Breaking News
पानी की अवैध फैक्ट्री सील : दो बत्ती के जूस सेंटर पर मिली एक्सपायरी सामग्री Video | दंपती सहित तीन पर FIR : सिविक सेंटर में अवैध रूप से रह रहे लोग, गोवंश काटने का आरोप | राष्ट्रीय स्तर की खेल सौगात : खिलाड़ियों के लिए मील का पत्थर साबित होगा बंजली इंटीग्रेटेड स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स | रतलाम में जुटेगा संभागभर के पत्रकारों का महाकुंभ : आयोजन समिति की बैठक में बांटे प्रभार | महापौर ने किया भूमि पूजन : 1.52 करोड़ से बनेगी नई सड़क और नाला Video | रहवासी इलाकों से कबाड़ गोदाम हटाने की कार्रवाई तेज : 5 और गोदाम साफ, अब तक 13 हटाए | कलेक्ट्रेट में आत्मदाह का प्रयास : 3 साल से मुआवजे के लिए भटक रहा किसान खुद पर डाला पेट्रोल Video | रीवा की घटना पर सुलग उठा जैन समाज : संतों की सुरक्षा के लिए बने सख्त कानून | कबाड़ गोदामों पर एक्शन : 85 कबाड़ियों को हटाने मुहिम शुरू, 5 पर गिरी गाज : Video | दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी का 'वैचारिक अधिष्ठान : पाठ पढ़ने जुटे 170 से अधिक दिग्गज | पानी की अवैध फैक्ट्री सील : दो बत्ती के जूस सेंटर पर मिली एक्सपायरी सामग्री Video | दंपती सहित तीन पर FIR : सिविक सेंटर में अवैध रूप से रह रहे लोग, गोवंश काटने का आरोप | राष्ट्रीय स्तर की खेल सौगात : खिलाड़ियों के लिए मील का पत्थर साबित होगा बंजली इंटीग्रेटेड स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स | रतलाम में जुटेगा संभागभर के पत्रकारों का महाकुंभ : आयोजन समिति की बैठक में बांटे प्रभार | महापौर ने किया भूमि पूजन : 1.52 करोड़ से बनेगी नई सड़क और नाला Video | रहवासी इलाकों से कबाड़ गोदाम हटाने की कार्रवाई तेज : 5 और गोदाम साफ, अब तक 13 हटाए | कलेक्ट्रेट में आत्मदाह का प्रयास : 3 साल से मुआवजे के लिए भटक रहा किसान खुद पर डाला पेट्रोल Video | रीवा की घटना पर सुलग उठा जैन समाज : संतों की सुरक्षा के लिए बने सख्त कानून | कबाड़ गोदामों पर एक्शन : 85 कबाड़ियों को हटाने मुहिम शुरू, 5 पर गिरी गाज : Video | दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी का 'वैचारिक अधिष्ठान : पाठ पढ़ने जुटे 170 से अधिक दिग्गज |

: जन सुनवाई : जिला सहकारी केंद्रीय बैंक से अज्ञात व्यक्ति ने निकाली राशि व दो सूदखोरों की शिकायत

admin

Tue, Apr 4, 2023

रतलाम 4 अप्रैल 2023/ जिला स्तरीय जनसुनवाई मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में संपन्न हुई। कलेक्टर श्री नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी के अलावा अपर कलेक्टर डॉ. शालिनी श्रीवास्तव, एसडीएम श्री संजीव पांडे, डिप्टी कलेक्टर श्री त्रिलोचन गोल्ड ने भी जनसुनवाई की। जनसुनवाई में 65 आवेदनों का निराकरण के निर्देश संबंधित विभागों को जारी किए गए।

मामला जिला सहकारी केंद्रीय बैंक काअज्ञात व्यक्ति ने खाते से राशि निकाली

जनसुनवाई में गणेशनगर, नया गांव राजगढ़ रतलाम के भागीरथ पांचाल तथा भूली पांचाल द्वारा शिकायत की गई कि उनका खाता जिला सहकारी केंद्रीय बैंक रतलाम की शाखा में है। भूली के खाते से 75 हजार रूपए तथा भागीरथ के खाते से 80 हजार रूपए अज्ञात व्यक्ति द्वारा निकाल लिए गए हैं। जिसकी जानकारी प्रार्थी को नहीं थी। जब पासबुक अपडेट कराने पहुंचे तब पता चला कि उनकी बगैर अनुमति के जाली हस्ताक्षर करके उनके अकाउंट से रुपए निकाल लिए गए हैं। बैंक से इस संबंध में सीसीटीवी फुटेज मांगे जाने पर बैंक प्रबंधक द्वारा बताया गया कि डेढ़ वर्ष हो गए उनके यहां पर कैमरे बंद है। इसके अलावा प्रार्थीगण पासबुक का प्रिंट आउट निकलवाने गए तो बैंक के कर्मचारियों ने कहा कि उनके यहां डायरी प्रिंट करने वाला प्रिंटर खराब है। भूली तथा भागीरथ द्वारा कार्रवाई की मांग की गई। दोनों प्रकरणों में कलेक्टर द्वारा पुलिस अधीक्षक तथा जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक को कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया गया।

आयुष्मान कार्ड का आवेदन

जनसुनवाई में जय भारत नगर के फिरोज खान ने आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए आवेदन दिया। फिरोज ने बताया कि वह रतलाम के जयभारत नगर का निवासी है उसको बीमारी है। इंदौर रेफर किया गया है, उपचार पर चार लाख का खर्च आएगा। गरीबी के कारण पैसा नहीं है कि रुपया खर्च कर सके। अतः आयुष्मान कार्ड बनवाया जाए ताकि उपचार हो सके। आवेदन पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को दिशा निर्देशित किया गया।

डोसी गांव में फ्लैट नहीं मिला

जनसुनवाई में आवेदन का ममता पटेल द्वारा आवेदन दिया गया कि उसका चयन प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत डोसी गांव में नगर निगम द्वारा निर्मित मल्टी में फ्लैट आवंटन के लिए हो गया परंतु अभी तक उसे फ्लैट आवंटित नहीं किया गया है। पैसे भर दिए गए है इसके बाद भी हर बार यही जवाब दिया जाता है कि आपको सूचित कर देंगे। इस संबंध में कलेक्टर द्वारा निगमायुक्त को सख्त कार्रवाई हेतु निर्देशित किया गया।

केंद्रीय विद्यालय में एडमिशन दिलवाये

ग्राम रावटी के सत्यनारायण परमार ने आवेदन दिया कि उसकी दो नातीन वेदिका तथा यशस्वी वर्तमान में प्राइवेट स्कूल में अध्यनरत है, पढ़ने में होशियार हैं। माता-पिता की आर्थिक स्थिति कमजोर होने से प्राइवेट स्कूल में अध्ययन कराना कठिन हो रहा है। बालिकाओं को केंद्रीय विद्यालय सागोड रोड रतलाम में प्रवेश दिलवाए। आवेदक के आवेदन पर जिला शिक्षा अधिकारी को निराकरण के लिए निर्देशित किया गया।

सूदखोर की शिकायत

जनसुनवाई में रेलवे घटना कॉलोनी रतलाम निवासी दीपक कैथवास द्वारा आवेदन दिया गया कि शहर के सूदखोर से उनके द्वारा 2 लाख रूपए 2017 में उधार लिए गए थे, उसके बाद हरेक माह 12 हजार रूपए अदा करने के बाद भी राशि की मांग की जा रही है। उनका एटीएम रख लिया गया है, चेक कर लिए गए हैं। राशि जमा होने पर दस्तावेज मांगने पर भी नहीं लौटाया जा रहा है। इसी प्रकार की शिकायत शकुंतलाबाई तथा उनके पति मदनलाल द्वारा भी की गई जिसमें ढाई लाख रूपए की उधारी के बदले अब तक लगभग 20 लाख रूपए सूदखोर द्वारा लिया जा चुका है। दोनों आवेदनों में कलेक्टर द्वारा पुलिस अधीक्षक को कार्रवाई के लिए निर्देशित किया गया।

रुके हुए भुगतान की राशि नहीं दे रहे

जनसुनवाई में डीजल शेड रोड राजीव नगर रतलाम के जावेद अहमद ने शिकायत की कि वह विद्युत फिटिंग का कार्य करता है उसने शासकीय एकीकृत माध्यमिक विद्यालय जुलवानिया में विद्युत फिटिंग एवं मरम्मत का कार्य किया था जिसका कुल मेहनताना 6305 है जो अब तक स्कूल के हेड मास्टर द्वारा नहीं दिए जा रहे हैं और अभद्र भाषाशैली का उपयोग किया जाता है। इस संबंध में विकास खंड शिक्षा अधिकारी के समक्ष आवेदन करने पर भी कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। आवेदन के निराकरण के लिए जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया गया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें