Breaking News
पानी की अवैध फैक्ट्री सील : दो बत्ती के जूस सेंटर पर मिली एक्सपायरी सामग्री Video | दंपती सहित तीन पर FIR : सिविक सेंटर में अवैध रूप से रह रहे लोग, गोवंश काटने का आरोप | राष्ट्रीय स्तर की खेल सौगात : खिलाड़ियों के लिए मील का पत्थर साबित होगा बंजली इंटीग्रेटेड स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स | रतलाम में जुटेगा संभागभर के पत्रकारों का महाकुंभ : आयोजन समिति की बैठक में बांटे प्रभार | महापौर ने किया भूमि पूजन : 1.52 करोड़ से बनेगी नई सड़क और नाला Video | रहवासी इलाकों से कबाड़ गोदाम हटाने की कार्रवाई तेज : 5 और गोदाम साफ, अब तक 13 हटाए | कलेक्ट्रेट में आत्मदाह का प्रयास : 3 साल से मुआवजे के लिए भटक रहा किसान खुद पर डाला पेट्रोल Video | रीवा की घटना पर सुलग उठा जैन समाज : संतों की सुरक्षा के लिए बने सख्त कानून | कबाड़ गोदामों पर एक्शन : 85 कबाड़ियों को हटाने मुहिम शुरू, 5 पर गिरी गाज : Video | दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी का 'वैचारिक अधिष्ठान : पाठ पढ़ने जुटे 170 से अधिक दिग्गज | पानी की अवैध फैक्ट्री सील : दो बत्ती के जूस सेंटर पर मिली एक्सपायरी सामग्री Video | दंपती सहित तीन पर FIR : सिविक सेंटर में अवैध रूप से रह रहे लोग, गोवंश काटने का आरोप | राष्ट्रीय स्तर की खेल सौगात : खिलाड़ियों के लिए मील का पत्थर साबित होगा बंजली इंटीग्रेटेड स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स | रतलाम में जुटेगा संभागभर के पत्रकारों का महाकुंभ : आयोजन समिति की बैठक में बांटे प्रभार | महापौर ने किया भूमि पूजन : 1.52 करोड़ से बनेगी नई सड़क और नाला Video | रहवासी इलाकों से कबाड़ गोदाम हटाने की कार्रवाई तेज : 5 और गोदाम साफ, अब तक 13 हटाए | कलेक्ट्रेट में आत्मदाह का प्रयास : 3 साल से मुआवजे के लिए भटक रहा किसान खुद पर डाला पेट्रोल Video | रीवा की घटना पर सुलग उठा जैन समाज : संतों की सुरक्षा के लिए बने सख्त कानून | कबाड़ गोदामों पर एक्शन : 85 कबाड़ियों को हटाने मुहिम शुरू, 5 पर गिरी गाज : Video | दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी का 'वैचारिक अधिष्ठान : पाठ पढ़ने जुटे 170 से अधिक दिग्गज |

: अस्थाई अतिक्रमण कर्ताओं पर सिर्फ जुर्माना : अतिक्रमण की स्थिति यथावत

admin

Mon, Oct 7, 2024

रतलाम 6 अक्टूबर । अस्थाई अतिक्रमण को हटाये जाने की मुहिम के तहत निगम आयुक्त हिमांशु भट्ट के निर्देशानुसार नगर के विभिन्न स्थानों पर कार्यवाही करते हुए अस्थाई अतिक्रमण को हटाये जाने के साथ ही संबंधितों पर जुर्माना भी किया गया । अस्थाई अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही के तहत गणेश देवरी, चांदनी चौक, आजाद चौक, त्रिपुलिया गेट से अतिक्रमण हटाकर सामान जप्त कर पंजरापोल जमा किया गया एवं त्रिपोलिया गेट स्थित डीके मोबाइल इलेक्ट्रिक पर 2500/-, अविनाश इलेक्ट्रॉनिक 2000/-, इमरान 500/- , कैलाश प्रजापति 250/-, अतिथि मेंसवेयर 250/- का जुर्माना किया गया साथ साई चबूतरा स्थित मटन की दुकान सील की गई व ईश्वर नगर स्थित गोलू कटरा की मटन की दुकान सील की गई । कार्यवाही दल प्रभारी राजेंद्र सिंह पवार के अलावा पवन सोलंकी, ऋषि पंडिया, महेश व्यास, मुकेश मेहता, राकेश शर्मा, कमलेश ठाकुर, रवि टांक, कृष्णा बैरागी, हिमांशु टांक आदि उपस्थित थे।

चालानी करवाई का नहीं हुआ असर

चांदनी चौक से त्रिपोलिया गेट तक फल फ्रूट और सब्जी व्यवसायियों के साथ दुकान संचालकों द्वारा बिना अनुमती के 15-15 फीट तक के गेट चालान कटने के बाद भी यथावत स्थिति में है। निगम अमले द्वारा अतिक्रमण कर्ताओं को चालानी कार्यवाही करके अतिक्रमण को यथावत छोड़ दिया गया। पूर्व में कलेक्टर कुमार पुरषोत्तम के निर्देश पर इस रोड पर लगने वाली सब्जी व फल फ्रूट की दूकानों को भी किया गया था त्रिवेणी में स्थानांतरित, नगर निगम करवाने वाला था शेड, शौचालय और पानी की व्यव्स्था पर निगम की निष्क्रिय के कारण हो गया दूसरो का कब्जा । क्या चालानी कार्रवाई के बाद मिल जाता है अतिक्रमण करने का अधिकार ?

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें