: 2 पक्षों के मध्य हुई मारपीट व चाकू से जानलेवा हमला करने वाले 3 आरोपियों को भेजा जेल : Video
admin
Sat, Mar 22, 2025
दिनांक 19.03.2025 सगस बावडी के ओटले के सामने नयागांव रतलाम पर दो गुटो के मध्य आपसी रंजिश को लेकर झगड़ा हुआ था। जिसमें घायल अर्जुनसिह पिता प्रेमसिंह सिसोदिया उम्र 35 साल निवासी 08 जनता नगर नयागाव रतलाम की रिपोर्ट पर से अपराध क्रमांक- 203/2025 धारा 115(2),296,3(5) BNS का एवं दुसरे घायल राधेश्याम पिता जगदीश दायमा उम्र 32 साल निवासी 415 नयागाव रतलाम की रिपोर्ट पर से अपराध क्रमांक 205/2025 धारा 296,115(2), 118(1), 351(3),125,3(5) BNS का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।
गठित पुलिस टीम द्वारा दोनो गुटो के घायल मजरूह अर्जुनसिंह व राधेश्याम की आई चोटो की क्युरी कराई गयी जिसमें चिकित्सकों द्वारा चोटो की प्रकृति “DANGER TO LIFE” लेख किया गया जिससे दोनो प्रकरणो में धारा 109 BNS का ईजाफा किया गया ।
पुलिस अधीक्षक महोदय रतलाम द्वारा आरोपियो की पतारसी एवं गिरफ्तारी हेतु 10,000/- रूपये का ईनाम की घोषणा की गई । उपरोक्त प्रकरण की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए टीम द्वारा अपराध क्रमांक 203/2025 धारा 115(2), 296,3(5), 109 BNS में आरोपी चिराग पटेल पिता महेन्द्र पटेल उम्र 22 साल निवासी त्रिलोक नगर रतलाम व दर्शन उर्फ दीपक पिता महेन्द्र पटेल उम्र 26 साल निवासी त्रिलोक नगर रतलाम को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त हथियार जप्त किये गये तथा अपराध क्रमांक 205/2025 धारा 296,115(2), 118(1), 351(3), 125,3(5),109 BNS में आरोपी प्रेम उर्फ भोला पिता जितेन्द्र प्रजापत उम्र 22 साल निवासी 34 भेरवबाग कालोनी सागोद रोड रतलाम को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त हथियार जप्त किया गया ।

दोनो प्रकरण में फरार आरोपी
- 1.राधेश्याम पिता जगदीश दायमा निवासी 415 नयागाव रतलाम (उपचाररत)
- 2. अर्जुनसिह पिता प्रेमसिह सिसोदिया निवासी 08 जनता नगर नयागाव रतलाम (उपचाररत)
- 3.जतीन निवासी स्टेशन रोड रतलाम (फरार)
- 4.वैभव निवासी स्टेशन रोड रतलाम (फरार)
सराहनीय भूमिका : थाना प्रभारी औद्योगिक क्षैत्र श्री मुनेन्द्र गौतम, उनि ध्यान सिंह सोलंकी, उनि एच.बी. दीक्षित, सउनि विनोद कटारा, प्रधान आरक्षक जितेन्द्र सिंह गौड़,प्रधान आरक्षक ईश्वरलाल, प्रधान आरक्षक धीरज गावड़े ,प्रधान आरक्षक रितेश पाटीदार, आरक्षक अर्जुनसिंह ,आरक्षक विजयसिंह वसुनिया, आरक्षक दुर्गालाल गुजराती ,आरक्षक राणाप्रताप मईड़ा ,आरक्षक बलवीरसिंह की सराहनीय भूमिका रही ।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन