Breaking News
पानी की अवैध फैक्ट्री सील : दो बत्ती के जूस सेंटर पर मिली एक्सपायरी सामग्री Video | दंपती सहित तीन पर FIR : सिविक सेंटर में अवैध रूप से रह रहे लोग, गोवंश काटने का आरोप | राष्ट्रीय स्तर की खेल सौगात : खिलाड़ियों के लिए मील का पत्थर साबित होगा बंजली इंटीग्रेटेड स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स | रतलाम में जुटेगा संभागभर के पत्रकारों का महाकुंभ : आयोजन समिति की बैठक में बांटे प्रभार | महापौर ने किया भूमि पूजन : 1.52 करोड़ से बनेगी नई सड़क और नाला Video | रहवासी इलाकों से कबाड़ गोदाम हटाने की कार्रवाई तेज : 5 और गोदाम साफ, अब तक 13 हटाए | कलेक्ट्रेट में आत्मदाह का प्रयास : 3 साल से मुआवजे के लिए भटक रहा किसान खुद पर डाला पेट्रोल Video | रीवा की घटना पर सुलग उठा जैन समाज : संतों की सुरक्षा के लिए बने सख्त कानून | कबाड़ गोदामों पर एक्शन : 85 कबाड़ियों को हटाने मुहिम शुरू, 5 पर गिरी गाज : Video | दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी का 'वैचारिक अधिष्ठान : पाठ पढ़ने जुटे 170 से अधिक दिग्गज | पानी की अवैध फैक्ट्री सील : दो बत्ती के जूस सेंटर पर मिली एक्सपायरी सामग्री Video | दंपती सहित तीन पर FIR : सिविक सेंटर में अवैध रूप से रह रहे लोग, गोवंश काटने का आरोप | राष्ट्रीय स्तर की खेल सौगात : खिलाड़ियों के लिए मील का पत्थर साबित होगा बंजली इंटीग्रेटेड स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स | रतलाम में जुटेगा संभागभर के पत्रकारों का महाकुंभ : आयोजन समिति की बैठक में बांटे प्रभार | महापौर ने किया भूमि पूजन : 1.52 करोड़ से बनेगी नई सड़क और नाला Video | रहवासी इलाकों से कबाड़ गोदाम हटाने की कार्रवाई तेज : 5 और गोदाम साफ, अब तक 13 हटाए | कलेक्ट्रेट में आत्मदाह का प्रयास : 3 साल से मुआवजे के लिए भटक रहा किसान खुद पर डाला पेट्रोल Video | रीवा की घटना पर सुलग उठा जैन समाज : संतों की सुरक्षा के लिए बने सख्त कानून | कबाड़ गोदामों पर एक्शन : 85 कबाड़ियों को हटाने मुहिम शुरू, 5 पर गिरी गाज : Video | दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी का 'वैचारिक अधिष्ठान : पाठ पढ़ने जुटे 170 से अधिक दिग्गज |

: कलेक्टर श्री बाथम द्वारा संयुक्त जांच दल गठित : औद्योगिक इकाइयों का निरीक्षण कर करेंगे सत्यापन

admin

Fri, Nov 15, 2024

रतलाम 14 नवंबर 2024/जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र में पंजीकृत औद्योगिक इकाइयां जो रतलाम जिले में कार्यरत है, ऐसे समस्त उद्योगों, कारखाने की सघन जांच के लिए कलेक्टर श्री राजेश बाथम ने संयुक्त जांच दलों का गठन किया है। अनुभागवार गठित जांच दल यह देखेंगे कि औद्योगिक इकाई द्वारा उत्पादन के लिए अनुज्ञप्ति एवं अन्य आवश्यक अनापत्तियां प्राप्त की गई है उसके अनुसार उत्पादन किया जा रहा है अथवा नहीं। ऐसे पंजीकृत समस्त औद्योगिक इकाइयों का संचालक निर्धारित मापदंडों एवं नियम निर्देश के अनुसार किया जा रहा है अथवा नहीं।

अनुभाग रतलाम के लिए गठित जाँच दल में एसडीएम श्री अनिल भाना के साथ सहयोगियों के रूप में तहसीलदार श्री ऋषभ ठाकुर, शहर पुलिस अधीक्षक तथा सहायक प्रबंधक श्री नीरज वरकडे सम्मिलित है। इसी प्रकार अनुभाग रतलाम ग्रामीण में एसडीएम श्री विवेक सोनकर के साथ उनके सहयोगियों के रूप में तहसीलदार श्रीमती पिंकी साठे, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस तथा सहायक प्रबंधक  दीपिका ठाकुर सम्मिलित है ।

अनुभाग जावरा के लिए गठित दल में एसडीएम श्री त्रिलोकचंद गौड़ तथा उनके सहयोगियों के रूप में तहसीलदार श्री संदीप इवने, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस तथा सहायक प्रबंधक सुश्री अंजलि मोरी सम्मिलित है। अनुभाग सैलाना के लिए गठित दल में एसडीएम श्री मनीष जैन तथा उनके सहयोगियों के रूप में तहसीलदार श्री कैलाश कन्नौज, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस तथा सहायक प्रबंधक श्री विजेंद्र आचार्य सम्मिलित है। इसके अलावा अनुभाग आलोट के लिए गठित दल में एसडीएम श्री सुनील जायसवाल के अलावा उनके सहयोगियों के रूप में तहसीलदार श्रीमती सोनम भगत, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस तथा सहायक प्रबंधक श्री सौरभ पांडे सम्मिलित है। जांच दल आगामी सात दिवस की अवधि में विस्तृत जांच प्रतिवेदन प्रस्तुत करेंगे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें