनुशंसा की गई।

आयोजित बैठक में समिति प्रभारी श्रीमती सपना त्रिपाठी के अलावा समिति सदस्य सर्वश्री योगेश पापटवाल, श्रीमती देवश्री पुरोहित, श्रीमती आयुषी सांखला, श्रीमती प्रीति कसेरा, श्रीमती केसरबाई समिति सचिव श्री कैलाश गेहलोत आदि उपस्थित थे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें