Breaking News
पानी की अवैध फैक्ट्री सील : दो बत्ती के जूस सेंटर पर मिली एक्सपायरी सामग्री Video | दंपती सहित तीन पर FIR : सिविक सेंटर में अवैध रूप से रह रहे लोग, गोवंश काटने का आरोप | राष्ट्रीय स्तर की खेल सौगात : खिलाड़ियों के लिए मील का पत्थर साबित होगा बंजली इंटीग्रेटेड स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स | रतलाम में जुटेगा संभागभर के पत्रकारों का महाकुंभ : आयोजन समिति की बैठक में बांटे प्रभार | महापौर ने किया भूमि पूजन : 1.52 करोड़ से बनेगी नई सड़क और नाला Video | रहवासी इलाकों से कबाड़ गोदाम हटाने की कार्रवाई तेज : 5 और गोदाम साफ, अब तक 13 हटाए | कलेक्ट्रेट में आत्मदाह का प्रयास : 3 साल से मुआवजे के लिए भटक रहा किसान खुद पर डाला पेट्रोल Video | रीवा की घटना पर सुलग उठा जैन समाज : संतों की सुरक्षा के लिए बने सख्त कानून | कबाड़ गोदामों पर एक्शन : 85 कबाड़ियों को हटाने मुहिम शुरू, 5 पर गिरी गाज : Video | दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी का 'वैचारिक अधिष्ठान : पाठ पढ़ने जुटे 170 से अधिक दिग्गज | पानी की अवैध फैक्ट्री सील : दो बत्ती के जूस सेंटर पर मिली एक्सपायरी सामग्री Video | दंपती सहित तीन पर FIR : सिविक सेंटर में अवैध रूप से रह रहे लोग, गोवंश काटने का आरोप | राष्ट्रीय स्तर की खेल सौगात : खिलाड़ियों के लिए मील का पत्थर साबित होगा बंजली इंटीग्रेटेड स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स | रतलाम में जुटेगा संभागभर के पत्रकारों का महाकुंभ : आयोजन समिति की बैठक में बांटे प्रभार | महापौर ने किया भूमि पूजन : 1.52 करोड़ से बनेगी नई सड़क और नाला Video | रहवासी इलाकों से कबाड़ गोदाम हटाने की कार्रवाई तेज : 5 और गोदाम साफ, अब तक 13 हटाए | कलेक्ट्रेट में आत्मदाह का प्रयास : 3 साल से मुआवजे के लिए भटक रहा किसान खुद पर डाला पेट्रोल Video | रीवा की घटना पर सुलग उठा जैन समाज : संतों की सुरक्षा के लिए बने सख्त कानून | कबाड़ गोदामों पर एक्शन : 85 कबाड़ियों को हटाने मुहिम शुरू, 5 पर गिरी गाज : Video | दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी का 'वैचारिक अधिष्ठान : पाठ पढ़ने जुटे 170 से अधिक दिग्गज |

: कलेक्ट्रेट में पुलिस एवं राजस्व अधिकारियों की संयुक्त बैठक संपन्न

admin

Wed, Feb 15, 2023

रतलाम 15 फरवरी 2023। जिले में आगामी त्योहारों के दृष्टिगत पुलिस एवं राजस्व अधिकारी समन्वय के साथ कार्य करें एक दूसरे को जानकारियों के आदान-प्रदान के साथ संयुक्त निरीक्षण एवं भ्रमण किए जाएं किसी भी स्थिति में कानून एवं व्यवस्था कायम रहे उक्त निर्देश कलेक्टर श्री नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी द्वारा कलेक्टर सभाकक्ष में बुधवार को आयोजित बैठक में दिए पुलिस एवं राजस्व अधिकारियों की संयुक्त बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक तिवारी अपर कलेक्टर श्रीमती जमुना भिड़े अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सुनील पाटीदार एसडीएम श्री संजीव पांडे एसडीएम श्री त्रिलोचन गोड सीएसपी श्री हेमंत चौहान तहसीलदार नायब तहसीलदार थाना प्रभारी आदि उपस्थित थे।

बैठक में कलेक्टर श्री सूर्यवंशी ने निर्देश दिए कि कानून व्यवस्था के दृष्टिगत हर छोटी से छोटी घटना पर नजर रखी जाए किसी भी घटना पर तत्काल संज्ञान लिया जाए कार्रवाई के साथ समय सीमा में वरिष्ठ अधिकारियों को रिपोर्टिंग की जाए अधिकारी अपना सूचना तंत्र मजबूत करें सूचनाओं का त्वरित प्रसार हो संवेदनशील स्थानों पर स्थानीय व्यक्तियों से सघन संपर्क रखते हुए सूचनाएं प्राप्त की जाए अपराधिक तत्वों पर नजर रखते हुए प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की जाए जिला बदर बॉन्ड ओवर 107/116 जैसी कार्रवाई समय सीमा में कर ली जाए।

पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक तिवारी ने निर्देश दिए कि त्योहारों के दृष्टिगत सभी थाना प्रभारी अलर्ट रहकर कार्य करें अपराधिक रिकॉर्ड वाले व्यक्तियो को चिन्हित करते हुए उनके विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करें सूचनाओं के संप्रेषण में देरी नहीं हो सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट पर कड़ी नजर रखी जाए। आपत्तिजनक कमेंट पोस्ट पर संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध प्रकरण दर्ज करते हुए कार्रवाई की जाएगी अपराधिक व्यक्तियों एवं गैर कानूनी कार्यों के विरुद्ध सख्ती बरतते हुए सूचनाओं के आधार पर संबंधित स्थानों में चेकिंग की जाए।

कलेक्टर श्री सूर्यवंशी ने सभी एसडीएम को निर्देशित किया कि अपने क्षेत्र की शांति समितियों के साथ समय सीमा में बैठक आयोजित कर लेवे शांति सद्भाव एवं सौहार्द सुनिश्चित करें कलेक्टर ने मदिरा के अवैध विक्रय के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए।

बैठक में कलेक्टर द्वारा कानून व्यवस्था की समीक्षा के साथ ही आगामी चुनाव के दृष्टिगत मतदान केंद्रों का निरीक्षण करने के निर्देश भी राजस्व अधिकारियों को दिए जिससे मतदान केंद्र निर्वाचन कार्य हेतु समय सीमा में तैयार किए जा सके।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें