Breaking News
पानी की अवैध फैक्ट्री सील : दो बत्ती के जूस सेंटर पर मिली एक्सपायरी सामग्री Video | दंपती सहित तीन पर FIR : सिविक सेंटर में अवैध रूप से रह रहे लोग, गोवंश काटने का आरोप | राष्ट्रीय स्तर की खेल सौगात : खिलाड़ियों के लिए मील का पत्थर साबित होगा बंजली इंटीग्रेटेड स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स | रतलाम में जुटेगा संभागभर के पत्रकारों का महाकुंभ : आयोजन समिति की बैठक में बांटे प्रभार | महापौर ने किया भूमि पूजन : 1.52 करोड़ से बनेगी नई सड़क और नाला Video | रहवासी इलाकों से कबाड़ गोदाम हटाने की कार्रवाई तेज : 5 और गोदाम साफ, अब तक 13 हटाए | कलेक्ट्रेट में आत्मदाह का प्रयास : 3 साल से मुआवजे के लिए भटक रहा किसान खुद पर डाला पेट्रोल Video | रीवा की घटना पर सुलग उठा जैन समाज : संतों की सुरक्षा के लिए बने सख्त कानून | कबाड़ गोदामों पर एक्शन : 85 कबाड़ियों को हटाने मुहिम शुरू, 5 पर गिरी गाज : Video | दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी का 'वैचारिक अधिष्ठान : पाठ पढ़ने जुटे 170 से अधिक दिग्गज | पानी की अवैध फैक्ट्री सील : दो बत्ती के जूस सेंटर पर मिली एक्सपायरी सामग्री Video | दंपती सहित तीन पर FIR : सिविक सेंटर में अवैध रूप से रह रहे लोग, गोवंश काटने का आरोप | राष्ट्रीय स्तर की खेल सौगात : खिलाड़ियों के लिए मील का पत्थर साबित होगा बंजली इंटीग्रेटेड स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स | रतलाम में जुटेगा संभागभर के पत्रकारों का महाकुंभ : आयोजन समिति की बैठक में बांटे प्रभार | महापौर ने किया भूमि पूजन : 1.52 करोड़ से बनेगी नई सड़क और नाला Video | रहवासी इलाकों से कबाड़ गोदाम हटाने की कार्रवाई तेज : 5 और गोदाम साफ, अब तक 13 हटाए | कलेक्ट्रेट में आत्मदाह का प्रयास : 3 साल से मुआवजे के लिए भटक रहा किसान खुद पर डाला पेट्रोल Video | रीवा की घटना पर सुलग उठा जैन समाज : संतों की सुरक्षा के लिए बने सख्त कानून | कबाड़ गोदामों पर एक्शन : 85 कबाड़ियों को हटाने मुहिम शुरू, 5 पर गिरी गाज : Video | दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी का 'वैचारिक अधिष्ठान : पाठ पढ़ने जुटे 170 से अधिक दिग्गज |

: रतलाम पुलिस द्वारा ‘‘सेफ क्लिक’’ अभियान का शुभारंभ, चलाया जारहा विशेष सायबर जागरूकता अभियान

admin

Sun, Feb 2, 2025

श्रीमान पुलिस महानिदेशक महोदय के निर्देशन पर पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री अमित कुमार के मार्गदर्शन में रतलाम पुलिस द्वारा समाज में सायबर अपराधों एवं हिंसा की रोकथाम और सुरक्षित वातावरण उपलब्‍ध कराने के उद्देश्‍य से सायबर सुरक्षा जन जागरुकता अभियान ''सेफ क्लिक'' चलाया जा रहा है। अभियान के सफल क्रियान्वयन हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री राकेश खाखा, उप पुलिस अधीक्षक महिला शाखा श्री अजय सारवान के मार्गदर्शन में सभी एसडीओपी / सीएसपी एवं थाना प्रभारियों के नेतृत्व में 10 दिवसीय अभियान की कार्ययोजना तैयार की गई है। पुलिस अधीक्षक द्वारा जिले के सभी नागरिकों से रतलाम पुलिस के इस अभियान को सफल बनाने में सहयोग करने की अपील की गई।

अभियान के अंतर्गत आज जिले के सभी थाना क्षेत्रों में संबंधित सीएसपी/एसडीओपी, थाना प्रभारी एवं सायबर सेल की टीम द्वारा स्कूल्स कॉलेजेस में जाकर सायबर जागरूकता सेमिनार का आयोजन किया गया। शैक्षणिक संस्थाओं में जाकर बच्चों को ऑनलाइन ठगी, फिशिंग, बैंकिंग फ्रॉड, सोशल मीडिया से जुड़ी सावधानियां, डिजिटल पेमेंट सुरक्षा, और साइबर अपराधों से बचाव के उपाय संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियाँ दी गईं। सायबर विशेषज्ञों ने बताया कि कैसे संदिग्ध लिंक, अज्ञात कॉल और फर्जी ईमेल से सतर्क रहें एवं अपने बैंकिंग विवरण और ओटीपी किसी के साथ साझा न करें।

सुरक्षित क्लिक-सुरक्षित जीवन

किसी भी प्रकार की सायबर धोखाधड़ी होने पर राष्ट्रीय सायबर हेल्पलाइन नंबर 1930 या रतलाम पुलिस सायबर हेल्पलाइन नंबर 7049127420 पर कॉल करे। उप पुलिस अधीक्षक महिला सुरक्षा शाखा श्री अजय सारवान, उप पुलिस अधीक्षक श्री शेर सिंह भूरिया, प्र आर मनमोहन शर्मा, प्र आर लक्ष्मीनारायण सूर्यवंशी, आर राहुल पाटीदार, द्वारा हिमालय इंटरनेशनेशन स्कूल में बच्चों को सायबर जागरूकता सेमिनार का आयोजन किया गया। इस दौरान संस्था प्राचार्य एच एस खालसा, शिक्षक गण एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। जिले के सभी थाना स्तरों पर एसडीओपी/ सीएसपी थाना प्रभारियों द्वारा शैक्षणिक संस्थाओं में पहुंचकर बच्चों सायबर अपराधों के प्रति जागरूक किया गया।

जागरूकता अभियान के मुख्य बिंदु

  • साइबर अपराधों की पहचान और रोकथाम के उपाय।
  • ऑनलाइन फ्रॉड, फिशिंग, हैकिंग एवं सोशल मीडिया से संबंधित सुरक्षा टिप्स।
  • डिजिटल ट्रांजेक्शन और पासवर्ड सुरक्षा के उपाय।
  • साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 ए पोर्टल की जानकारी।

प्रमुख आयोजन स्थल एवं सहभागिता

  • हिमालय इंटरनेशनल स्कूल (360 विद्यार्थी)
  • एकीकृत शा हाइ स्कूल आलोट (110 विद्यार्थी)
  • शा. नवीन उमावि आनंद कॉलोनी (200 विद्यार्थी)
  • शा. हाई स्कूल हाटपीपल्या (200 विद्यार्थी)
  • साइन पब्लिक का. स्कूल (50 विद्यार्थी)
  • महावीर स्कूल आलोट (350 विद्यार्थी)
  • शासकीय उमावि शिवगढ़ (210 विद्यार्थी)
  • शासकीय उमावि, पालसोडा (80 विद्यार्थी)
  • शासकीय उमावि, बरखेड़ाकला (45 विद्यार्थी)
  • नवोदय विद्यालय कालूखेड़ा (50 विद्यार्थी)
  • शासकीय बहुउद्देशीय उ मा वि माणकचौक (110 विद्यार्थी)
  • शासकीय उमावि, सिमलावदा (50 विद्यार्थी)
  • शासकीय हाई स्कूल रत्तागिरी (50 विद्यार्थी)
  • शासकीय माध्यमिक विद्यालय रावटी(150 विद्यार्थी)
  • शासकीय उमावि, बाजना (50 विद्यार्थी)
  • शासकीय भगत सिंह कॉलेज जावरा (180 विद्यार्थी)
  • शासकीय कन्या उमावि, सैलाना (80 विद्यार्थी)
  • शासकीय उमावि, सरवन (175 विद्यार्थी)

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें