: सीनियर एशियन रेसलिंग चैंपियनशिप में रतलाम मंडल पर कार्यरत श्री रूपिन को मिला सिल्वर मेडल
admin
Mon, Apr 10, 2023
09 से 14 अप्रैल तक कजाखस्तान के अस्तान में आयोजित की जा रही सीनियर एशियन रेसलिंग चैंपियनशिप में पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के वाणिज्य विभाग में कार्यरत श्री रुपिन ने पहले ही दिन अपने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करते हुए 55 किलोग्राम भार वर्ग में सिल्वर मेडल प्राप्त कर रतलाम मंडल के साथ ही साथ पश्चिम रेलवे को गौरवान्वित करने का कार्य किया है।
श्री रूपिन की इस उपलब्धि पर मंडल रेल प्रबंधक श्री रजनीश कुमार, अपर मंडल रेल प्रबंधक श्री अशफाक अहमद, सचिव रतलाम मंडल खेडलकूद संघ एवं वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक श्री प्रवीण कुमार तिवारी, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्रीमती प्रतिभा पॉल एवं अन्य अधिकारियों ने बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन