Breaking News
पानी की अवैध फैक्ट्री सील : दो बत्ती के जूस सेंटर पर मिली एक्सपायरी सामग्री Video | दंपती सहित तीन पर FIR : सिविक सेंटर में अवैध रूप से रह रहे लोग, गोवंश काटने का आरोप | राष्ट्रीय स्तर की खेल सौगात : खिलाड़ियों के लिए मील का पत्थर साबित होगा बंजली इंटीग्रेटेड स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स | रतलाम में जुटेगा संभागभर के पत्रकारों का महाकुंभ : आयोजन समिति की बैठक में बांटे प्रभार | महापौर ने किया भूमि पूजन : 1.52 करोड़ से बनेगी नई सड़क और नाला Video | रहवासी इलाकों से कबाड़ गोदाम हटाने की कार्रवाई तेज : 5 और गोदाम साफ, अब तक 13 हटाए | कलेक्ट्रेट में आत्मदाह का प्रयास : 3 साल से मुआवजे के लिए भटक रहा किसान खुद पर डाला पेट्रोल Video | रीवा की घटना पर सुलग उठा जैन समाज : संतों की सुरक्षा के लिए बने सख्त कानून | कबाड़ गोदामों पर एक्शन : 85 कबाड़ियों को हटाने मुहिम शुरू, 5 पर गिरी गाज : Video | दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी का 'वैचारिक अधिष्ठान : पाठ पढ़ने जुटे 170 से अधिक दिग्गज | पानी की अवैध फैक्ट्री सील : दो बत्ती के जूस सेंटर पर मिली एक्सपायरी सामग्री Video | दंपती सहित तीन पर FIR : सिविक सेंटर में अवैध रूप से रह रहे लोग, गोवंश काटने का आरोप | राष्ट्रीय स्तर की खेल सौगात : खिलाड़ियों के लिए मील का पत्थर साबित होगा बंजली इंटीग्रेटेड स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स | रतलाम में जुटेगा संभागभर के पत्रकारों का महाकुंभ : आयोजन समिति की बैठक में बांटे प्रभार | महापौर ने किया भूमि पूजन : 1.52 करोड़ से बनेगी नई सड़क और नाला Video | रहवासी इलाकों से कबाड़ गोदाम हटाने की कार्रवाई तेज : 5 और गोदाम साफ, अब तक 13 हटाए | कलेक्ट्रेट में आत्मदाह का प्रयास : 3 साल से मुआवजे के लिए भटक रहा किसान खुद पर डाला पेट्रोल Video | रीवा की घटना पर सुलग उठा जैन समाज : संतों की सुरक्षा के लिए बने सख्त कानून | कबाड़ गोदामों पर एक्शन : 85 कबाड़ियों को हटाने मुहिम शुरू, 5 पर गिरी गाज : Video | दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी का 'वैचारिक अधिष्ठान : पाठ पढ़ने जुटे 170 से अधिक दिग्गज |

: आयुष मेले एवं निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

admin

Sun, Jun 4, 2023

रतलाम 04 जून 2023/ कलेक्टर श्री नरेन्द्र कुमार सूर्यवशी के निर्देशन में, जिला आयुष विभाग द्वारा ग्राम मवता ब्लॉक पिपलोदा में 3 जून को विकासखंड स्तरीय आयुष मेले एवं निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि जनपद सदस्य श्री दिनेश सुथार, ग्राम सरपंच श्री संजय शर्मा, मेडिकल ऑफिसर मावता डॉ. जितेंद्र पाटीदार, पूर्व जनपद सदस्य श्री श्यामसिंह देवड़ा, ग्राम उपसरपंच श्री फतेलाल कुमावत द्वारा भगवान धन्वंतरि के चित्र पर पुष्प अर्पण कर दीप प्रज्वलन कर शिविर का शुभारंभ किया गया।

समस्त अतिथियों का स्वागत ओषधि पोधो से किया गया। आयुष मेले  में आयुर्वेद एवं होम्योपैथी चिकित्सा पद्धति से लोगो को उपचार दिया गया। मेले में आने वाले लाभार्थियों को निशुल्क औषधि पौधों का वितरण किया गया। शिविर में कुल 397 जिसमे 115 पुरुष व  282 महिला रोगियों ने निशुल्क चिकित्सा परामर्श एवं औषधि वितरण का लाभ लिया। मेले में जन सामान्य को आयुर्वेद दिनचर्या, ऋतुचर्या, पोषण आहार एवं सामान्य रोगों से बचाव हेतु आवश्यक दिशा निर्देशों की जानकारी दी गयी।

देवारण्य योजना के अन्तर्गत मेले में जनसामान्य को विभिन्न रोगों में स्थानीय औषधि पौधों के उपयोग की जानकारी प्रदर्शिनी लगाकर एवं पम्प्लेट वितरण कर दी गई तथा निशुल्क औषधि पौधों का वितरण भी किया गया। मेले में आये हुए 397 लाभार्थियों एवं अतिथियों को विभागीय योग प्रशिक्षक एवं योग सहायक द्वारा योगाभ्यास करवाया गया तथा विभिन्न रोगानुसार योगाभ्यास की जानकारी भी दी गयी । मेले में लाभार्थियों को प्रदर्शिनी के माध्यम से "आयुर्वेद आहार" के अन्तर्गत मोटा अनाज से बने अरोग्यदायी व्यंजन के गुणधर्म एवं बनाने की विधि की विस्तृत रूप से जानकारी दी गयी, बच्चों का सुवर्ण प्राशन  संस्कार किया गया एवं सुपुष्टि योग की जानकारी का प्रदर्शनी लगाई गई।

मेले मे आये लाभार्थियों की शुगर एवं ब्लड प्रेशर की  निःशुल्क जांच की गई। मोबाइल के माध्यम से विशेषज्ञो से परामर्श हेतु ग्रामीणों को आयुष क्यौर् एप डाउनलोड करवाया गया। मेले में "Life Style for Environment" के अन्तर्गत पर्यावरण के प्रति जीवन शैली में व्यक्तिगत एवं सामूहिक कर्तव्य पर आधारित जानकारी दी गयी। इस मेले में आयुष विभाग, स्वास्थ्य विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग,जिला प्रशासन,पंचायत विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। जिला आयुष अधिकारी डॉ बलराज सिंह चौहान द्वारा आम जन से आयुष ओषधि का अधिक से अधिक लाभ लेने की अपील की गई है ।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें