Breaking News
पानी की अवैध फैक्ट्री सील : दो बत्ती के जूस सेंटर पर मिली एक्सपायरी सामग्री Video | दंपती सहित तीन पर FIR : सिविक सेंटर में अवैध रूप से रह रहे लोग, गोवंश काटने का आरोप | राष्ट्रीय स्तर की खेल सौगात : खिलाड़ियों के लिए मील का पत्थर साबित होगा बंजली इंटीग्रेटेड स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स | रतलाम में जुटेगा संभागभर के पत्रकारों का महाकुंभ : आयोजन समिति की बैठक में बांटे प्रभार | महापौर ने किया भूमि पूजन : 1.52 करोड़ से बनेगी नई सड़क और नाला Video | रहवासी इलाकों से कबाड़ गोदाम हटाने की कार्रवाई तेज : 5 और गोदाम साफ, अब तक 13 हटाए | कलेक्ट्रेट में आत्मदाह का प्रयास : 3 साल से मुआवजे के लिए भटक रहा किसान खुद पर डाला पेट्रोल Video | रीवा की घटना पर सुलग उठा जैन समाज : संतों की सुरक्षा के लिए बने सख्त कानून | कबाड़ गोदामों पर एक्शन : 85 कबाड़ियों को हटाने मुहिम शुरू, 5 पर गिरी गाज : Video | दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी का 'वैचारिक अधिष्ठान : पाठ पढ़ने जुटे 170 से अधिक दिग्गज | पानी की अवैध फैक्ट्री सील : दो बत्ती के जूस सेंटर पर मिली एक्सपायरी सामग्री Video | दंपती सहित तीन पर FIR : सिविक सेंटर में अवैध रूप से रह रहे लोग, गोवंश काटने का आरोप | राष्ट्रीय स्तर की खेल सौगात : खिलाड़ियों के लिए मील का पत्थर साबित होगा बंजली इंटीग्रेटेड स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स | रतलाम में जुटेगा संभागभर के पत्रकारों का महाकुंभ : आयोजन समिति की बैठक में बांटे प्रभार | महापौर ने किया भूमि पूजन : 1.52 करोड़ से बनेगी नई सड़क और नाला Video | रहवासी इलाकों से कबाड़ गोदाम हटाने की कार्रवाई तेज : 5 और गोदाम साफ, अब तक 13 हटाए | कलेक्ट्रेट में आत्मदाह का प्रयास : 3 साल से मुआवजे के लिए भटक रहा किसान खुद पर डाला पेट्रोल Video | रीवा की घटना पर सुलग उठा जैन समाज : संतों की सुरक्षा के लिए बने सख्त कानून | कबाड़ गोदामों पर एक्शन : 85 कबाड़ियों को हटाने मुहिम शुरू, 5 पर गिरी गाज : Video | दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी का 'वैचारिक अधिष्ठान : पाठ पढ़ने जुटे 170 से अधिक दिग्गज |

: श्री राम नवमी के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ

admin

Fri, Mar 31, 2023

रतलाम 31 मार्च 2023/ म.प्र. शासन संस्कृति विभाग द्वारा जिला प्रशासन के सहयोग से श्रीराम नवमी के अवसर पर कालिका माता परिसर में प्राकट्य पर्व आयोजन किया गया। शहर विधायक श्री चैतन्य काश्यपमहापौर श्री प्रहलाद पटेलनिगम अध्यक्ष श्रीमती मनीषा शर्मा आदि उपस्थित थे।

कार्यक्रम के प्रारंभ में विधायक श्री चैतन्य काश्यप द्वारा कन्या पूजन किया गया। विधायक श्री काश्यपमहापौर श्री प्रहलाद पटेलनिगम अध्यक्ष श्रीमती मनीषा शर्मा द्वारा कार्यक्रम में आए कलाकारों का स्वागतअभिनंदन किया गया।

अपने संबोधन में विधायक श्री चैतन्य काश्यप द्वारा सभी को श्रीराम नवमी की शुभकामनाएं दी गई। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा इस प्रकार के आयोजन कराए जा रहे हैं। राज्य शासन संस्कृति और संस्कारों के विकास में निरंतर कार्य कर रहा है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी तथा मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान आदर्श रूप में शासन के कार्य कर रहे हैं।

इस दौरान जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती साधना जायसवालश्री कृष्ण कुमार सोनीपार्षदगण सर्वश्री धर्मेंद्र व्याससपना त्रिपाठीसंगीता सोनीअनिल कटारादेवश्री पुरोहितगौरव त्रिपाठीहेमंत राहोरीजिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती जमुना भिड़ेएसडीएम श्री संजीव पांडेकविता चौहानपरमानंद योगी भी उपस्थित रहे।

आयोजित कार्यक्रम में सागर के राजकुमार ठाकुर एवं उनके साथियों के लोक गायन के अलावा इंदौर की हर्षिता दाधीच एवं ग्रुप द्वारा जटायु मोक्षम नृत्य नाटिका तथा मुंबई के तेजस मिताली विंचुरकर एवं साथियों द्वारा भजन गायन प्रस्तुत किया गया। मंच संचालन कवि श्री प्रवीण अत्रे द्वारा किया गया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें