Breaking News
पानी की अवैध फैक्ट्री सील : दो बत्ती के जूस सेंटर पर मिली एक्सपायरी सामग्री Video | दंपती सहित तीन पर FIR : सिविक सेंटर में अवैध रूप से रह रहे लोग, गोवंश काटने का आरोप | राष्ट्रीय स्तर की खेल सौगात : खिलाड़ियों के लिए मील का पत्थर साबित होगा बंजली इंटीग्रेटेड स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स | रतलाम में जुटेगा संभागभर के पत्रकारों का महाकुंभ : आयोजन समिति की बैठक में बांटे प्रभार | महापौर ने किया भूमि पूजन : 1.52 करोड़ से बनेगी नई सड़क और नाला Video | रहवासी इलाकों से कबाड़ गोदाम हटाने की कार्रवाई तेज : 5 और गोदाम साफ, अब तक 13 हटाए | कलेक्ट्रेट में आत्मदाह का प्रयास : 3 साल से मुआवजे के लिए भटक रहा किसान खुद पर डाला पेट्रोल Video | रीवा की घटना पर सुलग उठा जैन समाज : संतों की सुरक्षा के लिए बने सख्त कानून | कबाड़ गोदामों पर एक्शन : 85 कबाड़ियों को हटाने मुहिम शुरू, 5 पर गिरी गाज : Video | दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी का 'वैचारिक अधिष्ठान : पाठ पढ़ने जुटे 170 से अधिक दिग्गज | पानी की अवैध फैक्ट्री सील : दो बत्ती के जूस सेंटर पर मिली एक्सपायरी सामग्री Video | दंपती सहित तीन पर FIR : सिविक सेंटर में अवैध रूप से रह रहे लोग, गोवंश काटने का आरोप | राष्ट्रीय स्तर की खेल सौगात : खिलाड़ियों के लिए मील का पत्थर साबित होगा बंजली इंटीग्रेटेड स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स | रतलाम में जुटेगा संभागभर के पत्रकारों का महाकुंभ : आयोजन समिति की बैठक में बांटे प्रभार | महापौर ने किया भूमि पूजन : 1.52 करोड़ से बनेगी नई सड़क और नाला Video | रहवासी इलाकों से कबाड़ गोदाम हटाने की कार्रवाई तेज : 5 और गोदाम साफ, अब तक 13 हटाए | कलेक्ट्रेट में आत्मदाह का प्रयास : 3 साल से मुआवजे के लिए भटक रहा किसान खुद पर डाला पेट्रोल Video | रीवा की घटना पर सुलग उठा जैन समाज : संतों की सुरक्षा के लिए बने सख्त कानून | कबाड़ गोदामों पर एक्शन : 85 कबाड़ियों को हटाने मुहिम शुरू, 5 पर गिरी गाज : Video | दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी का 'वैचारिक अधिष्ठान : पाठ पढ़ने जुटे 170 से अधिक दिग्गज |

: मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव यूनियन ने देश भर में अड़ताल कर अपनी 8 सूत्रीय मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया

admin

Thu, Dec 21, 2023

मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव यूनियन द्वारा देश भर में हड़ताल कर अपनी 8 सूत्रीय मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया इसी तारतम्य में आज रतलाम में प्रेस क्लब पर विभिन्न ट्रेड यूनियन के नेताओ ने आयोजित सभा अपने विचार व्यक्त किए, पोस्टल एंप्लॉयज यूनियन के कॉम आई एल पुरोहित, एल आई सी के प्रियेश शर्मा, पेंशनर्स संघ के कीर्ति शर्मा, सीटू के एम एल नगावत, आंगनवाड़ी संघ की संरक्षक श्रीमती गीता देवी राठौर, बैंक एंप्लॉयज यूनियन के नरेंद्र जोशी, लेखक संघ के रणजीत सिंह ने अपने विचार व्यक्त किए। कॉम नरेंद्र जोशी ने कहा कि वर्तमान समय में सरकारों द्वारा आमजन को भ्रमित किया जा रहा है, मंहगाई चरम पर है, प्रदेश की वित्तीय स्थिति दयनीय है परंतु चुनाव जीतने के लिए रेवड़ी संस्कृति चरम पर है, जनता का ध्यान भटकाने के लिए मंदिर मस्जिद मुद्दों को उठाया जाता है, ओल्ड पेंशन स्कीम, को लेकर शीघ्र आंदोलन शुरू किया जाएगा। प्रादेशिक उपाध्यक्ष अश्विनी शर्मा ने बताया कि आज की हड़ताल मुख्य रूप से आमजन से जुड़ी मांगे जैसे दवाओं पर 0 %जी एस टी, चिकित्सीय उपकरणों को टैक्स साथ ऑनलाइन दवा व्यापार को बंद किया जाय, दवाओं के अनैतिक व्यापार को लेकर नीति बनाई जा, निरंकुश दवा कंपनियों के दमन को रोका जाय, न्यूनतम वेतन 26000, चार श्रम संहिताओं को वापस लिया जाए व पुराने श्रम संहिताओं को बहाल किया जाय। सभा के पश्चात हड़ताली कर्मचारियों द्वारा जोरदार प्रदर्शन नारेबाजी की गई, शौक नही मजबूरी है, ये हड़ताल जरूरी है।। दवाओं के दाम कम करो।। न्यूनतम वेतन देना होगा।। कटनी छटनी बंद करो।। जैसे नारों से कलेक्टोरेट परिसर गुंजायमान था। अपनी मांगों को लेकर एक ज्ञापन एस डी एम श्री संजीव केशव पांडे को सौंपा, ज्ञापन का वाचन निखिल मिश्र ने किया। इस अवसर पर अभिषेक जैन, रसीद खान, स्नेहिल मोघे, अविनाश पोरवाल, संजय व्यास, गोपाल चौहान, आशिक अंसारी, पवन धाकड़, रविन्द्र शर्मा, उपस्थित थे।। कार्यक्रम का संचालन गजेंद्र सिंह रावत ने आभार यदेंद्र जोशी ने व्यक्त किया।।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें