Breaking News
पानी की अवैध फैक्ट्री सील : दो बत्ती के जूस सेंटर पर मिली एक्सपायरी सामग्री Video | दंपती सहित तीन पर FIR : सिविक सेंटर में अवैध रूप से रह रहे लोग, गोवंश काटने का आरोप | राष्ट्रीय स्तर की खेल सौगात : खिलाड़ियों के लिए मील का पत्थर साबित होगा बंजली इंटीग्रेटेड स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स | रतलाम में जुटेगा संभागभर के पत्रकारों का महाकुंभ : आयोजन समिति की बैठक में बांटे प्रभार | महापौर ने किया भूमि पूजन : 1.52 करोड़ से बनेगी नई सड़क और नाला Video | रहवासी इलाकों से कबाड़ गोदाम हटाने की कार्रवाई तेज : 5 और गोदाम साफ, अब तक 13 हटाए | कलेक्ट्रेट में आत्मदाह का प्रयास : 3 साल से मुआवजे के लिए भटक रहा किसान खुद पर डाला पेट्रोल Video | रीवा की घटना पर सुलग उठा जैन समाज : संतों की सुरक्षा के लिए बने सख्त कानून | कबाड़ गोदामों पर एक्शन : 85 कबाड़ियों को हटाने मुहिम शुरू, 5 पर गिरी गाज : Video | दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी का 'वैचारिक अधिष्ठान : पाठ पढ़ने जुटे 170 से अधिक दिग्गज | पानी की अवैध फैक्ट्री सील : दो बत्ती के जूस सेंटर पर मिली एक्सपायरी सामग्री Video | दंपती सहित तीन पर FIR : सिविक सेंटर में अवैध रूप से रह रहे लोग, गोवंश काटने का आरोप | राष्ट्रीय स्तर की खेल सौगात : खिलाड़ियों के लिए मील का पत्थर साबित होगा बंजली इंटीग्रेटेड स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स | रतलाम में जुटेगा संभागभर के पत्रकारों का महाकुंभ : आयोजन समिति की बैठक में बांटे प्रभार | महापौर ने किया भूमि पूजन : 1.52 करोड़ से बनेगी नई सड़क और नाला Video | रहवासी इलाकों से कबाड़ गोदाम हटाने की कार्रवाई तेज : 5 और गोदाम साफ, अब तक 13 हटाए | कलेक्ट्रेट में आत्मदाह का प्रयास : 3 साल से मुआवजे के लिए भटक रहा किसान खुद पर डाला पेट्रोल Video | रीवा की घटना पर सुलग उठा जैन समाज : संतों की सुरक्षा के लिए बने सख्त कानून | कबाड़ गोदामों पर एक्शन : 85 कबाड़ियों को हटाने मुहिम शुरू, 5 पर गिरी गाज : Video | दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी का 'वैचारिक अधिष्ठान : पाठ पढ़ने जुटे 170 से अधिक दिग्गज |

: राजा महाराजा बिक गए लेकिन गरीब नहीं बिका, आज हमारे साथ खड़ा है : पूर्व मुख्यमंत्री श्री दिग्विजयसिंह

admin

Mon, Nov 6, 2023

रतलाम। लोकतंत्र का मतलब होता है बदलाव, प्रदेश में परिवर्तन की लहर चल रही है। 2023 के चुनाव भाजपा-कांग्रेस के व्यक्तियों के बीच का चुनाव नहीं है। सरकार किसकी बन रही है यह आपको ध्यान रखना है। प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बन रही है। हमने सरकार बनाई तो 15 माह में खरीद फरोख्त कर सरकार को गिराया। बड़े-बड़े राजा-महाराजा बिक गए। लेकिन गरीब आज भी नहीं बिका और हमारे साथ खड़ा है। शिवराज रोज झूठे वादे कर रहे है। जनता सब समझ चुकी है। कांग्रेस का उम्मिद्वार हाथ का पंजा है। रतलाम ग्रामीण विधानसभा के उम्मीद्वार लक्ष्मणसिंह डिंडोर इसी क्षेत्र से जनपद सीईओ रहे है कांग्रेस ने इनको उम्मीदवार बनाया है, आपको ध्यान रखना है। हमारे नेता कमलनाथ जी ने जो वादे किए वह पूरे होकर रहेंगे।

उक्त बात पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्य सभा सदस्य दिग्विजयसिंह ने रतलाम ग्रामीण कांग्रेस प्रत्याशी लक्ष्मणसिंह डिंडोर के समर्थन में कही। पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सदस्य दिग्विजयसिंह रविवार को गांव बिरमावल में विशाल जनसभा को संबोधित किया। दिग्विजयसिंह हेलीकॉप्टर से पत्नी अमृता राय के साथ गांव बिरमावल पहुंचे। इनके साथ जयस सरंक्षक डॉ. आनंद राय भी थे। डॉ. राय ने भी कांग्रेस प्रत्याशी लक्ष्मणसिंह डिंडोर को जिताने का संकल्प सभा में मौजूद मतदाताओं को दिलाया। प्रत्याशी श्री डिंडोर के समर्थन में हजारों की संख्या में आमजन गांव बिरमावल पहुंचे। प्रत्याशी श्री डिंडोर सहित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजयसिंह का जोरदार स्वागत किया।

सभा में गुजरात की विधायक प्रभा जी, बदनावर विधानसभा से आए बद्रीलाल माली, कांग्रेस जिलाध्यक्ष कैलाश पटेल, वरिष्ठ नेता राजेश दवे, पूर्व जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष संजय चौधरी ने भी संबोधित कर भाजपा सरकार को उखाड़ फेकने का संकल्प मतदाताओं को दिलाया। प्रत्याशी श्री डिंडोर ने कहा कि भाजपा राज में भ्रष्टाचार बड़ा है। बीजेपी सरकार  झूठे से झूठे वादे कर रही है। हम सब मिलकर इस भ्रष्टाचारी सरकार को उखाडऩे का काम करेंगे। रतलाम ग्रामीण विधानसभा को एक नई दिशा देंगे।

सर्व समाज के साथ विकास की गंगा बहाते हुए 18 सालों से जमी भ्रष्टाचारी सरकार को खत्म करेंगे। इस दौरान द्वारका पालीवाल, जिला पंचायत सदस्य राजेश भरावा, दिलीप कुमावत, पूर्व मंडी अध्यक्ष दिनेश शर्मा, जगदीश पाटीदार, संजय चौहान, मूंदड़ी ब्लॉक अध्यक्ष दशरथ भाबर सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता के अलावा बिरमावल व आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों की जनता मौजूद थे।  संचालन नामली ब्लॉक अध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने किया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें