Breaking News
पानी की अवैध फैक्ट्री सील : दो बत्ती के जूस सेंटर पर मिली एक्सपायरी सामग्री Video | दंपती सहित तीन पर FIR : सिविक सेंटर में अवैध रूप से रह रहे लोग, गोवंश काटने का आरोप | राष्ट्रीय स्तर की खेल सौगात : खिलाड़ियों के लिए मील का पत्थर साबित होगा बंजली इंटीग्रेटेड स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स | रतलाम में जुटेगा संभागभर के पत्रकारों का महाकुंभ : आयोजन समिति की बैठक में बांटे प्रभार | महापौर ने किया भूमि पूजन : 1.52 करोड़ से बनेगी नई सड़क और नाला Video | रहवासी इलाकों से कबाड़ गोदाम हटाने की कार्रवाई तेज : 5 और गोदाम साफ, अब तक 13 हटाए | कलेक्ट्रेट में आत्मदाह का प्रयास : 3 साल से मुआवजे के लिए भटक रहा किसान खुद पर डाला पेट्रोल Video | रीवा की घटना पर सुलग उठा जैन समाज : संतों की सुरक्षा के लिए बने सख्त कानून | कबाड़ गोदामों पर एक्शन : 85 कबाड़ियों को हटाने मुहिम शुरू, 5 पर गिरी गाज : Video | दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी का 'वैचारिक अधिष्ठान : पाठ पढ़ने जुटे 170 से अधिक दिग्गज | पानी की अवैध फैक्ट्री सील : दो बत्ती के जूस सेंटर पर मिली एक्सपायरी सामग्री Video | दंपती सहित तीन पर FIR : सिविक सेंटर में अवैध रूप से रह रहे लोग, गोवंश काटने का आरोप | राष्ट्रीय स्तर की खेल सौगात : खिलाड़ियों के लिए मील का पत्थर साबित होगा बंजली इंटीग्रेटेड स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स | रतलाम में जुटेगा संभागभर के पत्रकारों का महाकुंभ : आयोजन समिति की बैठक में बांटे प्रभार | महापौर ने किया भूमि पूजन : 1.52 करोड़ से बनेगी नई सड़क और नाला Video | रहवासी इलाकों से कबाड़ गोदाम हटाने की कार्रवाई तेज : 5 और गोदाम साफ, अब तक 13 हटाए | कलेक्ट्रेट में आत्मदाह का प्रयास : 3 साल से मुआवजे के लिए भटक रहा किसान खुद पर डाला पेट्रोल Video | रीवा की घटना पर सुलग उठा जैन समाज : संतों की सुरक्षा के लिए बने सख्त कानून | कबाड़ गोदामों पर एक्शन : 85 कबाड़ियों को हटाने मुहिम शुरू, 5 पर गिरी गाज : Video | दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी का 'वैचारिक अधिष्ठान : पाठ पढ़ने जुटे 170 से अधिक दिग्गज |

कम राशि में ले सकेंगे तैराकी का आनन्द : तरणताल पुजा-अर्चना के साथ हुआ पुनः प्रारंभ

Raj Kumar Luniya

Thu, Apr 17, 2025

रतलाम 17 अप्रैल । सिविक सेन्टर स्थित कुशाभाउ ठाकरे तरणताल जो कि बंद था उसे पुनः प्रारंभ करने के लिये लगातार प्रयास किये गये इन्ही प्रयासों के चलते आज यह तरणताल प्रारंभ हुआ है जिसमें नागरिक व बच्चे कम राशि में तैराकी का आनन्द ले सकेगे। उक्त उद्गार महापौर प्रहलाद पटेल ने कुशाभाउ ठाकरे तरणताल के पुनः प्रारंभ अवसर पर व्यक्त किये। उन्होने कहा कि निविदाकार रामा कृष्णा इन्टरप्राईजेस दिल्ली द्वारा इसका संचालन किया जायेगा इनके द्वारा देश के विभिन्न शहरों के 38 तरणताल का संचालन किया जा रहा है।

महापौर प्रहलाद पटेल ने तरणताल संचालक को निर्देशित किया कि तरणताल में सुरक्षा का पुरा ध्यान रखें, तरणताल में तैराकी के लिये जाने वाले बच्चों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें। इसके अलावा पानी की क्लीनिंग व समय-समय पर बदला जाये। शॉवर लेने के बाद ही तरणताल में जाने की अनुमति दी जाये।

निगम अध्यक्ष श्रीमती मनीषा शर्मा ने इस अवसर पर कहा कि कुशाभाउ ठाकरे तरणताल को प्रारंभ करने की मांग की जा रही थी आज से यह प्रारंभ हो चुका है ग्रीष्म ऋतु में नागरिक व बच्चे तैराकी का आनन्द ले सकेंगे।

मंडल अध्यक्ष आदित्य डागा ने इस अवसर कहा कि बीच में कुछ समय के लिये तरणताल बंद था महापौर प्रहलाद पटेल के अथक प्रयासों से आज से यह प्रारंभ हुआ है ऐसे नागरिक एवं बच्चे जिन्हे तैराकी नहीं आती है उन्हे तैराकी सिखाने हेतु तरणताल में प्रशिक्षकों तथा लाईफ गार्ड की व्यवस्था भी है।

नेता पक्ष एवं जलकार्य तथा सीवरेज समिति प्रभारी भगतसिंह भदौरिया ने स्वागत उद्बोधन देते हुए कहा कि कुशाभाउ ठाकरे तरणताल शहर के मध्य स्थित है इसके पुनः प्रारंभ होने से नागरिकों एवं बच्चों को तैराकी करने व सीखने का लाभ मिलेगा।

प्रारंभ में महापौर प्रहलाद पटेल, निगम अध्यक्ष श्रीमती मनीषा शर्मा, मंडल अध्यक्ष आदित्य डागा, भाजपा जिला कार्यालय मंत्री मनोज शर्मा, नेता पक्ष भगतसिंह भदौरिया, महापौर परिषद सदस्य पप्पू पुरोहित, धर्मेन्द्र व्यास, विशाल शर्मा, अक्षय संघवी, श्रीमती सपना त्रिपाठी, क्षेत्रिय पार्षद श्रीमती मनीषा-विजयसिंह चौहान, पार्षद रणजीत टांक, धर्मेन्द्र रांका, श्रीमती निशा सोमानी, श्रीमती देवश्री पुरोहित, पार्षद प्रतिनिधि गौरव त्रिपाठी, राजेन्द्र चौहान, रमेशचन्द्र पांचाल, विजयसिंह चौहान, शेरू पठान, कार्यपालन यंत्री राहूल जाखड़, स्वच्छता अधिकारी ए.पी. सिंह, प्रभारी सहायक यंत्री सुहास पंडित आदि ने विधिवत् पूजा-अर्चना कर तथा फीता काटकर तरणताल को पुनः प्रारंभ किया। कार्यक्रम का संचालन राजेन्द्र चौहान ने किया व आभार क्षेत्रिय पार्षद श्रीमती मनीषा चौहान ने माना.

Tags :

MUNCIPAL_CORPORATION_RATLAM

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें