Breaking News
पानी की अवैध फैक्ट्री सील : दो बत्ती के जूस सेंटर पर मिली एक्सपायरी सामग्री Video | दंपती सहित तीन पर FIR : सिविक सेंटर में अवैध रूप से रह रहे लोग, गोवंश काटने का आरोप | राष्ट्रीय स्तर की खेल सौगात : खिलाड़ियों के लिए मील का पत्थर साबित होगा बंजली इंटीग्रेटेड स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स | रतलाम में जुटेगा संभागभर के पत्रकारों का महाकुंभ : आयोजन समिति की बैठक में बांटे प्रभार | महापौर ने किया भूमि पूजन : 1.52 करोड़ से बनेगी नई सड़क और नाला Video | रहवासी इलाकों से कबाड़ गोदाम हटाने की कार्रवाई तेज : 5 और गोदाम साफ, अब तक 13 हटाए | कलेक्ट्रेट में आत्मदाह का प्रयास : 3 साल से मुआवजे के लिए भटक रहा किसान खुद पर डाला पेट्रोल Video | रीवा की घटना पर सुलग उठा जैन समाज : संतों की सुरक्षा के लिए बने सख्त कानून | कबाड़ गोदामों पर एक्शन : 85 कबाड़ियों को हटाने मुहिम शुरू, 5 पर गिरी गाज : Video | दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी का 'वैचारिक अधिष्ठान : पाठ पढ़ने जुटे 170 से अधिक दिग्गज | पानी की अवैध फैक्ट्री सील : दो बत्ती के जूस सेंटर पर मिली एक्सपायरी सामग्री Video | दंपती सहित तीन पर FIR : सिविक सेंटर में अवैध रूप से रह रहे लोग, गोवंश काटने का आरोप | राष्ट्रीय स्तर की खेल सौगात : खिलाड़ियों के लिए मील का पत्थर साबित होगा बंजली इंटीग्रेटेड स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स | रतलाम में जुटेगा संभागभर के पत्रकारों का महाकुंभ : आयोजन समिति की बैठक में बांटे प्रभार | महापौर ने किया भूमि पूजन : 1.52 करोड़ से बनेगी नई सड़क और नाला Video | रहवासी इलाकों से कबाड़ गोदाम हटाने की कार्रवाई तेज : 5 और गोदाम साफ, अब तक 13 हटाए | कलेक्ट्रेट में आत्मदाह का प्रयास : 3 साल से मुआवजे के लिए भटक रहा किसान खुद पर डाला पेट्रोल Video | रीवा की घटना पर सुलग उठा जैन समाज : संतों की सुरक्षा के लिए बने सख्त कानून | कबाड़ गोदामों पर एक्शन : 85 कबाड़ियों को हटाने मुहिम शुरू, 5 पर गिरी गाज : Video | दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी का 'वैचारिक अधिष्ठान : पाठ पढ़ने जुटे 170 से अधिक दिग्गज |

: रतलाम सांस्कृतिक मंच द्वारा रंग पंचमी 2023 गैर रूट एवं प्रतिबंधित मार्ग

admin

Sat, Mar 11, 2023

दिनांक 12.03.2022 को रतलाम सांस्कृतिक मंच द्वारा होली पर्व रंग पंचमी के दौरान परम्परागत मार्गो से प्रात: 10.00 बजे से दोपहर 03.00 बजे के मध्य गैर निकाली जाती है। गैर मे शामिल लोग रानी जी के मन्दिर  धानमण्डी मे एकत्रित होकर गणेश देवरी होते हुए न्यू क्लॉथ मार्केट जमनालाल स्वीट्स की दुकान से महालक्ष्मी जी मन्दिर के सामने होते हुए घांस बाजार चौराहा, चौमुखी पुल, चाँदनीचोक, तोपखाना, हरदेवलाला पिपली से आबकारी चोराहा होते हुए ब्राम्हणो के वास, रानी जी का मन्दिर धान मण्डी, नाहरपुरा चौराहा से डालुमोदी बाजार पहुँचकर गैर का समापन होगा। गैर जूलुस के दौरान उपरोक्त यातायात मार्ग परिवर्तन लागू रहेगा शहर की आम जनता से यातायात पुलिस की अपील है कि मार्ग परिवर्तन के दौरान सहयोग प्रदान कर, असुविधा से बचे।

गैर रंग पंचमी जूलुस के दौरान आम जनता की सुविधा को देखते हुए रतलाम यातायात पुलिस द्वारा निम्नानुसार यातायात व्यवस्था एवं डायवर्सन प्लॉन तैयार किया गया है:-

  • रानी जी के मन्दिर पर जूलुस मे शामिल होने वाली भीड को देखते हुए नाहरपुरा चौराहा से रानी जी के मन्दिर तरफ, शहीद चौक से रानी जी मन्दिर की ओर, हरदेवलाला की पीपली से रानी जी के मन्दिर की ओर चार पहिया वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
  • गैर जूलुस गणेश देवरी पंहुचने के दौरान बजाज खाना से गणेश देवरी की ओर, तोपखाना से गणेश देवरी की ओर, चौमुखी पुल से गणेश देवरी की ओर चार पहिया, दो पहिया वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। 
  • गणेश देवरी से न्यू क्लॉथ मार्केट पंहुचने के दौरान डालुमोदी बाजार से गणेश देवरी की ओर आने वाले मार्ग पर चार पहिया, दो पहिया वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
  • जमना स्वीट्स से घांस बाजार चौराहा मे जूलुस प्रवेश के दौरान चार पहिया एवं दो पहिया वाहन घांस बाजार चौराहा से प्रतिबंधित रहेंगे।
  • घांस बाजार चौराहा जूलुस पंहुचने के दौरान कलाईगर मार्ग की ओर से, डालुमोदी बाजार से गेलडा स्वीट्स एवं खैराती वास वाले मार्ग पर चार पहिया, दो पहिया वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
  • चौमुखी पुल जूलुस प्रवेश के दौरान कसारा बाजार से चौमुखी पुल की ओर आने वाला मार्ग एवं गणेश देवरी से चौमुखी पुल की ओर आने वाले मार्ग पर चार पहिया, दो पहिया वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
  • चौमुखी पुल से चाँदनीचौक बजाज खाना की ओर जूलुस प्रवेश के दौरान त्रिपोलिया गेट से चाँदनीचौक एवं बाजना बस स्टेण्ड से चाँदनीचौक की ओर आने वाले मार्ग एवं गौशाला रोड से तोपखाना की ओर एवं गणेश देवरी से तोपखाना की ओर चार पहिया, दो पहिया वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
  • बजाज खाना से हरदेवलाला की पीपली की ओर जूलुस प्रवेश के दौरान नीम चौक से बजाज खाना एवं आबकारी चौराहे से हरदेवलाला पीपली की ओर एवं मोमीनपुरा से हरदेवलाला पीपली की ओर के मार्ग पर चार पहिया, दो पहिया वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
  • आबकारी चौराहे पर जुलुस पहुचने पर हाट रोट से आबकारी चोराहे पर आने वाले चार पहीया एवं दो पहीया वाहन प्रतिबंधित रहेंगे एवं बजरंग डेरी ब्राह्म्ण वास से मुख्य मार्ग शहीद चौक की ओर जूलुस प्रवेश के दौरान आबकारी चौराहा से शहीद चौक, सैलाना बस स्टेण्ड से शहर सराय एवं लोकेन्द्र टॉकीज से शहर सराय की ओर एवं गोविंद पान वाला नाहरपुरा तिराहा से अण्डा गली एवं धानमण्डी की ओर जाने वाले मार्ग पर चार पहिया, दो पहिया वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
  • रानी जी मंदिर जुलुस पहुचने पर शहिद चौक से रानी जी मदिर, हरदेवलाला पीपली से रानी जी मदिर एवं गणेश देवरी से रानी जी मंदिर, नाहरपुरा से रानी जी मंदिर आने वाले दो पहीया, चार पहीया वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
  • रानी जी के मन्दिर से नाहरपुरा जूलुस प्रवेश के दौरान गणेश देवरी से धानमण्डी की ओर, हरदेवलाला पीपली की ओर से धानमण्डी की ओर एवं डालुमोदी बाजार से नाहरपुरा की ओर एवं गोविंद पान वाला नाहरपुरा तिराहे से नाहरपुरा चौराहे की ओर मार्ग पर चार पहिया, दो पहिया वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
  • नाहरपुरा से डालूमोदी बाजार की ओर जूलुस प्रवेश के दौरान नाहरपुरा तिराहा से नाहरपुरा चौराहा की ओर, श्रीमालिवास से नाहरपुरा की ओर, घास बाजार से डालूमोदी बाजार की ओर, गणेश देवरी से डालूमोदी बाजार की ओर आने वाले मार्ग पर चार पहिया, दो पहिया वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें